By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: माघ मेले में महाकुंभ जैसा बन रहा दुर्लभ संयोग!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > माघ मेले में महाकुंभ जैसा बन रहा दुर्लभ संयोग!
ReligionUttar Pradesh

माघ मेले में महाकुंभ जैसा बन रहा दुर्लभ संयोग!

DB News
Last updated: 14/12/2025 11:09 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

प्रयागराज के संगम तट पर गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में स्नान से पाप नष्ट होते हैं और जीवन में सुख-शांति आती है. 44 दिन तक चलेगा माघ मेला, 29 दिनों का होगा कल्पवास

Source : DB News Update  

Contents
प्रयागराज के संगम तट पर गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में स्नान से पाप नष्ट होते हैं और जीवन में सुख-शांति आती है. 44 दिन तक चलेगा माघ मेला, 29 दिनों का होगा कल्पवाससाधु-संतों की तपस्या का है महीनामाघ मेला 2026 कब शुरू होगामाघ मेला और कल्पवास का महत्वमेला की छह मुख्य स्नान तिथियांइस बार की माघ पूर्णिमा क्यों विशेष

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Magh Mela 2026: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज त्रिवेणी संगम में माघ मेले की तैयारी जोरों पर है. इस साल 2026 में माघ मेला 3 जनवरी से प्रारंभ हो रहा है, जिसका समापन 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन होगा. माघ मेले में इस बार महाकुंभ जैसा दुर्लभ संयोग बन रहा है. जिन श्रद्धालुओं को कल्पवास करना है, उनके लिए तो मां गंगा की साधना और तप लाभकारी तो है ही और जिन्होंने महाकुंभ के अवसर पर त्रिवेणी में स्नान नहीं किया है. उनके लिए यह माह अत्यंत फलदायी है.

मान्यता है कि इस महीने में जो भी लोग गंगा स्नान करते हैं, वे पाप मुक्त हो जाते हैं और जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है और मोक्ष की प्राप्ति भी होती है.

साधु-संतों की तपस्या का है महीना

माघ मेला हर वर्ष जनवरी से फरवरी माह के बीच में अक्सर पड़ता है. जिसमें साधु-संत, गृहस्थ एक साथ साधना करते हैं और श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मिलन का अनुभव होता है. इस मेले में आने वाले श्रद्धालु- भक्त पूरी आस्था के साथ संगम तट पर पहुंचकर पवित्र स्नान करते हैं और भगवान के प्रति अपने भाव प्रकट करते हैं.

माघ मेला 2026 कब शुरू होगा

माघ मेला 2026 की शुरुआत तीन जनवरी से होगी और यह 15 फरवरी तक चलेगा. वैदिक पंचांग के अनुसार पौष पूर्णिमा तिथि 2 जनवरी की शाम 6.54 बजे शुरू होकर 3 जनवरी की दोपहर 3.32 बजे तक रहेगी.

मेला का पहला पवित्र स्नान और मुख्य कार्यक्रम 3 जनवरी रविवार को होगा. संगम में इस दिन हजारों श्रद्धालु स्नान करके मेला की धार्मिक शुरुआत करेंगे. इस दौरान प्रयागराज पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग जाता है और संगम तट पर हर दिन धार्मिक आयोजन होते हैं. महाकुंभ वाली छंटा देखने को मिलती है.

माघ मेला और कल्पवास का महत्व

माघ मेले में कल्पवास का ही प्रमुख महत्व है. शास्त्रों में भी इसका वर्णन है. यह माह की तपस्या अनादि काल से ऋषि मुनियों के समय से चली आ रही है. कल्पवास में श्रद्धालु पूरे एक महीना नदी के किनारे रहकर ध्यान, उपवास और पूजा करते हैं. कल्पवासी बहुत सादगी से जीवन बिताते हैं.

वे रोज सूर्योदय से पहले स्नान करते हैं, पूजा-पाठ करते हैं. ब्रह्मचर्य का पालन करते हैं और केवल सादा शाकाहारी भोजन करते हैं. इस साल माघ मेला 03 जनवरी 2026 से शुरू होकर 15 फरवरी 2026 को समाप्त होगा. इस दौरान संगम में स्नान करना अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है.

मेला की छह मुख्य स्नान तिथियां

  • 3 जनवरी, पौष पूर्णिमा: इस दिन डुबकी लगाने के साथ मेला का शुभारंभ होगा.
  • 15 जनवरी, मकर संक्रांति: सूर्य के उत्तरायण होने पर इस दिन डुबकी का विशेष महत्व है.
  • 18 जनवरी, मौनी अमावस्या: यह पापों के नाश और मौन साधना का दिन होता है.
  • 23 जनवरी, बसंत पंचमी: इस दिन विद्या, संगीत और कला की पूजा की जाती है.
  • 1 फरवरी, माघी पूर्णिमा: दान और स्नान का श्रेष्ठ दिन. यह अत्यंत पवित्र माना जाता है.
  • 15 फरवरी, महाशिवरात्रि: शिव आराधना और पवित्र स्नान के साथ इस मेला का समापन होता है.

इस बार की माघ पूर्णिमा क्यों विशेष

जिन श्रद्धालुओं ने महाकुंभ के अवसर पर त्रिवेणी में स्नान नहीं कर पाए हैं, उनके लिए माघ मेला के अवसर पर पड़ने वाली माघ पूर्णिमा भक्तों लिए वही संयोग लेकर आई है. क्योंकि एक फरवरी 2026 को ऐसा शुभ योग बन रहा है, जिसमें संगम स्नान का फल महाकुंभ स्नान के समान माना गया है. इस दिन भक्ति, दान और स्नान का विशेष महत्व है. और लाखों श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंचेंगे.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateMagh Mela 2026MP NEWSUP News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article भारत 7 विकेट से मैच जीता, दक्षिण अफ्रीका 117 रन पर हो गई ढेर
Next Article सफला एकादशी आज, जानें पूजा विधि और मुहूर्त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?