By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: Highway की दुर्घटनाओं को रोकेगा NHAI का यह प्लान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > Highway की दुर्घटनाओं को रोकेगा NHAI का यह प्लान
Madhya PradeshNational

Highway की दुर्घटनाओं को रोकेगा NHAI का यह प्लान

DB News
Last updated: 17/12/2025 11:40 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

तेज रफ्तार चालकों को अलर्ट करेगी सुरक्षा परत, ब्लैक स्पॉट के रूप में तब्दील हो रही गांव और कस्बों की क्रॉसिंग

Source : DB News Update  

Contents
तेज रफ्तार चालकों को अलर्ट करेगी सुरक्षा परत, ब्लैक स्पॉट के रूप में तब्दील हो रही गांव और कस्बों की क्रॉसिंगजबलपुर-रीवा रोड पर सबसे ज्यादा ब्लैक स्पॉटनौरादेही अभ्यारण का प्लॉन होगा लागूझटके लगने से सतर्क हो जाएंगे ड्राइवरये हैं एनएच-30 के ब्लैक स्पॉटऐसे नियंत्रित किए जाएंगे हादसे

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

India’s First Red Roads:  नेशनल हाईवे (NH) में हादसों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है. इन बढ़ते सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए एनएचएआई ने सेफ प्लान तैयार किया है. वाहन चालकों पर अब मनोवैज्ञानिक और तकनीकी तरीके से जागरूक करने का प्लान तैयार किया है, क्योंकि NH -30 में प्रयागराज कुंभ मेला 2025 के दौरान सबसे ज्यादा हादसे हुए थे, जिस पर मंथन किया गया और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों ने उन सभी ब्लैक स्पॉट को खत्म करने का प्लान तैयार कर लिया. यानी जिस प्रकार से जबलपुर-भोपाल नेशनल हाइवे के नौरादेही अभ्यारण्य के डेंजर जोन पर प्रयोग किया गया है और इस मार्ग को सुरक्षित करने के लिए करीब 12 किलोमीटर लंबे मार्ग में नई डिजाइन के साथ रेड रोड बनाया गया है. उसी प्रकार का प्रयोग अब एनएच-30 के गांव-कस्बे की क्रॉसिंग पर होने जा रहा है, जिसकी तैयारी एनएचएआई के अधिकारियों ने कर ली है. क्योंकि जबलपुर से गुजरने वाली रीवा से लखनादौन रोड के बीच कई ऐसे ब्लैक स्पॉट तैयार हो चुके हैं, जिन पर आए दिन हादसे हो रहे हैं. लिहाजा इन ब्लैक स्पॉटों पर नौरादेही अभ्यारण्य की तर्ज पर डिजाइन के साथ सड़क बनाने का प्लान बनाया गया है.

जबलपुर-रीवा रोड पर सबसे ज्यादा ब्लैक स्पॉट

एनएचएआई के अधिकारियों की मानें तो जबलपुर-रीवा के बीच सबसे ज्यादा ब्लैक स्पॉट तैयार हो गए हैं, जहां पर ओवरब्रिज बनाने की जरूरत महसूस की जा रही है, क्योंकि जब भी किसी गांव-कस्बे की क्रॉसिंग से 30 हजार चार पहिया वाहन हर माह गुजरने लगते हैं, उस रोड की क्रॉसिंग ब्लैक स्पॉट में तब्दील हो जाती है और वहां ओवर ब्रिज बनाने की जरूरत पड़ती है. लिहाजा जबलपुर से रीवा और लखनादौन के हिस्से में जितने भी ब्लैक स्पॉट हैं, उन सभी जगह रेड मार्किंग कराई जाएगी.

नौरादेही अभ्यारण का प्लॉन होगा लागू

जबलपुर-भोपाल रोड के 2 किलोमीटर हिस्से पर कई टर्निंग प्वॉइंट हैं, उस हिस्से में रेड मार्किंग और मोटी लेयर बिछाई गई है. इसके अलावा वन्य जीवों की आवाजाही को देखते हुए 25 अंडरपास भी बनाए गए हैं, ताकि जानवर सड़क पर आए बिना सुरक्षित तरीके से रास्ता पार कर सकें. 12 किमी फोर लाइन सड़क में 2 किमी की सड़क में रेड बॉक्स बनाए गए हैं. इसमें 5 एमएम मोटी रेड कलर टेबल टॉप मार्किंग की गई है.

झटके लगने से सतर्क हो जाएंगे ड्राइवर

इस सड़क पर लाल रंग की 5 एमएम मोटी स्टॉप मार्किंग की गई है, जैसे ही गाड़ी के चक्के इसके ऊपर से निकलते हैं, गाड़ी चालक को हल्के झटके महसूस होने लगते हैं. इससे ड्राइवर गाड़ी की स्पीड को तो नियंत्रित करते ही हैं, साथ में दुर्घटना की संभावना को देखते हुए सचेत भी हो जाता है. इसके अलावा हाईवे पर लाल रंग की मार्किंग किए जाने से खतरे का अंदाजा अपने आप हो जाएगा. इस पद्धति को हर उस सड़क पर आजमाने की तैयारी एनएचएआई के अधिकारी कर रहे हैं, जहां ब्लैक स्पॉट बन रहे हैं.

ये हैं एनएच-30 के ब्लैक स्पॉट

लखनादौन-जबलपुर होते हुए रीवा तक बनी एनएच-30 का सिहोरा जंक्शन ब्लैक स्पॉट बन गया है, इसके अलावा बरनू एरिया व तिराहा, बरौदा तिराहा, खजरी खिरिया और गोटेगांव जंक्शन के अंतर्गत धूमा ब्लैक स्पॉट चिन्हित हैं. इन सभी जंक्शन पर ओवर ब्रिज बनाने की चर्चा है, लेकिन इससे पहले रेड मार्किंग करके हादसा रोकने का प्रयास किया जाएगा.

ऐसे नियंत्रित किए जाएंगे हादसे

  • तेज रफ्तार वाहन चालक को अपने आप झटके महसूस होने लगेंगे.
  • सड़क पर लाल मार्किंग का मतलब मनोवैज्ञानिक दबाव बनाना है, जिससे गाड़ी के ड्राइवर मनोवैज्ञानिक तरीके से अलर्ट हो जाएंगे.
  • सड़क के दोनों ओर सफेद पेवर शोल्डर लाइन भी बनाई जाएगी, जिससे ड्राइवर को नींद आने पर जैसे ही गाड़ी सड़क के किनारे की ओर खिसकने लगेगी, ड्राइवर को झटके महसूस होंगे.
  • टेक्निकली रूप से गाड़ी का टायर, लाइन के संपर्क में आने के बाद ड्राइवर को जैसे ही झटके महसूस होंगे, ड्राइवर अलर्ट हो जाएगा.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updatehighwayindia first table topIndia’s First Red RoadsJbp NewsMadhya PradeshMP NEWSNHNHAIred-markingveerangana durgavati tiger reserve
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article MP में शिकारी मदमस्त, टाइगर पस्त
Next Article खमरिया-भटौली बस स्टैण्ड प्रोजेक्ट पर फिर शुरू होगा काम!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
नाराज छात्रों ने किया बंद का ऐलान- ‘यात्री बसों के पहिए हुए जाम, सोरेन सरकार के खिलाफ दिखे आम’
Jharkhand 11/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?