By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: खमरिया-भटौली बस स्टैण्ड प्रोजेक्ट पर फिर शुरू होगा काम!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > खमरिया-भटौली बस स्टैण्ड प्रोजेक्ट पर फिर शुरू होगा काम!
Madhya Pradesh

खमरिया-भटौली बस स्टैण्ड प्रोजेक्ट पर फिर शुरू होगा काम!

DB News
Last updated: 18/12/2025 11:20 AM
DB News
Share
3 Min Read
SHARE

नगर निगम कमिश्नर ने मास्टर प्लॉन-2021 में चिन्हित बस स्टैण्डों पर मंथन शुरू किया, शहरी बसाहट का ध्यान रखकर प्लॉन बनाने पर दिया जा रहा जोर

Source : DB News Update  

Contents
नगर निगम कमिश्नर ने मास्टर प्लॉन-2021 में चिन्हित बस स्टैण्डों पर मंथन शुरू किया, शहरी बसाहट का ध्यान रखकर प्लॉन बनाने पर दिया जा रहा जोरमास्टर प्लान 2021 में चिन्हित है बस स्टैण्डबस स्टैण्ड की चिन्हित जमीन पर हो रही खुर्दबुर्द

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

New Bus Stand In Jabalpur: पिछले 8 साल से खमरिया और भटौली में बनने वाला क्षेत्रीय बस स्टैण्ड का प्रोजेक्ट फिर फाइलों से बाहर निकल सकता है. यह संभावना निगमायुक्त ने जताई है. उल्लेखनीय है कि शहरी क्षेत्र की आबादी बढ़ रही है, शहर के बाहर रिंग रोड का दायरा भी बढ़ गया है. जबलपुर शहर से महाकोशल के मंडला, डिंडौरी, नरसिंहपुर, कटनी सहित अन्य जिले सीधे जुड़े हुए हैं. बुंदेलखण्ड के दमोह, छतरपुर, सागर तक के लोग यहां किसी न किसी काम से आ रहे हैं. विन्ध्य के सतना, रीवा, मैहर, शहडोल-उमरिया से बड़ी संख्या में लोग न्यायालय, अस्पताल, बाजार और शिक्षा-दीक्षा कराने के उद्देश्य से लोग अपनी जरूरतों के अनुसार यहां आ रहे हैं. इन जिला मुख्यालय से आने वाले यात्री केवल एक जगह अंतरराज्यीय बस स्टैण्ड (आईएसबीटी) पहुंच रहे हैं. ऐसे यात्रियों के लिए शहर में कहीं भी न तो अस्थाई रूप से ठहरने की व्यवस्था है और न ही उन्हें रूट पर जाने वाली बस मिलने की संभावना रहती है.

मास्टर प्लान 2021 में चिन्हित है बस स्टैण्ड

जनता को मूलभूत सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से शहर विकसित करने का मास्टर प्लॉन-2021 तैयार कराया गया था, जिसमें बस स्टैण्ड, प्ले-ग्राउंड, स्कूल, उद्योग, सामुदायिक भवन और सड़क आदि का उल्लेख किया गया था. हर जगह सरकारी खाली जमीन के लिए प्रस्ताव तैयार करने और उनका क्रियान्वयन करने की जिम्मेदारी नगर निगम के कंधे पर थी. जब शहर का दायरा बढ़ता जा रहा है और करीब 55 गांव नगर निगम में शामिल हो चुके हैं. उन सभी गांवों में शहरीकरण होता जा रहा है. ऐसे में आबादी के अनुसार बस स्टैण्ड की संख्या बढ़ाने की जरूरत महसूस होने लगी है. इसके बाद भी 2021 के मास्टर प्लॉन के अनुसार अभी तक काम क्यों प्रारंभ नहीं कराया गया, यह समझ से परे है.

बस स्टैण्ड की चिन्हित जमीन पर हो रही खुर्दबुर्द

नगर निगम अधिकारियों ने जिस जमीन पर बस स्टैण्ड बनाने का प्लॉन तैयार किया है. वह जमीन खुर्दबुर्द होती जा रही है. कई क्षेत्रीय लोगों ने उक्त जमीन पर खेती करना प्रारंभ कर दिया है. कुछ दिनों बाद बस स्टैण्ड की जमीन पर पक्के मकान बन जाएंगे और नगर निगम को जमीन वापस लेने में परेशानी होगी. क्योंकि कई दबंग लोग लंबे समय से काबिज होने का हवाला देंगे और उनसे जमीन खाली कराने में परेशानी होगी.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:Bus StandDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateIsbt jabalpurJbp NewsMP NEWSNew Bus Stand In JabalpurSmart city
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article Highway की दुर्घटनाओं को रोकेगा NHAI का यह प्लान
Next Article 21 करोड़ का Bio-CNG Plant प्लांट बनाकर निजी कंपनी को सौंपा!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?