By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: प्रयागराज जाने की तैयारी कर लें हमलोग, क्योंकि माघ पूर्णिमा पर बन रहा है दुर्लभ योग
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > प्रयागराज जाने की तैयारी कर लें हमलोग, क्योंकि माघ पूर्णिमा पर बन रहा है दुर्लभ योग
Religion

प्रयागराज जाने की तैयारी कर लें हमलोग, क्योंकि माघ पूर्णिमा पर बन रहा है दुर्लभ योग

DB News
Last updated: 19/12/2025 10:31 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

माघ मेला अत्यंत पवित्र माना जाता है. प्रयागराज के संगम तट पर गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में स्नान से पाप नष्ट होते हैं और जीवन में सुख-शांति आती है.

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: सुप्रिया

Contents
माघ मेला अत्यंत पवित्र माना जाता है. प्रयागराज के संगम तट पर गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में स्नान से पाप नष्ट होते हैं और जीवन में सुख-शांति आती है.यादगार बन सकता है माघ मेलासुविधाओं के मामले में सुव्यवस्थित और साफ टेंट:-आध्यात्मिक आयोजन:-स्वादिष्ट प्रसाद और भोजन:-भक्तिमय वातावरण:-सुरक्षा और सेवा:-आध्यात्मिकता और संगम स्नान:-माघ मेला 2026 कब शुरू होगामाघ मेला और कल्पवास का महत्वमेला की छह मुख्य स्नान तिथियांमाघ मेले का महत्वDisclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Magh Mela 2026: प्रयोगराज माघ मेला 2026 में शुभ योग बन रहा है. यहां जाने के लिए सभी लोग तैयारी पहले से कर लें. क्योंकि प्रयागराज के संगम तट पर गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती में स्नान करने से शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है और श्रद्धालु के संगम में स्नान करने से पापों से मुक्ति मिल सकती है. सभी श्रद्धालु भक्त जीवन में सुख-शांति अनुभव करेंगे.

माघ मेला का महत्व सिर्फ डुबकी लगाने से ही नहीं है बल्कि यह साधु-संतों, तपस्वियों और आम भक्तों और आध्यात्मिक संगम का मेला है. देश-विदेश से लोग यहां पहुंचकर पूजा, दान और ध्यान करने पहुंच रहे हैं.

यादगार बन सकता है माघ मेला

सुविधाओं के मामले में सुव्यवस्थित और साफ टेंट:-

माघ मेले में साधु-संतों की टेंट सिटी का निर्माण हो रहा है. जहां सर्व सुविधायुक्त सुसज्जित और आरामदायक व्यवस्था जुटाई जा रही है. जिससे आपका प्रवास आनंददायक और सुरक्षित रहेगा.

आध्यात्मिक आयोजन:-

प्रत्येक साधु-संत के शिविर में माघ मेले के अवसर पर यज्ञ, हवन और भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें शामिल होकर अपनी आत्मा को शुद्ध करें और दिव्यता का अनुभव करें.

स्वादिष्ट प्रसाद और भोजन:-

साधु-संतों की टेंट सिटी शिविर में उनके आश्रम की तरफ से स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन प्रसादी का वितरण किया जाता है. जो पूरी तरह से सात्विक रहता है, जिसमें प्याज-लहसुन आदि का प्रयोग नहीं किया जाता है. इसके बाद भी शिविर में तैयार भोजन बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है.

भक्तिमय वातावरण:-

साधुओं की राउटी के अंदर शांत और पवित्र वातावरण में ध्यान, पूजा और सत्संग का आनंद ले सकते हैं. साधु-संतों के सानिध्य में की गई तपस्या भक्ति मार्ग के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है.

सुरक्षा और सेवा:-

शिविर के अंदर 24/7 दिन सुरक्षा और सेवा की सुविधा अनवरत जारी रहती है, जिससे आपको किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होती है.

आध्यात्मिकता और संगम स्नान:-

संतों के टेंट में ठहरकर माघ मेला में धार्मिक अनुभव प्राप्त कर सकते हैं, जिससे जीवन में आनंद का अनुभव होगा और आपकी प्रयागराज यात्रा आनंदमय बन जाएगी.

माघ मेला 2026 कब शुरू होगा

माघ मेला 2026 की शुरुआत तीन जनवरी से होगी और यह 15 फरवरी तक चलेगा. वैदिक पंचांग के अनुसार पौष पूर्णिमा तिथि 2 जनवरी की शाम 6.54 बजे शुरू होकर 3 जनवरी की दोपहर 3.32 बजे तक रहेगी.

मेला का पहला पवित्र स्नान और मुख्य कार्यक्रम तीन जनवरी रविवार को होगा. संगम में इस दिन हजारों श्रद्धालु स्नान करके मेला की धार्मिक शुरुआत करेंगे. इस दौरान प्रयागराज पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग जाता है और संगम तट पर हर दिन धार्मिक आयोजन होते हैं. महाकुंभ वाली छंटा देखने को मिलती है.

माघ मेला और कल्पवास का महत्व

माघ मेले में कल्पवास को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. शास्त्रों में भी इसका महत्व बताया गया है. यह ऋषि मुनियों के समय से चला आ रहा है. कल्पवास में श्रद्धालु पूरे एक महीना नदी के किनारे रहकर ध्यान, उपवास और पूजा करते हैं. कल्पवासी बहुत सादगी से जीवन बिताते हैं. वे रोज सूर्योदय से पहले स्नान करते हैं, पूजा-पाठ करते हैं. ब्रह्मचर्य का पालन करते हैं और केवल सादा शाकाहारी भोजन करते हैं.

मेला की छह मुख्य स्नान तिथियां

  • 3 जनवरी, पौष पूर्णिमा: इस दिन डुबकी लगाने के साथ मेला का शुभारंभ होगा.
  • 15 जनवरी, मकर संक्रांति: सूर्य के उत्तरायण होने पर इस दिन डुबकी का विशेष महत्व है.
  • 18 जनवरी, मौनी अमावस्या: यह पापों के नाश और मौन साधना का दिन होता है.
  • 23 जनवरी, बसंत पंचमी: इस दिन विद्या, संगीत और कला की पूजा की जाती है.
  • 1 फरवरी, माघी पूर्णिमा: दान और स्नान का श्रेष्ठ दिन. यह अत्यंत पवित्र माना जाता है.
  • 15 फरवरी, महाशिवरात्रि: शिव आराधना और पवित्र स्नान के साथ इस मेला का समापन होता है.

माघ मेले का महत्व

माघ मास को दान और पवित्र स्नान के लिए अत्यंत शुभ माना गया है. शास्त्रों में बताया गया है कि इस महीने पवित्र नदियों में स्नान करने से व्यक्ति के पाप नष्ट होते हैं और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. यही कारण है कि मकर संक्रांति से लेकर पूरे माघ महीने तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम पहुंचकर स्नान, पूजा और साधना करते हैं.

Source : DB News Update  

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMagh Mela 2026Magh Mela Festival 2026Magh Mela Logo 2026Magh Mela Religious Festival LogoMP NEWSUnique Magh Mela Festival Logoमाघ मेला 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article 2026 में कब है जन्माष्टमी ? नोट कर लें तारीख और पूजा मुहूर्त
Next Article 2026 नए साल पर इन राशियों पर बन रहा राजयोग, चमकेगी किस्मत!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?