By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: 2026 नए साल पर इन राशियों पर बन रहा राजयोग, चमकेगी किस्मत!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > 2026 नए साल पर इन राशियों पर बन रहा राजयोग, चमकेगी किस्मत!
Religion

2026 नए साल पर इन राशियों पर बन रहा राजयोग, चमकेगी किस्मत!

DB News
Last updated: 15/03/2026 12:43 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

नए साल 2026 में मंगल और चंद्रमा की युति से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होने जा रहा है, जिसका कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है. जानिए लकी राशियों के बारे में.

Source : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा

Contents
नए साल 2026 में मंगल और चंद्रमा की युति से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होने जा रहा है, जिसका कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है. जानिए लकी राशियों के बारे में.16 मार्च को बनेगा महालक्ष्मी राजयोगमहालक्ष्मी राजयोग कैसे बनता है?मेष राशि (Aries Zodiac)वृष राशि (Taurus Zodiac)धनु राशि (Sagittarius Zodiac)महालक्ष्मी योग कुंडली में कब बनता है?

By : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Maha Laxmi Rajyog 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार नए साल 2026 में कई ऐसे दुर्लभ राजयोग बनने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव राशियों में देखने को मिलेगा. मेष राशि से लेकर मीन राशि तक इसका प्रभाव रहेगा. बता दें कि, साल 2026 में 16 जनवरी को मंगल ग्रह मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं. इसके साथ ही 18 जनवरी को चंद्रमा भी इसी राशि में प्रवेश करेंगे.

ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार ऐसी स्थिति में मंगल और चंद्रमा की युति से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है. महालक्ष्मी राजयोग बनने से कुछ राशियों की किस्मत बदल जाएगी. इन रशियों के जातकों को धन-संपत्ति में अपार सफलता भी मिलेगी.

16 मार्च को बनेगा महालक्ष्मी राजयोग

ज्योतिष में ग्रहों की चाल और उनकी आपसी स्थिति का विशेष महत्व माना जाता है, जब ग्रह अपनी स्थिति बदलते हैं या किसी खास संयोजन में आते हैं, तो कई शुभ और प्रभावशाली योग बनते हैं, जिनका असर सभी राशियों के जीवन पर देखा जाता है, ऐसा ही एक खास योग 16 मार्च 2026 को बनने जा रहा है, जिसे महालक्ष्मी राजयोग कहा जाता है, ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार यह योग धन, तरक्की और नए अवसरों के संकेत दे सकता है.

महालक्ष्मी राजयोग कैसे बनता है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब मंगल ग्रह चंद्रमा पर अनुकूल दृष्टि डालता है या दोनों ग्रह कुंडली के केंद्र (1, 4, 7, 10) या त्रिकोण (1, 5, 9) भाव में मजबूत स्थिति में होते हैं, तब महालक्ष्मी राजयोग बनने की स्थिति बनती है. कई बार मंगल और चंद्रमा की युति भी इस योग का कारण बनती है,.इस योग को समृद्धि, वैभव और आर्थिक प्रगति से जोड़कर देखा जाता है, इसके प्रभाव से अचानक धन लाभ, कैरियर में उन्नति और लंबे समय से रुके कार्यों में तेजी आ सकती है.

मेष राशि (Aries Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी राजयोग लकी साबित हो सकता है. यह राजयोग आपकी कुंडली में कर्म भाव पर बनने जा रहा है. इस वजह से वर्ष 2026 आपके कारोबार और नौकरी में तरक्की से भरा साल बन सकता है. बेरोजगार जातकों को नौकरी मिलने के साथ कार्यक्षेत्र पर नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती है.

किसी भी तरह के बड़े फैसले या निवेश के मामले में नया साल आपके पक्ष में रहेगा. लंबे समय से रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी. पिता के साथ मधुर संबंध स्थापित होंगे.

वृष राशि (Taurus Zodiac)

महालक्ष्मी राजयोग वृष राशि के जातकों के लिए भी लाभप्रद साबित हो सकता है. वृषभ राशि के जातकों की गोचर कुंडली से नवम भाव में इस राजयोग का निर्माण होने जा रहा है. राजयोग निर्माण होने से भाग्य का साथ मिलने के साथ देश-विदेश की यात्रा कर सकते हैं. धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी.

वृष राशि के ऐसे जातक जिनका कारोबार मंद है, उनके लिए नया साल आकस्मिक धन लाभ के योग देगा. इसके साथ ही करियर में स्थिरता आने के साथ नौकरीपेशा जातकों को की सभी इच्छाएं पूरी होंगी.

धनु राशि (Sagittarius Zodiac)

धनु राशि के जातकों के लिए भी महालक्ष्मी राजयोग लकी सिद्ध हो सकता है. क्योंकि यह राजयोग धनु राशि के धन भाव पर बनने जा रहा है. समय-समय पर धन लाभ के योग बन रहे हैं. इस दौरान युवावर्ग अपनी मनपसंद वस्तु को खरीदने में कामयाब होंगे.

करियर में प्रगति के साथ आर्थिक तंगी से राहत मिलेगी. मानसिक सुख के साथ भौतिक सुख सुविधाओं की भी प्राप्ति होगी.

महालक्ष्मी योग कुंडली में कब बनता है?

लग्न कुंडली में जब मंगल और चंद्रमा एक साथ आते हैं तो महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होता है. मंगल और चंद्रमा की युति जब कुंडली में द्वितीय, नवम, दशम और एकादश भाव में हो तो तब अपार धन लाभ के साथ मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. वहीं अगर कुंडली में ये योग बुरे हो तो व्यक्ति का नाश हो जाता है.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMaha Laxmi Rajyog 2026MP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article प्रयागराज जाने की तैयारी कर लें हमलोग, क्योंकि माघ पूर्णिमा पर बन रहा है दुर्लभ योग
Next Article MP में 30 हजार करोड़ से बनेगा High Speed Corridor
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?