By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: BSNL का संचार आधार एप बंद, सिम एक्टिवेट करने की सुविधा ठप
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > BSNL का संचार आधार एप बंद, सिम एक्टिवेट करने की सुविधा ठप
Madhya PradeshTechnology

BSNL का संचार आधार एप बंद, सिम एक्टिवेट करने की सुविधा ठप

DB News
Last updated: 06/09/2026 11:45 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

बीएसएनएल का संचार आधार एप बंद हो गया है. इसी एप से सिम एक्टिवेट की जाती थी.

Source : DB News Update  

Contents
बीएसएनएल का संचार आधार एप बंद हो गया है. इसी एप से सिम एक्टिवेट की जाती थी.नहीं बता रहे कब शुरू होगा एक्टिवेशनकैसे बंद हुई सेवाएं?बीएसएनएल को हो सकता है भारी नुकसानकई उपभोक्ताओं को समस्या का सामना करना पड़ाइन सुविधाओं से वंचित उपभोक्ताकिन समस्याओं से जूझ रहे उपभोक्ता

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Jabalpur Bharat Sanchar Nigam Ltd. News : बीएसएनएल के सैकड़ों उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं. नई सिम एक्टिवेट नहीं हो रही है. डुप्लीकेट सिम लेने वालों की सिम भी चालू नहीं हो रही हैं, क्योंकि बीएसएनएल का संचार आधार एप बंद हो गया है. इसी एप से सिम एक्टिवेट की जाती थी. बताया जाता है कि आधार संचार एप ऊपर से बंद हुआ है. इसकी जगह संचार मित्र एप लाया गया है, लेकिन इस एप में कई खामियां हैं. यह ठीक से काम नहीं कर रहा है. इसके कारण उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं. उपभोक्ताओं की इस समस्या पर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिसके चलते बीएसएनएल के उपभोक्ताओं में काफी असंतोष है. यदि यही रहा तो आने वाले समय में बीएसएनएल की ग्राहकी पर सीधा असर पड़ने वाला है और बीएसएनएल के उपभोक्ता अपनी सिम किसी दूसरी निजी कंपनी पर अपना नंबर पोर्ट करा सकते हैं. जिससे उन्हें अच्छी स्पीड इंटरनेट सुविधा के साथ नेटवर्क भी मिलेगा.

नहीं बता रहे कब शुरू होगा एक्टिवेशन

पिछले 12 दिनों से बीएसएनएल की सिमें एक्टिवेट नहीं हो रही हैं. उपभोक्ता कार्यालय के चक्कर लगा-लगाकर परेशान हैं. उन्हें यह तक नहीं बताया जा रहा है कि नई और डुप्लीकेट सिमों का एक्टिवेशन कब से शुरू होगा. अधिकारी केवल एक ही जवाब दे रहे हैं कि यह समस्या ऊपर से है. जब तक ऊपर से सुधार नहीं होगा, तब तक वे कुछ नहीं कर सकते हैं. बीएसएनएल कार्यालय में पहुंचे उपभोक्ताओं ने बताया कि इनकी लापरवाही के चलते उपभोक्ता दूसरी कंपनियों में सिम पोर्ट करा रहे हैं.

कैसे बंद हुई सेवाएं?

सिम एक्टिवेट करने की सेवाएं बंद होने का कारण आधार संचार एप को बताया जा रहा है. आधार संचार एप प्राइवेट कंपनी का एप था. बताया जाता है कि 30 नवंबर 2025 तक अनुबंध था. बकाया राशि का कंपनी को भुगतान नहीं किया गया, जिससे कंपनी ने अपने एप की सभी सेवाएं बंद कर दीं. इससे जबलपुर, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में बीएसएनएल की सेवाएं ठप हो गईं.

बीएसएनएल को हो सकता है भारी नुकसान

1 दिसंबर से बीएसएनएल की नई सिम और डुप्लीकेट सिम का एक्टिवेशन बंद है. उपभोक्ता कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं. कई उपभोक्ताओं ने तो 2-3 दिन चक्कर लगाए और इसके बाद उन्होंने दूसरी कंपनी की सिम ले ली. विभागीय सूत्र बताते हैं कि यदि जल्द सेवाएं शुरू नहीं हुईं, तो बीएसएनएल में नए उपभोक्ता नहीं जुड़ेंगे. पुराने उपभोक्ता जिन्होंने डुप्लीकेट सिम ली है, उनकी भी सिम चालू नहीं हो रही है. सेवाएं जल्द शुरू नहीं हुईं तो बीएसएनएल को भारी नुकसान हो सकता है.

अगर आप BSNL से जुड़ी नई SIM लेने की सोच रहे हैं या duplicate SIM activate कराना चाहते हैं, तो यह जानना जरूरी है कि पिछले कुछ समय से BSNL में KYC और new SIM issuance को लेकर nationwide disruption चल रहा था, जिसकी वजह private vendor के Sanchar Aadhaar app का contract खत्म होना था.

कई उपभोक्ताओं को समस्या का सामना करना पड़ा

बीएसएनएल के कई उपभोक्ता नया सिम लेने के लिए बीएसएनएल केंद्रों और रिटेल दुकानों पर पहुंचे, लेकिन उन्हें निराश लौटना पड़ा. जिन लोगों के सिम किसी कारणवश बंद हैं, वे उसे पुनः सक्रिय नहीं करा पा रहे हैं.

इस नाते मोबाइल बैंकिंग, ओटीपी आधारित सेवाएं पर भी असर पड़ रहा है. विभाग के अनुसार हर दिन बड़ी संख्या में ग्राहक सेवा केंद्र पहुंच रहे हैं, लेकिन तकनीकी दिक्कत आने के कारण कोई भी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाती. इससे न सिर्फ ग्राहकों में असंतोष है, बल्कि बीएसएनएल को भी आर्थिक नुकसान हो रहा है. तकनीकी टीम खराबी को ठीक करने में लगी हुई है.

इन सुविधाओं से वंचित उपभोक्ता

  • संचार आधार एप के माध्यम से नई सिम का एक्टिवेशन होता था.
  • ई-केवाईसी भी की जाती थी.
  • आधार कार्ड का वेरिफिकेशन, खोए हुए सिम की जगह नई सिम को एक्टिवेट करने का कार्य इसी से होता था.

किन समस्याओं से जूझ रहे उपभोक्ता

  • सैकड़ों उपभोक्ता सिम बिना एक्टिवेट कराए वापस जा रहे हैं.
  • संचार आधार एप बंद होने के कारण उपभोक्ताओं के फोन बंद हैं.
  • बीएसएनएल के जिम्मेदार अधिकारी भी इस संबंध में उपभोक्ताओं को सिम चालू करने का कोई दूसरा तरीका नहीं बता पा रहे हैं.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

TAGGED:Bharat Sanchar Nigam LtdBSNLDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSsanchar aadhaar app
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry1
Previous Article मकर संक्रांति पर बन रहे 2 दुर्लभ योग, स्नान-दान का मिलेगा दोगुना फल
Next Article Vehicle information services ब्लॉक, ऑन लाइन सेवा हैक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?