By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: Vehicle information services ब्लॉक, ऑन लाइन सेवा हैक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > Vehicle information services ब्लॉक, ऑन लाइन सेवा हैक
Madhya PradeshTravel

Vehicle information services ब्लॉक, ऑन लाइन सेवा हैक

DB News
Last updated: 24/12/2025 11:52 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

RTO की डिजिटल व्यवस्था से आम नागरिक नहीं मिल पा रही ऑनलाइन सुविधा

Source : DB News Update  

Contents
RTO की डिजिटल व्यवस्था से आम नागरिक नहीं मिल पा रही ऑनलाइन सुविधाVehicle information का पेज नहीं खुलताकार्यालय बुलाने की साजिशकाउंटर से गायब रहते हैंयहां ऑनलाइन नहीं, सिर्फ दलालों की चलती है

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

RTO Vehicle information services News: आरटीओ की ऑनलाइन सेवा हैक हो चुकी है. इसमें आवेदक ऑनलाइन कम्प्लेन तक नहीं कर सकता है, क्योंकि कम्पलेन का ऑप्शन ही ब्लॉक कर दिया गया है. आवेदक परिवहन विभाग की घर बैठे सुविधा से वंचित हो रहा है. ऐसे में हर हाल में आवेदकों को कार्यालय जाना पड़ रहा है. कार्यालय जाने के बाद भी एक बार में काम नहीं होता. आवेदन में कई तरह की खामियां निकाल दी जाती हैं, जिससे आवेदक को कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं. आवेदकों ने बताया कि जब वे कार्यालय जाकर ऑनलाइन आवेदन में आ रही समस्याओं के बारे में पूछते हैं तो वे कहते हैं संबंधित काउंटर पर चले जाओ. वहां पर फॉर्मेलिटी पूरी करो. आपका काम हो जाएगा.

Vehicle information का पेज नहीं खुलता

लाइसेंस नवीनीकरण का ऑनलाइन आवेदन करने पर वेबसाइट का सर्वर हांफने लगता है. जैसे-तैसे ओटीपी का ऑप्शन आता है, उस पर क्लिक करो तो वेबसाइट रुक जाती है. 8 से 10 मिनट बाद ओटीपी आता है. आवेदक बताते हैं कि अन्य विभागों की वेबसाइट तेज चलती है, लेकिन आरटीओ की वेबसाइट इतनी धीरे चलती है और इतने एरर आते हैं कि कोई भी ऑनलाइन लाभ नहीं ले सकता है. जिम्मेदार अधिकारियों को वेबसाइट पर ध्यान देना चाहिए, जिससे आवेदक को कार्यालय जाना न पड़े. आरटीओ की कई सेवाएं ऐसी हैं, जिसमें कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है.

कार्यालय बुलाने की साजिश

आवेदक बताते हैं कि आरटीओ कार्यालय के जिम्मेदारों ने ऑनलाइन सिस्टम को जानबूझकर बिगाड़कर रखा है, ताकि आवेदक हर हाल में कार्यालय पहुंचे और जेब ढीली करे. सबसे ज्यादा वे आवेदक परेशान हो रहे हैं जो रांझी, खमरिया, तिलहरी या इससे आगे रहते हैं. उन्हें पाटन रोड स्थित आरटीओ कार्यालय जाना पड़ रहा है.

काउंटर से गायब रहते हैं

आरटीओ में आवेदकों की सुविधा के लिए कई काउंटर बनाए गए हैं. आवेदक बताते हैं कि आधे समय तक काउंटर से कर्मचारी गायब रहते हैं. पूछने पर पता चलता है कि वे आरटीओ के पास या दूसरे विभाग में गए हैं. आवेदकों को काफी देर तक खड़े रहना पड़ता है. जब वे मिलते हैं तो आवेदन में कोई न कोई खामी निकाल देते हैं. कुछ कर्मचारी तो अपने खास एजेंट के पास भेज देते हैं और कहते हैं-उससे बात कर लो, वो सब करा देगा.

यहां ऑनलाइन नहीं, सिर्फ दलालों की चलती है

ज्यादातर विभागों के कार्य ऑनलाइन हो रहे हैं. लोग घर बैठे सुविधाएं ले रहे हैं, लेकिन आरटीओ में ऐसा नहीं है. आवेदक कहते हैं कि आरटीओ की ऑनलाइन सुविधा केवल दिखावा है. शासन को मूर्ख बनाया जा रहा है. अफसरों और दलालों ने ऐसी व्यवस्था बना दी है कि कोई भी वाहन चालक आरटीओ की ऑनलाइन सुविधाएं नहीं ले सकता है. उन्हें हर हाल में दलालों के पास जाना ही पड़ेगा, क्योंकि ऑनलाइन सुविधा से बेहतर दलालों की सुविधा है. वे पैसे लेते हैं, लेकिन घर बैठे कार्य कराकर देते हैं. कोई कागज कम हो तो उसका भी समाधान करा देते हैं, इसलिए आरटीओ में काउंटर पर आवेदक कम और दलाल अधिक नजर आते हैं. यहां लगे कैमरों में सबकी तस्वीरें हैं.

सबमिट करने पर ‘एरर’ लाइसेंस नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले आवेदकों ने बताया कि आरटीओ की वेबसाइट पर आवेदन करने पर कई समस्याएं आती हैं. वेबसाइट पर कम्प्लेन का ऑप्शन है. इसमें कम्प्लेन लिखो और सबमिट करो तो एरर बताने लगता है. जितनी बार सबमिट करो उतनी बार एरर आता है. आवेदक को मजबूरी में कार्यालय जाना पड़ रहा है. इसकी जानकारी अधिकारियों को भी है. इसके बाद भी वे आवेदकों की सुविधा के लिए कोई सुधार नहीं कर रहे हैं.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSRTOVehicle information servicesVehicle information services app
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry1
Previous Article BSNL का संचार आधार एप बंद, सिम एक्टिवेट करने की सुविधा ठप
Next Article ISRO ने बाहुबली रॉकेट से लॉन्च किया अमेरिका का ब्लूबर्ड ब्लॉक-2
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?