By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: India Head Coach गौतम गंभीर से छिनेगी कुर्सी!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > India Head Coach गौतम गंभीर से छिनेगी कुर्सी!
Sport

India Head Coach गौतम गंभीर से छिनेगी कुर्सी!

DB News
Last updated: 27/12/2025 10:34 PM
DB News
Share
3 Min Read
SHARE

BCCI ने टेस्ट में नए कोच को ऑफर किया, भारतीय टीम का टी20 और वनडे में तो प्रदर्शन शानदार रहा है, लेकिन टीम टेस्ट में संघर्ष करती नजर आई है.

Source : x  

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Team India Head Coach News: भारतीय टीम को टेस्ट में मिली करारी हार के बाद लगातार कोच बदलने की चर्चा विगत कई दिनों से चल रही है. इसी बीच एक ऐसी खबर आ रही है जो चौकानें वाली है. दरअसल गौतम गंभीर जुलाई, 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच बने थे. उनकी कोचिंग में भारत का टी20 और वनडे में प्रदर्शन शानदार रहा है. टीम ने न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर चैंपियंस ट्रॉफी (ODI) खिताब जीता था तो वहीं टी20 में एशिया कप जीता. लेकिन टेस्ट में टीम संघर्ष करती हुई दिखी है. आखिरी सीरीज में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर पर 0-2 से टेस्ट सीरीज गंवाई. इस बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बीसीसीआई में शीर्ष पदस्थ किसी शख्स ने इनफॉर्मल तौर पर वीवीएस लक्ष्मण से टेस्ट टीम के कोच बनने के बारे में पूछा गया था.

गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में भी टेस्ट सीरीज हारी थी, जिसके बाद भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेलने का सपना टूट गया था. इस चक्र (2025-27) में भी भारत की स्थिति अच्छी नहीं है, टीम ने 9 में से 4 मैच ही जीते हैं और इतने ही हारे हैं. टीम छठे नंबर पर है.

लक्ष्मण को मिला था टेस्ट टीम के कोच बनने का ऑफर?

मीडिया रिपोर्ट की खबरों से पता चला है कि नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद बीसीसीआई में एक शीर्ष पद पर बैठे शख्स ने इनफॉर्मल तौर पीएसई वीवीएस लक्ष्मण से पूछा था, कि क्या वह टेस्ट टीम का कोच बनना चाहेंगे.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड ऑफ क्रिकेट हैं. खबर के अनुसार वह अभी इसी पद पर बने रहना चाहते हैं. गौतम गंभीर का बीसीसीआई के साथ 2027 वर्ल्ड कप तक का कॉन्ट्रैक्ट है. लेकिन खबर है कि इस पर विचार किया जा सकता है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के प्रदर्शन पर काफी कुछ निर्भर करेगा.

रिपोर्ट में कहा गया है कि बीसीसीआई में अभी इस बात पर चर्चा है कि फिलहाल गंभीर ही टेस्ट टीम के कोच बने रहने के लिए सही व्यक्ति हैं. अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया जा रहा है कि क्या वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र के अगले 9 मैचों में किसी और को कोच बनाया जाए या गंभीर को ही इस पद पर बने रहने दिया जाए.

You Might Also Like

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा बड़ा ‘कलंक’, लगातार मैच हारने की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचे

TAGGED:BCCIDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateGAUTAM GAMBHIRIndian Cricket TeamJbp NewsMP NEWSTeam India Head Coach NewsVVS Laxman
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article Nigeria में ISIS ठिकानों पर US का हवाई हमला, यह है प्रमुख वजह!
Next Article शास्त्र सम्मत नहीं है देर रात तुलसी तोड़ना! जानें क्या है वजह…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?