By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: जबलपुर में जन की जल सुनवाई शुरू, जमीन पर आए जन नायक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > जबलपुर में जन की जल सुनवाई शुरू, जमीन पर आए जन नायक
Madhya Pradesh

जबलपुर में जन की जल सुनवाई शुरू, जमीन पर आए जन नायक

DB News
Last updated: 06/09/2026 11:19 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

नगर निगम महापौर ने कहा कि मुख्यालय के साथ सभी 79 वार्डो में जन और जल सुनवाई अपने आप में है नगर निगम की ऐतिहासिक पहल

Source : DB News Update  

Contents
नगर निगम महापौर ने कहा कि मुख्यालय के साथ सभी 79 वार्डो में जन और जल सुनवाई अपने आप में है नगर निगम की ऐतिहासिक पहलमुख्यालय से लेकर वार्ड तक हुई सुनवाईचर्चा का विषय बनी जलसुनवाईजनसुनवाई में भीड़ कम क्यों नहीं हो रही?जनसुनवाई में इनकी रही उपस्थिति

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Jal Sunwai Jabalpur: जबलपुर नगर निगम में मुख्यालय से लेकर वार्डों तक में जन की जल सुनवाई शुरू हो गई है. अभी तक हर  मंगलवार के दिन केवल जन सुनवाई होती थी, लेकिन इस सप्ताह से जल सुनवाई शुरू हो गई है. इसके लिए जबलपुर के जन नायकों को जनता के बीच आना पड़ा और उनके द्वारा जनता की  जमीनी हकीकत जानने के बाद उन समस्याओं का निराकरण भी त्वरित किया गया. इस मंगलवार 13 जनवरी को 113 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 81 आवेदन जल वितरण, लीकेज, पाइप लाइन बदलने आदि से संबंधित बताए गए. उनका निराकरण करने में जन नायकों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी और सभी समस्याओं का निराकरण तुरंत कराया गया. जबलपुर नगर पालिका में यह पहली बार है जब जन प्रतिनिधियों ने जनता की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुना और उनका निराकरण कराया है. नगर निगम मुख्यालय में 44 और सभी 16 संभागीय कार्यालयों में आयोजित जन-जलसुनवाई में 113 प्रकरण प्राप्त हुए कुल 157 नागरिकों को बड़ी राहत मिली. इस बार की जनसुनवाई की सबसे खास बात रही ’विशेष जलसुनवाई’.

जनसमस्याओं का निराकरण करने नगर निगम द्वारा ऐतिहासिक पहल करते हुए मुख्यालय सहित सभी 79 वार्डो में एक साथ जनसुनवाई एवं जलसुनवाई की गयी, जिसमें महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज एवं निगम अधिकारियों के द्वारा मुख्यलय में जन एवं जल सुनवाई की गयी. वहीं सभी वार्डो में संभागीय अधिकारियों, राजस्व निरीक्षकों एवं संभागीय यंत्रियों के द्वारा जलसुनवाई की गयी. मुख्यालय में जल से संबंधित मात्र 1 शिकातय प्राप्त हुई जिसका महापौर द्वारा 2 घंटे के अंदर निकराकरण कराया गया.

मुख्यालय से लेकर वार्ड तक हुई सुनवाई

 महापौर और निगमाध्यक्ष की मौजूदगी में मुख्यालय में आयोजित सुनवाई में 44 शिकायतें प्राप्त हुईं. जिसमें 8 अतिक्रमण विभाग, 4 स्थापना शाखा, 8 भवन शाखा, 4 बाजार विभाग, 1 लोककर्म विभाग, 4 स्वास्थ विभाग, 2 पेंशन शाखा, 2 कार्यालय अधीक्षक, 2 जल विभाग, 2 राजस्व विभाग, 2 होर्डिंग शाखा, 1 कॉलोनी सेल, 1 उद्यान विभाग, 1 सीवर लाइन, 1 स्टेनो महापौर एवं 1 संभाग क्रमांक 2 की प्राप्त हुई. इनमें अतिक्रमण, भवन शाखा, स्वास्थ्य और राजस्व जैसे महत्वपूर्ण विभागों से संबंधित मुद्दे शामिल थे. अधिकारियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कर दिया.

वहीं, शहर के सभी 16 संभागीय कार्यालयों में भी प्रशासन मुस्तैद दिखा, जहाँ 113 शिकायतों का त्वरित समाधान कर नागरिकों को राहत पहुँचाई गई.

चर्चा का विषय बनी जलसुनवाई

 महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने बताया कि मुख्यालय सहित समस्त 16 संभागीय कार्यालयों में देवतुल्य नागरिकों से कुल 157 शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें से जल वितरण व्यवस्था, लीकेज और अन्य अधोसंरचना से संबंधित 81 शिकायत प्राप्त हुई. उन्होंने बताया कि  लीकेज, पुरानी पाइप लाइनों को बदले संबंधी शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से कुछ शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया, शेष शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने जल विभाग के भेजी गयी है. उन्होंने बताया कि शिकायत में प्राप्त पानी के सैम्पलों को जॉंच के लिए भेजा गया है.

जनसुनवाई में भीड़ कम क्यों नहीं हो रही?

जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस विभाग सहित अन्य सभी विभागों में जनसुनवाई कई वर्ष से हो रही है. इसके बाद भी जनसुनवाई में आम आदमी की भीड़ कम क्यों नहीं हो रही है? यह सबसे बड़ा सवाल है. जबकि प्रशासनिक अधिकारी बड़े स्तर पर इस पर मंथन कर रहे हैं और आम आदमी की समस्या निपटाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं. प्रशासनिक अधिकारियों की नाकामी कहा जाए या फिर आम आदमी की जरूरतें पूरी नहीं हो रही हैं. यह सबसे बड़ा सवाल है. इस पर कभी अधिकारियों और शासन स्तर पर मंथन ही नहीं किया गया. यदि मंथन किया गया होता तो कलेक्ट्रेट, नगर निगम और अन्य विभागों में लगने वाली भीड़ से निजात मिल सकती थी.

जनसुनवाई में इनकी रही उपस्थिति

जनसुनवाई और विशेष जलसुनवाई में अपर आयुक्त अरविंद शाह, व्ही.एन. बाजपेई, देवेंद्र सिंह चौहान, उपायुक्त मनोज श्रीवास्तव, जनसुनवाई प्रभारी सहायक आयुक्त वेद प्रकाश, कार्यपालन यंत्री नवीन लोनारे, सहायक यंत्री सुनील दुबे, योजना प्रभारी इंद्रकुमार वर्मा, महेश शर्मा, सतीश मिश्रा, रंजू, प्रदीप व समस्त विभागीय प्रमुख व प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJal Sunwai JabalpurJansampark Madhya PradeshJbp NewsMP NEWSMunicipal Corporation Jabalpur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article प्रयागराज में मकर संक्रांति पर्व पर 60 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
Next Article BMC में BJP की पहली जीत, ठाकरे ब्रदर्स को झटका
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?