By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: रेस्टारेंट संचालकों को स्वच्छता और हाईजीन प्रेक्टिस पर ध्यान देना होगा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > रेस्टारेंट संचालकों को स्वच्छता और हाईजीन प्रेक्टिस पर ध्यान देना होगा
Madhya Pradesh

रेस्टारेंट संचालकों को स्वच्छता और हाईजीन प्रेक्टिस पर ध्यान देना होगा

DB News
Last updated: 03/02/2026 3:45 PM
DB News
Share
5 Min Read
कलेक्टर जबलपुर ने रेस्टॉरेंट संचालकों के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं.
SHARE

खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने रेस्टारेंट संचालकों के लिये कलेक्टर द्वारा निर्देशिका जारी, अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिये हैं.

Source : DB News Update  

Contents
खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने रेस्टारेंट संचालकों के लिये कलेक्टर द्वारा निर्देशिका जारी, अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिये हैं.इन पर ध्यान देने के निर्देश2006 अधिनियम के प्रावधानों के तहत होगी कार्रवाईन्यूज पेपर आदि का उपयोग न किया जायेनॉन-वेज आदि का संग्रहण निर्दिष्ट तापमान पर भण्डारण किया जाएहानिकारक प्रभावों को प्रदर्शित करने वाले पोस्टर लगाएंजबलपुर की किसी भी रेस्टॉरेंट पर नहीं हो रहा पालन

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Civil Supplies & Protection MP: रेस्टारेंट संचालकों से किचिन में खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के अन्तर्गत अनुसूची-4 के अनुरूप स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने कहा गया है. रेस्टारेंट संचालकों से कहा गया है उन्हें कर्मचारियों की स्वच्छता और हाईजीन प्रेक्टिस पर भी ध्यान देना होगा. कर्मचारियों द्वारा ग्लब्स, हेड कवर, एप्रिन का निरंतर प्रयोग किया जाये यह सुनिश्चित करने कहा गया है.

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये अपनाये जाने वाले उपायों तथा सावधानियों को लेकर खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अभिहित अधिकारी और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा ने जिले में स्थित सभी रेस्टारेंट संचालकों के लिये निर्देशिका जारी की है तथा इसका अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिये हैं.

इन पर ध्यान देने के निर्देश

  • निर्देशिका में स्पष्ट किया गया है कि रेस्टारेंट की फर्श, दीवारें तथा छत साफ, चिकने तथा आसानी से साफ होने की स्थिति में हों.
  • बर्तन तथा उपकरणों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने हेतु क्लीनिंग शेड्यूल बनाकर उसका अनिवार्यतः पालन किया जाए.
  • रेस्टारेंट के किचिन का ड्रेनेज सिस्टम साफ तथा पानी को अबाध रूप से बहाने वाला हो.
  • खाद्य पदार्थो के निर्माण में गुणवत्तापूर्ण अवयवी पदार्थ यथा खाद्य तेल, अनाज, सब्जियां, मसाले, पनीर आदि का ही उपयोग करने की हिदायत निर्देशिका में दी गई है.
  • अवयवी खाद्य पदार्थों का उपयोग करने से पूर्व लेबल पर अंकित पैकेजिंग की तारीख और अवसान तिथि का भली भांति अवलोकन.
  • अवसान तिथि व्यतीत हो चुके पैकेट्स का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश भी दिये गये हैं, ताकि किसी भी परिस्थिति में उनका उपयोग भोजन निर्माण में न हो.

2006 अधिनियम के प्रावधानों के तहत होगी कार्रवाई

निर्देशिका में रेस्टारेंट संचालकों को चेतावनी भी दी गई है कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान परिसर में अवसान तिथि व्यतीत हो चुके पैकेटस् की उपस्थिति को उपयोग होने की श्रेणी में माना जाकर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अन्तर्गत विधिक कार्रवाई की जायेगी.

न्यूज पेपर आदि का उपयोग न किया जाये

निर्देशिका में कहा गया है कि भोजन निर्माण के दौरान प्रिंटिड पेपर्स का उपयोग सर्वथा वर्जित है. इसे ध्यान में रखते हुये रेस्टारेंट में भोजन पकाने अथवा संग्रहित करने की प्रक्रिया में न्यूज पेपर आदि का उपयोग न किया जाये. वेज एवं नॉन-वेज का संग्रहण पृथक-पृथक पात्रों अथवा फ्रीजर में करने, वेज एवं नॉन-वेज को पकाने हेतु पृथक-पृथक बर्तनों का उपयोग करने के निर्देश भी रेस्टारेंट संचालकों को दिये गये हैं.

नॉन-वेज आदि का संग्रहण निर्दिष्ट तापमान पर भण्डारण किया जाए

नॉन-वेज, पनीर, दही, दूध, प्री-कुक्ड फूड आदि का संग्रहण निर्दिष्ट तापमान में करने तथा स्वच्छ परिवेश में खाद्य पदार्थों का भंडारण करने और इनका उपयोग फर्स्ट इन फर्स्ट आउट का पालन करते हुये किये जाने के निर्देश भी दिए गये हैं. इसी के साथ ही स्टोर एवं किचिन को कीट आदि से मुक्त रखने हेतु नियमित पेस्ट कंट्रोल कराया जाने, कर्मचारियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा संक्रामक बीमारी से ग्रस्त कर्मचारियों को भोजन निर्माण के कार्यों में संयोजित नहीं करने के निर्देश भी दिये गये हैं. रेस्टारेंट संचालकों से कहा गया उनके प्रतिष्ठान में संयोजित कर्मचारियों में से कम से कम एक प्रशिक्षित कर्मचारी को अनिवार्य रूप से संयोजित किया जाये.

हानिकारक प्रभावों को प्रदर्शित करने वाले पोस्टर लगाएं

रेस्टारेंट संचालकों एवं खाद्य पदार्थों के विक्रेताओं को अधिक मात्रा में तेल तथा मैदा से होने वाले हानिकारक प्रभावों को प्रदर्शित करने वाले पोस्टर अपने प्रतिष्ठान में लगाने के निर्देश भी दिये गये हैं.

जबलपुर की किसी भी रेस्टॉरेंट पर नहीं हो रहा पालन

शासन के दिशा-निर्देशों का पालन किसी भी रेस्टॉरेंट, होटल में खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम का पालन नहीं किया जा रहा है. कहीं भी कर्मचारियों की स्वच्छता और हाईजीन प्रेक्टिस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. उपभोक्ताओं से सुरक्षित खाद्य सामग्री के नाम से मोटी रकम जरूर वसूली जा रही है. रेस्टॉरेंट संचालकों के लिए शासन स्तर पर अब दिशा-निर्देश तो जारी किए गए हैं. लेकिन इन निर्देशों का जमीनी स्तर पर अमल भी होना बहुत जरूरी है. क्योंकि कभी स्टॉफ की कमी तो कभी लंबे समय तक लैब परीक्षण के नाम पर रेस्टॉरेंट संचालकों को छूट मिल जाती है.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:Civil Supplies & Protection MPCM Madhya PradeshDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDepartment of Fooddivya bhumi updateJabalpur Accident NewsJansamparkMPJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article शादी के लिए 4 से है शुभ मुहूर्त, लेकिन 5 से प्रारंभ होंगे वैवाहिक कार्यक्रम
Next Article गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त कल 6 फरवरी से प्रारंभ, जानें पूजन के नियम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?