By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: MP जबलपुर की 24 लाख आबादी पर मात्र 176 ट्रैफिक जवान, हर वाहन चालक पेरशान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > MP जबलपुर की 24 लाख आबादी पर मात्र 176 ट्रैफिक जवान, हर वाहन चालक पेरशान
Madhya Pradesh

MP जबलपुर की 24 लाख आबादी पर मात्र 176 ट्रैफिक जवान, हर वाहन चालक पेरशान

DB News
Last updated: 05/02/2026 1:06 PM
DB News
Share
6 Min Read
MP Jabalpur घमापुर में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है.
SHARE

शहर में 3 थाने बनाने के बाद भी ट्रैफिक व्यवस्था में नहीं हो पाया सुधार, पुलिस कर्मियों की पदस्थापना को लेकर उठाए जा रहे सवाल

Source : DB News Update  

Contents
शहर में 3 थाने बनाने के बाद भी ट्रैफिक व्यवस्था में नहीं हो पाया सुधार, पुलिस कर्मियों की पदस्थापना को लेकर उठाए जा रहे सवालअवकाश के चलते कम हो जाती है संख्यातीन ट्रैफिक थाने बनाए फिर भी अराजक ट्रैफिककहां क्या है ट्रैफिक थानों की स्थितिघमापुर ट्रैफिक थाना गढ़ा ट्रैफिक थानामालवीय चौकवन-वे रूट तक नहीं करा पा रहे पालनस्वीकृत और पदस्त संख्या बलपदस्थ बल

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

jabalpur traffic News: मध्य प्रदेश जबलपुर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है. शहर की हर सड़क पर जाम के हालात निर्मित हो रहे हैं. ई-आटो, डीजल-सीएनजी आटो वालों की भरमार है, जिसके कारण हर दिन लगने वाला जाम तो अब आम हो चुका है. वाहन चालक कब और किस समय ट्रैफिक जाम में फंस जाए कहा नहीं जा सकता है. यदि किसी दिन तिराहे-चौराहे पर लगे ट्रैफिक सिग्नल बंद हो जाएं तो व्यवस्था ठप्प हो जाती है. इस वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं. 24 लाख से अधिक की आबादी वाले इस शहर में 1000 से अधिक ट्रैफिक बल की आवश्यकता है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस के पास कुल 349 पद स्वीकृत हैं और धरातल पर मात्र 176 पुलिसकर्मी ही मोर्चा संभाले हुए हैं. यानी 173 पपद खाली पड़े हैं. ट्रैफिक पुलिस के पास जितना बल है, उसमें से भी अधिकतर वीआईपी ड्यूटी, थानों और कार्यालय के काम में उलझा रहता है. इस कारण शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रूप से नहीं चल पा रही है. ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था बनाने के बजाय चेकिंग पॉइंट बनाकर हेलमेट और सीट बेल्ट चेक करते दिखाई देती है. ऐसे में कई चौराहे, तिराहों से लेकर प्रमुख मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी रहती है.

अवकाश के चलते कम हो जाती है संख्या

आंकड़ों का विश्लेषण करें तो स्थिति और भी गंभीर हो जाती है. कुल उपलब्ध बल में से एक बड़ा हिस्सा वीआईपी ड्यूटी, थानों और कार्यालयों के काम में उलझा रहता है. वीआईपी मूवमेंट के लिए होने वाली पायलट ड्यूटी में और इंटरसेप्टर वाहन पर जवान तैनात रहते हैं. इसके अलावा 10 से अिधक जवान समय-समय पर बीमारी के चलते या विभिन्न कार्य के लिए अवकाश पर रहते हैं, जिससे सड़कों पर वास्तविक बल और भी कम हो जाता है.

तीन ट्रैफिक थाने बनाए फिर भी अराजक ट्रैफिक

पहले शहर में मालवीय चौक पर ही ट्रैफिक थाना हुआ करता था, लेकिन कुछ साल पहले इस थाने के अलावा दो अन्य ट्रैफिक थाने बनाए गए. घमापुर और गढ़ा में भी ट्रैफिक थाना बना. बावजूद इसके ट्रैफिक पूरी तरह से अराजक ही दिखाई पड़ रहा है.

कहां क्या है ट्रैफिक थानों की स्थिति

घमापुर ट्रैफिक थाना 

यहां पर एक डीएसपी, एक टीआई सहित अन्य पुलिसकर्मी तैनात हैं. बावजूद इसके रांझी के बाजार हों या फिर चुंगी कांचघर का ट्रैफिक या फिर घमापुर से लेकर रद्दी चौकी और तहसील कार्यालय तक ट्रैफिक सुबह शाम इतना अराजक होता है कि वाहन चालक निकल ही नहीं पाते हैं. जाम इस कदर लगता है कि लोग कई-कई घंटों तक फंसे रहते हैं. ऐसे हालात हर दिन बन रहे हैं.

गढ़ा ट्रैफिक थाना

यहां पर एक डीएसपी, एक टीअाई की तैनाती हुई है, लेकिन गढ़ा बाजार, गोरखपुर, गौरीघाट जैसे इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था दम तोड़ रही है. सड़कों पर अतिक्रमण से लेकर वाहनों की पार्किंग के कारण जाम लग रहा है. कहने को ट्रैफिक पुलिस अपने दल बल के साथ घूमती है, लेकिन नतीजा सिफर ही है.

मालवीय चौक

यहां पर भी एक डीएसपी, एक टीआई सहित कई पुलिसकर्मी और सबूंदार की पोस्टिंग है. यहां शहर का सबसे व्यस्ततम कमानिया फुहारा बाजार है. यहां का ट्रैफिक आज तक सुधर नहीं पाया. बाजार में हर दो पल में जाम के हालात बन जाते हैं. पुलिस ने कई बार कवायद की फिर भी जाम से निजात नहीं मिल पाई है. कई जगहों पर नो एंट्री में भी वाहनों की एंट्री होती है.

वन-वे रूट तक नहीं करा पा रहे पालन

विडंबना यह है कि ट्रैफिक पुलिस ने मुख्य बाजार की ओर जाने वाली सड़कों के लिए वन-वे रूट बनाया हुआ है. जिससे केवल एक ओर से वाहनों का आवागमन हो सकता है. लेकिन ट्रैफिक की वन-व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमरराई हुई है. ट्रैफिक थाने की पुलिस की ड्यूटी कब कहां लग जाए, कुछ पता ही नहीं चलता है. लिहाजा पुलिस की गैरमौजदगी के कारण न केवल वन-वे, बल्कि चौराहे-तिराहे में भी ट्रैफिक रूल का पालन नहीं हो पा रहा है.

स्वीकृत और पदस्त संख्या बल

स्वीकृत बल             संख्या

आरक्षक                    252

प्रधान आरक्षक          63

एसआई                    11

एएसआई                  23

पदस्थ बल

आरक्षक                  108

हवलदार                  42

एसआई                   02

एएसआई                24

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updatejabalpur trafficJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry1
Previous Article गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त कल 6 फरवरी से प्रारंभ, जानें पूजन के नियम
Next Article 14 करोड़ की लागत से एमपी जबलपुर में स्थापित होगा देश का सबसे बड़ा मल्टी फंक्शनल ट्रेनिंग सिम्युलेटर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?