By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: जगद्गुरु द्वारा शुरू किए गए प्रकल्प चलते रहें यही सबसे बड़ी पूंजी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > जगद्गुरु द्वारा शुरू किए गए प्रकल्प चलते रहें यही सबसे बड़ी पूंजी
Madhya PradeshReligion

जगद्गुरु द्वारा शुरू किए गए प्रकल्प चलते रहें यही सबसे बड़ी पूंजी

DB News
Last updated: 09/02/2026 11:09 AM
DB News
Share
6 Min Read
नरसिंह मंदिर शास्त्रीब्रज गोरखपुर में जगद्गुरु डॉ. स्वाामी श्यामदेवाचार्य जी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर उपस्थित संत और भक्त.
SHARE

नरसिंह मंदिर शास्त्रीब्रिज जबलपुर में जगद्गुरु डॉ. स्वामी श्यामदेवाचार्य जी महाराज का धूम-धाम से मनाया गया जन्मोत्सव और इस अवसर पर संतों, विद्वानों, जनप्रतिनिधियों और भक्तों ने पुण्य स्मरण किया.

Source : DB News Update  

Contents
नरसिंह मंदिर शास्त्रीब्रिज जबलपुर में जगद्गुरु डॉ. स्वामी श्यामदेवाचार्य जी महाराज का धूम-धाम से मनाया गया जन्मोत्सव और इस अवसर पर संतों, विद्वानों, जनप्रतिनिधियों और भक्तों ने पुण्य स्मरण किया.एमपी के मंत्री राकेश सिंह ने जगतगुरू डॉ. श्यामदेवाचार्य जी महाराज को किया स्मरण1000 नामों से गुरुनामों से अर्चन हुआपादुका पूजन और पुष्पांजलि अर्पित की इनकी रही उपस्थितिजगद्गुरु द्वारा शुरू किए गए प्रकल्पगुरु जी के पदचिन्हों पर चल रहे जगद्गुरु नृसिंहदेवाचार्य

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Jagadguru’s Birth Anniversary : मध्य प्रदेश जबलपुर में स्थिति नरसिंह भगवान मंदिर शास्त्रीब्रिज गोरखपुर में जगद्गुरु डॉ. स्वामी श्यामदेवाचार्य जी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया. इस अवसर पर संतों के उद्बोधन भी हुए और उपस्थित भक्त, संत और जनप्रतिनिधियों ने जगद्गुरु जी का पुण्य स्मरण करते हुए अपने अनुभव साझा किए. इस अवसर पर नरसिंह मंदिर श्रीमहंत जगद्गुरु डॉ. स्वामी नृसिंहदेवाचार्य जी महाराज ने कहा कि पूज्य गुरुदेव भगवान के द्वारा शुरू किए गए सारे प्रकल्प आज भी चल रहे हैं, उन्होंने जबलपुर संस्कारधानी को धर्मधानी के रूप में एक नई पहचान दी है. उनकी संतों के प्रति निष्ठा, दरिद्रनारायण की सेवा, गौसेवा, नर्मदा परिक्रमावासियों की सेवा, शिक्षा पर जोर दिया और इस दिशा में कार्य भी किया. उनके बताए गए मार्ग का अनुसरण करते हुए हम सभी आगे बढ़ रहे हैं. गुरु द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने से मनुष्य कभी भटक नहीं सकता है. उनके द्वारा शुरू किए गए सभी प्रकल्प प्रेरणादयी हैं. वे प्रकल्प सदा चलते रहें, यही सबसे बड़ी पूंजी है.

एमपी के मंत्री राकेश सिंह ने जगतगुरू डॉ. श्यामदेवाचार्य जी महाराज को किया स्मरण

नरसिंह मंदिर में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी पहुंचे और उन्होंने नरसिंह मंदिर प्रांगण में गोलोकवासी जगतगुरु परमपूज्य डॉ. श्यामदेवाचार्य जी महाराज के जन्मोत्सव पर आयोजित धर्मसभा में महाराज जी का पुण्य स्मरण कर पुष्पांजलि अर्पित की. इस अवसर पर पूज्य जगतगुरू नरसिंह पीठाधीश्वर स्वामी नरसिंह देवाचार्य जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया. मंत्री श्री सिंह ने कहा कि महाराज जी सभी की चिंत्ता करते थे. उनमें सनातन, संत समाज व धर्म के लिये अदभुत निष्ठा थी. आज जब वे हमारे बीच नहीं है तब भी उनके दिखाये मार्ग से उनके प्रत्यक्ष होने की प्रेरणा हम सबको मिलती है. उन्होंने कहा महाराज जी सभी को सत्मार्ग पर चलने की शक्ति और आशीर्वाद प्रदान करें.

1000 नामों से गुरुनामों से अर्चन हुआ

पूज्य गुरुदेव डॉ. स्वामी श्यामदेवाचार्य जी महाराज का पादुका पूजन किया गया. इस अवसर पर 1000 गुरुनामों से अर्चन किया गया और विग्रह स्वरूप का पूजन किया गया. इस अवसर पर मीडिया को जानकारी देते हुए जगद्गुरु श्रीनृसिंहपीठाधीश्वर डॉ. स्वामी नरसिंहदेवाचार्य जी महाराज ने कहा कि आज भक्तों ने पूज्य गुरुदेव भगवान को पुष्पांजलि अर्पित की है और उनके प्रति भावांजलि अर्पित की है. गुरु एक भरोस और विश्वास देता है, उसके बताए हुए मार्ग पर चलकर व्यक्ति अपने गंतव्य को प्राप्त कर सकता है.

पादुका पूजन और पुष्पांजलि अर्पित की

गोलोकवासी अनन्त श्री विभूषित श्रीमद्जगद्गुरु नृसिंहपीठाधीश्वर पूज्य डॉ स्वामी श्यामदेवाचार्य जी महाराज के पावन जन्मोत्सव संतों, भक्तों की उपस्थिति में प्रातःकाल गुरु चरण पादुका पूजन अर्चन किया गया, तत्पश्चात उपस्थित भक्तों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई. उपस्थित संतों और जनप्रतिनिधियों के द्वारा उद्बोधन भी हुए और महाराजी जी के द्वारा किए गए सद्कर्मों को याद किया. कार्यक्रम के अंत में महाआरती और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया.

 इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जगद्गुरु राघवदेवाचार्य जी महाराज, डॉ. स्वामी मुकुंददास जी महाराज, स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज, स्वामी राधेचैतन्यानंद जी, स्वामी नर्मदानंद रंजीतानंद जी, स्वामी प्रकाशानंद जी, मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू, विधायक नीरज सिंह, विधायक अभिलाष पाण्डे,  डॉ. दीपक बहरानी, डॉ. पवन स्थापक, गुलशन माखीजा, लकी भाटिया, डॉ. संदीप मिश्रा, दैनिक भास्कर के पत्रकार रमेश पाठक, मीरा दुबे, गीता पाण्डे, नीता चावला, इंदु पयासी, मनोज नारंग, राजेन्द्र यादव, संजय यादव, शरद काबरा सहित नरसिंह मंदिर-गीताधाम भक्त, सनातन धर्म महासभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

जगद्गुरु द्वारा शुरू किए गए प्रकल्प

  • -गीताधाम-ग्वारीघाट में संत सेवा
  • -दरिद्रनारायण सेवा
  • -परिक्रमावासियों की सेवा
  • -गीताधाम गौशाला के माध्यम से गौसेवा
  • -स्वामी रामचन्द्रदास शास्त्री जी महाराज के नाम से संस्कृत विद्यालय के माध्यम से वैदिक शिक्षा का प्रचार-प्रसार
  • -श्रीगुरुनानक देव चेरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से गरीबों का नि:शुल्क इलाज
  • -श्रीदेवजी नेत्रालय के सहयोग से हर वर्ष 22 फरवरी को गरीब-असहाय नेत्र रोगियों का नि:शुल्क ऑपरेशन
  • -नरसिंह मंदिर शास्त्रीब्रिज गोरखपुर आने वाले संतों, भक्तों, परिक्रमावासियों को आश्रय
  • -नर्मदा की स्वच्छता को बनाए रखने के लिए नर्मदा कुंभ जैसे आयोजन करके सामाजिक जगृति लाने का प्रयास

गुरु जी के पदचिन्हों पर चल रहे जगद्गुरु नृसिंहदेवाचार्य

नरसिंह पीठ के श्रीमहंत जगद्गुरु डॉ. स्वामी नृसिंहदेवाचार्य जी महाराज अपने आराध्य गुरुदेव साकेतवासी जगद्गुरु डॉ. स्वामी श्यामदेवाचार्य जी महाराज द्वारा बताए गए पदचिन्हों पर चल रहे हैं. उनके द्वारा संचालित प्रकल्पों को आगे बढ़ा रहे हैं. गौसेवा, संत सेवा, परिक्रमावासी, दरिद्रनारायण सेवा, विद्यार्थियों को शिक्षा देना सहित अन्य जितने भी प्रकल्प वर्षों से चल रहे थे, उन प्रकल्पों को आगे बढ़ा रहे हैं. इतना ही नहीं सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए  हिंदू धर्म से जुड़े सभी तीज-त्योहार भी बड़े उत्साह के साथ आयोजित किए जा रहे हैं. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, रामनवमी, चैत्र और शारदीय नवरात्रि, श्रीनृसिंह प्राकट्य महोत्सव, गीता जायंती सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम अपने निर्धारित समय पर आयोजित किए जा रहे हैं. ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से समाज में जो संदेश पहुंच रहा है, वह सभी के लिए अनुकरणीय है.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

TAGGED:Birthday Celebration of the JagadguruDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJagadguru Shri swami shyamdewacharya ji MaharajJagadguru's Birth AnniversaryJanmotsavJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article T20 World Cup में भारत की विजयी शुरुआत, सूर्या ने ठोके 84 रन
Next Article E-Buses से बदलेंगी जबलपुर की सूरत 10 करोड़ से बन रहा नया डिपो
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?