By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: E-Buses से बदलेंगी जबलपुर की सूरत 10 करोड़ से बन रहा नया डिपो
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > E-Buses से बदलेंगी जबलपुर की सूरत 10 करोड़ से बन रहा नया डिपो
Madhya Pradesh

E-Buses से बदलेंगी जबलपुर की सूरत 10 करोड़ से बन रहा नया डिपो

DB News
Last updated: 09/02/2026 10:44 PM
DB News
Share
6 Min Read
ई-बस सेवा के लिए नए डिपो का निर्माण किया जा रहा है.
SHARE

कठौंदा में तैयार किया जा रहा ई-बसों के लिए चार्जिंग व फायर स्टेशन, 3 महीने पहले ही तय हो चुके 12 रूट 

Source : DB News Update  

Contents
कठौंदा में तैयार किया जा रहा ई-बसों के लिए चार्जिंग व फायर स्टेशन, 3 महीने पहले ही तय हो चुके 12 रूट 5 से 10 मिनट के अंतराल में मिलेंगी ई-बसई-रिक्शा, ऑटो की धमाचौकड़ी से मिलेगी निजातशहर के बीच से चलने वाली बसों को अब रोकने की जरूरतकार्य की लागतशहर के इन प्रमुख मार्गों पर होगा संचालनक्या-क्या काम हो रहेई-बस में सुविधाएं एवं सुरक्षा के इंतजाम

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

PM-eBus Sewa scheme News:  पीएम ई-ब सेवा स्कीम जबलपुर में लांच होने जा रही है. जिसके संचालन की जिम्मेदारी जेसीटीएसएल (जबलपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड) को मिली है. ई-बस सेवा के माध्यम से अब प्रदूषण-मुक्त, आरामदायक और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन सेवा के क्षेत्र में नई क्रांति आने वाली है. शहर में 12 रूट पर ई-बसों का संचालन किया जाएगा, इसके लिए करीब 10 करोड़ रुपए सब स्टेशन, हाई टेंशन लाइन, सिविल वर्क में खर्च किए जा रहे हैं. बता दें कि जबलपुर में पीएम ई-बस योजनांतर्गत 100 ई-बसें आने वाली हैं, जिनका संचालन विगत 3 माह में शुरू हो जाएगा और ई-बसें जबलपुर की सड़कों पर दौड़ती नजर आने लगेंगी. पहली किश्त में 40 बसें जबलपुर को मिलेंगी, उसके बाद अन्य किश्तों में बसें आएंगी. ग्रीन मोबिलिटी की दिशा में इसे एक नया कदम माना जा रहा है. स्वच्छ हवा, स्मार्ट सफर की ओर जबलपुर के लिए एक बड़ा कदम है.

5 से 10 मिनट के अंतराल में मिलेंगी ई-बस

जैसा कि जेसीटीएसएल के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि शहर के प्रमुख मार्गों पर 5 से 10 मिनट के अंतराल में ई-बसें उपलब्ध रहेंगी. जिससे यात्रियों को तेज, सुगम और भरोसेमंद सेवा मिलेगी, लेकिन इतने कम समय में बस स्टॉप पर एक साथ ई-बस यदि एक बस स्टॉप पर ठहर जाती हैं तो जाम के हालात भी बन सकते हैं. पुराने बस स्टैण्ड के सामने नगर निगम मुख्यालय के पास बने बस स्टॉप के हालात देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. इस ओर भी अधिकारियों को ध्यान देने की जरूरत है. क्योंकि अभी जितनी मेट्रों का संचालन हो रहा है, वे मेट्रो बसें एक साथ एक ही जगह आकर घंटो खड़ी रहती हैं.

ई-रिक्शा, ऑटो की धमाचौकड़ी से मिलेगी निजात

ननि के द्वारा शुरू की जा रहीं ई-बसों से न केवल शहर का यातायात व्यवस्थित होगा, बल्कि यात्री सस्ती दर पर यात्रा भी कर सकेंगे. अभी शहर के हर चौराहे-तिराहे पर ई-रिक्शा और ऑटो वालों की धमाचौकड़ी मची रहती है. इनसे निजात भी मिल सकती है. हालांकि इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों को ई-रिक्शा और ऑटो वालों से समन्वय बनाकर रूट का निर्धारण करने की जरूरत है, जो एक बार पहले भी हो चुका है. जिससे न केवल ई-बसों को सवारी मिल सकें, बल्कि जो ई-रिक्शा या ऑटो वाले जो अपनी जीविका आटो से ही चलाते हैं, उनका भी रोजगार बना रहे. हलांकि इन आटो और ई-रिक्शा वालों को प्रशिक्षित करने के साथ ट्रैफिक मैनेजमेंट का पाठ पढ़ाने की जरूरत है.

शहर के बीच से चलने वाली बसों को अब रोकने की जरूरत

नगर निगम अधिकारियों ने मुख्य बस स्टैण्ड नगर निगम और क्षेत्रीय बस स्टैण्ड से बसों का संचालन बहुत पहले रोक दिया गया था. इसके बावजूद इन दोनों बस स्टैण्ड से दबंग बस संचालकों की बसों का संचालन इन्हीं बस स्टैण्ड से हो रहा है. अब जब ई-बसों का संचालन शहर के अंदर होने लगेगा. ऐसी स्थिति में मुख्य बस स्टैण्ड नगर निगम, क्षेत्रीय बस स्टैण्ड दमोहनाका, आदि शंकराचार्य चौक गोरखपुर, पिसनहारी की मढ़िया गढ़ा में खड़ी हो रहीं बसों पर लगाम लगाने की जरूरत है. क्योंकि इन्हीं अवैध बस स्टैण्ड के कारण सड़क पर जाम के हालात बन रहे हैं.

कार्य की लागत

सब स्टेशन

2.25 करोड़

हाई टेंशन लाइन

2.7 करोड़

सिविल वर्क

4 करोड़

वॉल, डिपो बना था

6 करोड़

शहर के इन प्रमुख मार्गों पर होगा संचालन

संख्या                 रूट

ई-1          मदर टेरेसा से रांझी, घाना (वाया घमापुर)

ई-2          करमेता से रांझी (वाया कांचघर)

ई-3          पनागर से दमोह नाका

ई-4          पनागर से घमापुर

ई-5          आईएसबीटी से बरेला, शारदा मंदिर

ई-6          आईएसबीटी से भेड़ाघाट

ई-7          आईएसबीटी से गौरीघाट

ई-8          रेलवे स्टेशन से भेड़ाघाट

ई-9          आईएसबीटी से बरगी डैम

ई-10        आईएसबीटी से शहपुरा

ई-11        रेलवे स्टेशन से पाटन

ई-12        आईएसबीटी से एयरपोर्ट (वाया यूनिवर्सिटी)

क्या-क्या काम हो रहे

  • >             एडमिनफर्स्ट फ्लोर
  • >             फायरटैंक
  • >             चार्जिंगके सिविल वर्क
  • >             वर्कशॉपका निर्माण
  • >             एक्स्ट्रारूम का मेंटेनेंस
  • >             रिमझा से कठौंदा तक साढ़े 3 किमी दूर से हाई टेंशन लाइन आ रही

ई-बस में सुविधाएं एवं सुरक्षा के इंतजाम

  • > डिजिटल पेमेंट एवं ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन
  • > सीसीटीवी कैमरे एवं पैनिक बटन
  • > जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम
  • > पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम
  • > रियल-टाइम पब्लिक इन्फर्मेशन डिस्प्ले
  • > ई-बसें सिंगल एवं ऑपर्च्युनिटी चार्जिंग से प्रतिदिन लगभग 180 किमी का संचालन करेंगी.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updatee-buseselectric busesJbp NewsMinistry of Housing and Urban AffairsMoHUAMP NEWSPM-eBus Sewa scheme
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article जगद्गुरु द्वारा शुरू किए गए प्रकल्प चलते रहें यही सबसे बड़ी पूंजी
Next Article एमपी जबलपुर नगर निगम में इंजीनियरिंग कैडर की दुर्गति
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?