By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: AI के जरिए होगा 80 करोड़ लोगों का फ्री राशन योजना में रजिस्ट्रेशन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > AI के जरिए होगा 80 करोड़ लोगों का फ्री राशन योजना में रजिस्ट्रेशन
National

AI के जरिए होगा 80 करोड़ लोगों का फ्री राशन योजना में रजिस्ट्रेशन

DB News
Last updated: 27/05/2026 9:34 PM
DB News
Share
6 Min Read
केन्द्र सरकार की फ्री राशन योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन
SHARE

मोदी सरकार की कैबिनेट ने इस योजना में तीन बदलाव किए हैं. अश्विनी वैष्णव ने इस बारे में पूरी जानकारी दी है.

Source : MEDIA

Contents
मोदी सरकार की कैबिनेट ने इस योजना में तीन बदलाव किए हैं. अश्विनी वैष्णव ने इस बारे में पूरी जानकारी दी है.5 साल तक लागू रहेगी योजनाPDS स्कीम में तीन बड़े बदलावलू से निपटने के लिए सरकार की तैयारीपीडीएस स्कीम से क्या होगा फायदा?80 करोड़ लोगों को प्रभावित करता है यह फैसला

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Sarthak PDS Scheme News: दिल्ली सरकार ने फ्री राशन योजना के अंतर्गत 3 बदलाव कर दिए हैं. सरकार ने आधुनिक टेक्नॉलॉजी एआई के जरिए रजिस्ट्रेशन करने पर जोर दिया है. यहां बतादें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं. कैबिनेट मीटिंग में राशन लेने वाले 80 करोड़ लोगों की राशन व्यवस्था (PDS- पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम) को लेकर एक बहुत बड़ा फैसला लिया गया है. राशन लेने वाले हितग्राहियों के लिए ‘सार्थक-पीडीएस’ (SARTHAK-PDS) योजना शुरू की गई है. इस पूरी योजना पर करीब 25,530 करोड़ रुपये खर्च करने का प्लॉन तैयार किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को ‘सार्थक-पीडीएस’ योजना को आगे बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है.

यह योजना राज्यों को राशन के अंदरूनी परिवहन, हैंडलिंग और सार्वजनिक वितरण प्रणाली यानी पीडीएस के आधुनिकीकरण में मदद देने के लिए बनाई गई है. सरकार ने इसे ‘स्कीम फॉर असिस्टेंस इन राशन ट्रांसपोर्ट एंड हैंडलिंग-इनकम विद ऑटोमेशन इन पीडीएस’ यानी सार्थक-पीडीएस के तहत मंजूरी दी है. सरकार के अनुसार, यह योजना 16वें वित्त आयोग की अवधि के दौरान लागू रहेगी.

5 साल तक लागू रहेगी योजना

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना अप्रैल 2026 से मार्च 2031 तक लागू रहेगी. सरकार का उद्देश्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक आधुनिक और प्रभावी बनाना है, ताकि राशन वितरण की प्रक्रिया बेहतर हो सके और राज्यों को खाद्यान्न पहुंचाने में आसानी हो.

PDS स्कीम में तीन बड़े बदलाव

बदलाव नंबर-1:  केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद अश्विनी वैष्णव ने बताया कि PDS स्कीम के तहत राज्य सरकार की मदद की जाएगी, टेक्नोलॉजी की मदद ली जाएगी. यहां तक की AI के तहत अब PDS लाभार्थी का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया, ‘राज्य सरकारों को भारतीय खाद्य निगम (FCI) के बड़े गोदामों से अनाज को अलग-अलग जिलों, ब्लॉकों और आखिरी में राशन की दुकानों तक पहुंचाने में पैसों की दिक्कत आ रही थी. अब केंद्र सरकार राज्यों को आर्थिक मदद देगी.’

बदलाव नंबर-2:  राशन दुकानदारों (डीलर) का कमीशन बढ़ाया जाएगा. केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘राशन देने वाले डीलरों का कमीशन काफी समय से नहीं बढ़ा था. लगातार डीलर के कमीशन को बढ़ाने की मांग भी की जा रही थी. आज सरकार ने उनकी इस मांग को मानते हुए उनका कमीशन बढ़ाने का फैसला लिया है.’

बदलाव नंबर-3:  पूरी राशन व्यवस्था को और अधिक आधुनिक तथा पारदर्शी बनाने के लिए इसमें नई टेक्नोलॉजी (तकनीक) का इस्तेमाल किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘सरकार इस भारी-भरकम बजट से राशन पहुंचाने का खर्च उठाएगी. दुकानदारों की कमाई बढ़ाएगी और पूरे सिस्टम को डिजिटल और आधुनिक बनाएगी.’

लू से निपटने के लिए सरकार की तैयारी

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि, ‘मौजूदा लू की स्थिति पर सभी मंत्रियों के साथ चर्चा की गई. प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संदेश को पहुंचाने के लिए कई ट्वीट किए गए. उस संदेश के जवाब में, उन खास कदमों पर चर्चा हुई जिन्हें हर मंत्रालय और विभाग अपने-अपने दायरे में उठा सकता है.’

उन्होंने बताया, ‘लू के दौरान भारत के नागरिकों को राहत देने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उपायों पर विचार-विमर्श किया गया, जिसमें खास तौर पर उन सुविधाओं और उपायों पर ध्यान दिया गया जिन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय, जल संसाधन क्षेत्र और अन्य संबंधित क्षेत्रों में लागू किया जा सकता है. प्रधानमंत्री ने बहुत साफ तौर पर कहा कि जब इस तरह की बड़ी चुनौतियों का सामना करना हो, तो हमें उनके प्रति ‘पूरे राष्ट्र की भावना’ के साथ आगे बढ़ना चाहिए.’

पीडीएस स्कीम से क्या होगा फायदा?

उन्होंने आगे बताया कि इस योजना के तहत राज्यों की एजेंसियों को प्रदेश के भीतर खाद्यान्न के परिवहन, भंडारण और वितरण से जुड़े खर्चों में सहायता दी जाएगी. इसके साथ ही पीडीएस के आधुनिकीकरण और स्वचालन को भी बढ़ावा मिलेगा. सरकार का मानना है कि इस पहल से पीडीएस की दक्षता और पारदर्शिता में सुधार होगा तथा लाभार्थियों तक खाद्यान्न की आपूर्ति को अधिक सुगम और प्रभावी बनाया जा सकेगा.

80 करोड़ लोगों को प्रभावित करता है यह फैसला

वैष्णव ने बताया कि यह फैसला देश के 80 करोड़ लोगों को प्रभावित करता है. भारत में दुनिया का सबसे बड़ा फूड सिक्योरिटी प्रोग्राम चल रहा है. इसके तहत हर नागरिक को राशन की व्यवस्था की जाती है. इसे लागू करने वाली व्यवस्था सार्थक-पीडीएस में बड़ा सुधार किया गया है. इसके तहत राज्य सरकारों की एजेंसियों की लागत को सपोर्ट किया जाएगा. साथ ही राशन की दुकान पर डीलर का कमीशन बढ़ा दिया गया है. इसके अलावा टेक्नोलॉजी के जरिए पीडीएस का आधुनिकीकरण किया जाएगा.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSPMModiSarthak PDS SchemeSARTHAK-PDS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article ‘भारत अमेरिका पर 100% भरोसा कर सकता है…’, ट्रंप अपने दूत सर्जियो गोर के जरिए दिया संदेश?
Next Article कर्नाटक में CM का सस्पेंस खत्म, DK शिवकुमार संभालेंगे कुर्सी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?