By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: कर्नाटक में CM का सस्पेंस खत्म, DK शिवकुमार संभालेंगे कुर्सी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > कर्नाटक में CM का सस्पेंस खत्म, DK शिवकुमार संभालेंगे कुर्सी
National

कर्नाटक में CM का सस्पेंस खत्म, DK शिवकुमार संभालेंगे कुर्सी

DB News
Last updated: 28/05/2026 11:48 AM
DB News
Share
6 Min Read
ब्रेकफास्ट मीटिंग में गले मिले सीएम एवं डिप्टी सीएम
SHARE

कर्नाटक में मुख्यमंत्री को लेकर लंबे समय चल रहीं खींचतान खत्म, सीएम की कुर्सी में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. आज यानी 28 मई को दोपहर 3 बजे सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे.

Source : MEDIA

Contents
कर्नाटक में मुख्यमंत्री को लेकर लंबे समय चल रहीं खींचतान खत्म, सीएम की कुर्सी में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. आज यानी 28 मई को दोपहर 3 बजे सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे.राज्यपाल ने बेंगलुरु से बाहर गएजब सिद्धारमैया ने लगाया DK शिवकुमार को गलेब्रेकफास्ट मीटिंग में पहुंचे कई बड़े नेताशिवकुमार समर्थकों की भीड़ आवास में जुटीभाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशानालंबे समय से चल रही सीएम पद को लेकर खींचतान

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Karnataka CM News: कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही है. कई बार सरकार अस्थिर किए जाने की चर्चा भी हुई. लेकिन अब मुख्यमंत्री पद को लेकर लगाए जा रहे कयास का दौर खत्म हो गया है. इसी सस्पेंस के बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. बताया जा रहा है कि आज यानी 28 मई 2026 को दोपहर 3 बजे सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. वह राज्यपाल के ऑफिस जाकर इस्तीफा सौंपेंगे. इससे पहले आज सुबह कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु स्थित मुख्यमंत्री आवास पर ब्रेकफास्ट मीटिंग की थी, इस अवसर पर दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया था. उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पैर भी छुए थे.

राज्यपाल ने बेंगलुरु से बाहर गए

सूत्रों से पता चला है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के संभावित इस्तीफे को लेकर लंबे समय से राजनीतिक हलचल चल रही है. इसी घटनाक्रम के बीच राज्यपाल थावरचंद गहलोत के बेंगलुरु छोड़ दिया है, जिससे राज्य की राजनीति में अटकलें इस ओर इशारा कर रही हैं कि मौजूदा सीएम का इस्तीफा नहीं हो सकता है. हालांकि, कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि राज्यपाल की गैरमौजूदगी इस्तीफा प्रक्रिया को प्रभावित नहीं कर सकती है और सिद्धारमैया आज गुरुवार दोपहर 3 बजे तय कार्यक्रम के अनुसार अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं.

जब सिद्धारमैया ने लगाया DK शिवकुमार को गले

कर्नाटक के बेंगलुरु में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आवास पर अहम ब्रेकफास्ट मीटिंग हुई. इस दौरान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एक-दूसरे को गले लगाकर पार्टी में एकजुटता का संदेश दिया. वहीं डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया. दोनों नेताओं की यह तस्वीरें अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया दोपहर 3 बजे राज्यपाल कार्यालय जाकर अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं.

ब्रेकफास्ट मीटिंग में पहुंचे कई बड़े नेता

एएनआई न्यूज एजेंसी में चल रहीं खबरों के अनुसार मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस बैठक में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री शामिल हुए. मंत्री एचके पाटिल, रामलिंगा रेड्डी समेत कई विधायक और पार्टी पदाधिकारी भी नाश्ते की बैठक में पहुंचे थे. इस दौरान पार्टी के अंदर चल रही राजनीतिक चर्चाओं और संभावित नेतृत्व परिवर्तन पर सभी की नजर बनी रही.

शिवकुमार समर्थकों की भीड़ आवास में जुटी

इधर डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री आवास में बैठक में शामिल हुए, तो वहीं दूसरी ओर उनके समर्थकों की बड़ी भीड़ बेंगलुरु स्थित उनके आवास के बाहर जमा हो गई. इससे राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें और तेज हो गई हैं. समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है. ऐसी स्थिति पहले भी निर्मित हो चुकी है. अब देखना यह है कि सीएम का इस्तीफा कब होता है और मुख्यमंत्री पद की शपथ कब ली जाती है.

भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

इस पूरे घटनाक्रम पर कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष और विधायक बीवाई विजयेंद्र ने मीडिया से चर्चा के दौरान कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बदलने को लेकर कांग्रेस आलाकमान की पहल राज्य सरकार की प्रशासनिक विफलता को स्वीकार करने जैसा है. उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक में समय से पहले विधानसभा चुनाव लगभग तय हो चुके हैं. भाजपा नेता ने कहा कि दिल्ली में करीब पांच से साढ़े पांच घंटे चली बैठकों के बाद मुख्यमंत्री से इस्तीफा लेने का अंतिम फैसला किया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, वह केवल अस्थायी होगा.

लंबे समय से चल रही सीएम पद को लेकर खींचतान

कर्नाटक में सीएम पद को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही है. इससे पहले ढाई-ढाई साल के फार्मूले का जिक्र करते हुए उपमुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई थी और सीएम से इस्तीफा देने में अड़े हुए थे और उसका अंत ब्रेकफास्ट के दौरान हुआ था. ठीक उसी प्रकार का घटनाक्रम एक बार फिर देखने को मिल रहा है. अब देखना यह है कि इस बार मुख्यमंत्री सिद्धारमैया इस्तीफा देते हैं या फिर महीनों पहले जिस प्रकार से इस्तीफे की स्थिति निर्मित हुई थी. उसी प्रकार से स्थिति बनी रहती है.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:Breaking NewsCongressDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateDK SHivakumarKarnataka CMKarnataka PoliticsMP NEWSSiddaramaiah Resignation
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article AI के जरिए होगा 80 करोड़ लोगों का फ्री राशन योजना में रजिस्ट्रेशन
Next Article गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए ये हैं बेस्ट लोकेशन, वन और वन्यजीवों से मिलने का अच्छा मौका
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?