By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: नाराज छात्रों ने किया बंद का ऐलान- ‘यात्री बसों के पहिए हुए जाम, सोरेन सरकार के खिलाफ दिखे आम’
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Jharkhand > नाराज छात्रों ने किया बंद का ऐलान- ‘यात्री बसों के पहिए हुए जाम, सोरेन सरकार के खिलाफ दिखे आम’
Jharkhand

नाराज छात्रों ने किया बंद का ऐलान- ‘यात्री बसों के पहिए हुए जाम, सोरेन सरकार के खिलाफ दिखे आम’

DB News
Last updated: 11/08/2026 11:39 AM
DB News
Share
6 Min Read
झारखंड में छात्र आंदोलन जारी है. लोग सड़क पर उतर आए हैं.
SHARE

रांची में 18 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन को खत्म करने हुए लाठीचार्ज के विरोध में उग्र हुए एबीवीपी कार्यकर्ता, आज मंगलवार, 11 अगस्त को भी आंदोलन जारी है.

Source : MEDIA

Contents
रांची में 18 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन को खत्म करने हुए लाठीचार्ज के विरोध में उग्र हुए एबीवीपी कार्यकर्ता, आज मंगलवार, 11 अगस्त को भी आंदोलन जारी है.जेपीएससी परीक्षा रद्द होसरकार ने आंदोलन समाप्त करने की अपील कीआंदोलन को लेकर किसने क्या कहाप्रतुल शाह का सरकार पर हमलाझारखंड सरकार तानाशाह‘राहुल गांधी केवल राजनीति कर रहे’सारे विद्यार्थी रास्ते पर उतरे

Written By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Jharkhand Protest Highlights: झारखंड में विगत 18 दिनों से JPSC JSSC परीक्षा की धांधली को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है. सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन से प्रहार किए जाने के बाद झारखंड की जनता नाराज हो गई है. इस बीच छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे ABVP कार्यकर्ताओं ने आज मंगलवार 11 अगस्त को विधानसभा मार्च करने का ऐलान किया है. सुबह 11:30 से पुराने विधानसभा से शुरू होकर एबीवीपी के कार्यकर्ता नई विधानसभा की ओर बढ़ेंगे. आंदोलन का असर बस स्टैण्ड से लेकर सड़कों पर साफ देखा जा रहा है. बसों के पहिए जाम हो गए हैं और सोरेन सरकार के खिलाफ आम आम आदमी सड़क पर उतर गया है. यहां बतादें कि झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच छात्रों ने सोमवार, 10 अगस्त को झारखंड विधानसभा का घेराव किया था. झारखंड के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में छात्र रांची पहुंचे थे. पुलिस ने छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग किया जिसके बाद हेमंत सोरेन की सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई. 

जेपीएससी परीक्षा रद्द हो

दरअसल झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की सीजीएल परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्र अड़े हुए हैं. चूंकि झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर पिछले 18 दिनों से छात्रों का आंदोलन जारी है. रविवार को सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच तीसरे दौर की वार्ता हुई थी, जिसमें सरकार ने कई महत्वपूर्ण मांगों को स्वीकार कर लिया गया था. बैठक में छात्रों के विरोध और अनियमितताओं के आरोपों को देखते हुए 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया था. इसके अलावा, विवादित वेंडर एजेंसी टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित पूर्व परीक्षाओं में वित्तीय लेनदेन के आरोपों की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कराने पर भी सरकार सहमत हो गई थी. हालांकि, जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द करने की मांग सरकार ने नहीं मानी. सरकार ने इस परीक्षा से जुड़े आरोपों की न्यायिक जांच कराने का निर्णय लिया है. इसी मुद्दे को लेकर छात्रों में नाराजगी बनी हुई है और उन्होंने विधानसभा घेराव का ऐलान किया है.

सरकार ने आंदोलन समाप्त करने की अपील की

हेमंत सोरेन सरकार ने छात्रों की कई प्रमुख मांगों को मानने का दावा किया है. सरकार का कहना है कि CGL परीक्षा को रद्द करना संभव नहीं है. सरकार ने आंदोलनकारी छात्रों से प्रदर्शन समाप्त करने की अपील की है. इस बीच, मंत्री सुदिव्य कुमार ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा है कि भविष्य में भर्ती परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी और धांधलीमुक्त बनाने के लिए सरकार व्यापक नीतिगत सुधार लागू करेगी. इसके लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की जाएगी, जिसमें विशेषज्ञों के साथ छात्र प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा. वार्ता के दौरान मंत्रियों ने अनशनरत छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत कर भूख हड़ताल समाप्त करने का आग्रह किया, लेकिन उन्होंने फिलहाल अनशन जारी रखने का फैसला किया है.

आंदोलन को लेकर किसने क्या कहा

प्रतुल शाह का सरकार पर हमला

“ये लोग बेशर्म हैं. यहां की सरकार दावा कर रही है कि पुलिस ने संयम बरता. अब तक हमने सिर्फ चोरों को रात में हाथ की सफाई दिखाते देखा था लेकिन चौथी बार, अपने हक़ की मांग कर रहे बेगुनाह छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया. उस समय अंधेरा हो चुका था और अंधेरे में छात्रों पर बेरहमी से लाठीचार्ज किया गया. उनके कपड़े फाड़ दिए गए.”

प्रतुल शाह देव, बीजेपी प्रवक्ता

झारखंड सरकार तानाशाह

मैं भी भूख हड़ताल पर था, लेकिन कल छात्रों के साथ जैसा बर्ताव किया गया, उससे लगता है कि झारखंड सरकार तानाशाह हो गई है. वह छात्रों की जायज़ मांगों को नज़रअंदाज़ कर रही है.”

जयपाल मुंडा, छात्र प्रदर्शनकारी, खूंटी

‘राहुल गांधी केवल राजनीति कर रहे’

“झारखंड में जिस तरह से लाठी चार्ज हुआ, वाटर कैनन चला, आखिर वहीं पर चुप और यहां पर हंगामा कैसी दोहरी नीति है? पूरा देश देख रहा कि राहुल गांधी केवल राजनीति कर रहे हैं.”

बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल, डुमरियागंज

सारे विद्यार्थी रास्ते पर उतरे

“छात्रों का आंदोलन झारखंड में लगातार चल रहा है और सारे विद्यार्थी रास्ते पर उतरे हैं. जिन्होंने दिल्ली में ड्रामा किया था उनकी उपस्थिति यहां हम नहीं देख रहे हैं और विद्यार्थियों का अधिकार है अपने भविष्य के लिए लड़ने के लिए जो सरकार उसको सुरक्षित नहीं कर पा रही है तो उनको जवाब देना पड़ेगा.”

दिलीप घोष, पश्चिम बंगाल के मंत्री

You Might Also Like

झारखंड के देवघर में बस और ट्रक में हुई टक्कर, 18 श्रद्धालुओं की मौत

झारखंड के बोकारो में सुरक्षा बलों ने 6 नक्सलियों को किया ढेर

हेमंत सोरेन झारखंड के CM बने

आज झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री बनेंगे हेमंत सोरेन

इस योजना ने झारखंड का पूरा सियासी खेल पलट दिया, हेमंत की एक चाल और बीजेपी चारों खाने चित

TAGGED:HEMANT SORENJharkhand ProtestJharkhannd NewsJSSCStudent Protest
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे
Next Article राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

वेस्टइंडीज कप्तान ने भारत से छीन ली जीत, 351 रन का टार्गेट किया चेज
Sport 04/10/2026
7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 17/09/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 17/09/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 17/09/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?