By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: चुनावी रेस से बाहर हुए जो बाइडेन, कमला हैरिस हो सकती हैं गेम चेंजर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > International > चुनावी रेस से बाहर हुए जो बाइडेन, कमला हैरिस हो सकती हैं गेम चेंजर
International

चुनावी रेस से बाहर हुए जो बाइडेन, कमला हैरिस हो सकती हैं गेम चेंजर

DB News
Last updated: 25/04/2026 10:22 AM
DB News
Share
8 Min Read
SHARE

US Election 2024 Live Updates: अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं. इस चुनाव पर दुनियाभर की निगाहें टिकी हुई हैं. इस बीच जो बाइडेन ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है.


Source : MEDIA

Contents
US Election 2024 Live Updates: अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं. इस चुनाव पर दुनियाभर की निगाहें टिकी हुई हैं. इस बीच जो बाइडेन ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है.कमला हैरिस के नाम का अनुमोदनडेमोक्रेटिक पार्टी के एकजुट होकर ट्रंप को हराने का समयसिर्फ कमला हैर‍िस ही नहीं…सर्वे में ली गई हैर‍िस पर रायबयानबाजी भी शुरू

By : DB News Update | Edited By- Supriya

US Presidential Election : कमला हैरिस उपराष्ट्रपति के रूप में अमेरिका की सेवा करने वाली पहली महिला, अश्वेत व्यक्ति या दक्षिण एशियाई मूल की शख्स हैं. यदि वह डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनती हैं और नवंबर में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प को हरा देती हैं, तो वह पहली अश्वेत महिला राष्ट्रपति बनेंगी. क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रविवार (21 जुलाई) को ऐलान किया कि है कि वह राष्ट्रपति पद का आगामी चुनाव नहीं लड़ेंगे. इस तरह उनके दोबारा से राष्ट्रपति बनने को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया. बाइडेन की तरफ से ये ऐलान ऐसे समय पर किया गया, जब रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के साथ डिबेट के दौरान वह बहुत ज्यादा अच्छा नहीं कर पाए थे.

कमला हैरिस के नाम का अनुमोदन

जो बाइडेन ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के नाम का अनुमोदन किया है. 81 वर्षीय बाइडेन ने कहा कि यह फैसला पार्टी के सर्वोत्तम हित में लिया गया है. बाइडेन ने कहा कि वह जनवरी 2025 में अपना कार्यकाल समाप्त होने तक राष्ट्रपति और कमांडर-इन-चीफ के रूप में अपनी भूमिका में बने रहेंगे और इस हफ्ते राष्ट्र को संबोधित करेंगे. माना जा रहा है कि वह आधिकारिक तौर पर देश के सामने कमला हैरिस का नाम रखेंगे.

डेमोक्रेटिक पार्टी के एकजुट होकर ट्रंप को हराने का समय

बाइडेन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आज मैं कमला हैरिस को इस साल हमारी पार्टी का उम्मीदवार बनाने के लिए अपना पूरा समर्थन और सहयोग देना चाहता हूं. डेमोक्रेटिक पार्टी के एकजुट होकर ट्रंप को हराने का समय आ गया है.” अमेरिकी राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ से हटने का ऐलान करते हुए कहा कि यह मेरी पार्टी और देश के सर्वोत्तम हित में है. उनका ये फैसला अमेरिका में पांच नवंबर को होने वाले मतदान से चार महीने पहले आया है.

डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस का मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप से होने वाला है. ट्रंप 2016 से 2020 तक राष्ट्रपति रह चुके हैं. रिपब्लिकन पार्टी के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वेंस हैं. अभी तक डेमोक्रेट्स के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया गया है.

सिर्फ कमला हैर‍िस ही नहीं…

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ कमला हैर‍िस ही नहीं, कई अन्‍य हाई-प्रोफाइल डेमोक्रेट्स को लेकर भी ऐसी ही तैयारी है. क्‍योंक‍ि रिपब्‍ल‍िकन को लग रहा है क‍ि ऐसा न हो, अंत तक नाम क‍िसी और का चलता रहे और उम्‍मीदवार क‍िसी और को बना दिया जाए. हालांकि, सबका मानना है क‍ि कमला हैर‍िस ही अभी तक सबसे मजबूत दावेदार हैं. इसल‍िए ट्रंप की टीम उन्‍हीं पर ज्‍यादा ध्‍यान केंद्रीत कर रही है. ट्रंप की टीम का मानना है क‍ि कमला हैर‍िस को नजरअंदाज नहीं क‍िया जा सकता है, क्‍योंक‍ि वो पहली अश्वेत मह‍िला हैं, जो उपराष्‍ट्रपत‍ि बनी हैं. अगर उन्‍हें रोककर क‍िसी और को मौका दिया गया, तो पार्टी टूट सकती है. ब्‍लैक वोटर्स को बुरा लगेगा और वे पार्टी से अलग हो जाएंगे.

सर्वे में ली गई हैर‍िस पर राय

बाइडेन की पार्टी ने हाल ही में एक सर्वे भी कराया है, जिसमें कमला हैर‍िस के बारे में लोगों की राय ली गई है. सर्वे से पता चला है क‍ि डेमोक्रेट यानी बाइडन के पार्टी के लोग ही चाहते हैं क‍ि कमला हैरिस राष्ट्रपति बनें. जबक‍ि बाइडेन का भारी विरोध हो रहा है और लेफ्ट व‍िंग के बीच उनकी पॉपुलैरिटी घट गई है. सर्वे में ये भी पता चला क‍ि लगभग 10 में से छह डेमोक्रेट सोचते हैं कि अगर बाइडन मैदान छोड़ देते हैं और कमला हैर‍िस खुद राष्ट्रपति की उम्‍मीदवार बनती हैं तो यह अच्‍छा कदम होगा; एपी-एनओआरसी सेंटर फॉर पब्लिक अफेयर्स रिसर्च के सर्वे में लोगों ने कहा क‍ि हैर‍िस अगर सत्‍ता संभालती हें, तो यह देश के लिए अच्‍छा होगा. लगभग 58 प्रतिशत डेमोक्रेट सोचते हैं कि हैरिस एक अच्छी राष्ट्रपति बनेंगी, जबकि 22 प्रतिशत सोचते हैं कि वह ऐसा नहीं करेंगी और 20 प्रतिशत कुछ नहीं कहना चाहते.

बयानबाजी भी शुरू

दोनों के बीच बयानबाजी भी शुरू हो गई है. कमला हैरिस के अभियान प्रवक्ता ब्रायन फालोन ने कहा, ट्रंप हर बार झूठ बोलते हैं. हमारी लड़ाई झूठे, धोखेबाजों और गुंडागर्दी करने वालों के ख‍िलाफ है. उधर, ट्रंप के प्रचार प्रमुख ने कहा- हमारे ल‍िए बाइडेन को हराना पहले ही आसान था. अब कोई भी आ जाए, हम उसका मुकाबला करेंगे और हराकर ही दम लेंगे. हम देश को बताएंगे क‍ि बाइडेन जब खुद अयोग्‍य हैं, तो देश कैसे चला सकते हैं.

खबरों के मुताबिक, बाइडन ने हैरिस को तब फोन किया जब वह अपने संक्षिप्त चुनावी अभियान की एकमात्र बहस की तैयारी के लिए एक होटल के कमरे में बैठी थीं। जाहिर तौर पर वह उन्हें शुभकामनाएं देना चाहते थे – और साथ ही उन्हें डांटना भी चाहते थे।

द गार्जियन में प्रकाशित पुस्तक के एक अंश के अनुसार, तत्कालीन राष्ट्रपति ने कहा, “मेरे भाई ने फोन किया था। वह फिलाडेल्फिया में कुछ प्रभावशाली लोगों से बात कर रहे हैं।” इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर पूछा कि क्या हैरिस इस मामले से जुड़े कई लोगों को जानती हैं, लेकिन वह नहीं जानती थीं।
“उसके भाई ने उसे बताया था कि वे लोग मेरा साथ नहीं देंगे क्योंकि मैंने उसके बारे में बुरी बातें कही थीं। उसने दावा किया कि वह इस बात पर विश्वास करने को तैयार नहीं था, लेकिन उसने सोचा कि मुझे यह पता होना चाहिए, कहीं ऐसा न हो कि मेरी टीम मुझे हम दोनों के बीच दूरियां पैदा करने के लिए उकसा रही हो,” हैरिस ने अपनी किताब में लिखा है, जैसा कि द गार्जियन में प्रकाशित पुस्तक के एक अंश में बताया गया है।

इसके बाद बिडेन ने अपनी पिछली बहसों में अपने प्रदर्शन के बारे में बात करना शुरू कर दिया, जिससे हैरिस भ्रमित , “गुस्से में और निराश” हो गईं, जैसा कि द गार्जियन ने बताया। वह इस बात से नाराज़ थीं कि उनके बॉस ने उनके राजनीतिक करियर के एक महत्वपूर्ण मोड़ से पहले फोन किया और “सारा ध्यान अपने बारे में” केंद्रित कर दिया। हैरिस ने आगे कहा कि बिडेन “सबसे महत्वपूर्ण राज्य के सबसे बड़े शहर में मौजूद विरोधी सत्ता-दलालों के बारे में चिंता जताकर मेरा ध्यान भटका रहे हैं।”

तत्कालीन सहायक प्रतिनिधि डग एमहॉफ ने जाहिर तौर पर देखा कि उनकी पत्नी परेशान थीं और उन्होंने ट्रंप का सामना करने से पहले उन्हें “इसे भूल जाने” की सलाह दी।

You Might Also Like

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateDonald Trump
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article धनु वालों का जीवनसाथी के साथ अनबन,वृषभ वाले आश्वस्त महसूस करेंगे. जानें सावन का पहला दिन कैसा रहेगा
Next Article
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?