By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: समय आ गया है कि मशाल को युवाओं के हाथों में सौंपा जाए : जो बाइडेन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > International > समय आ गया है कि मशाल को युवाओं के हाथों में सौंपा जाए : जो बाइडेन
International

समय आ गया है कि मशाल को युवाओं के हाथों में सौंपा जाए : जो बाइडेन

DB News
Last updated: 25/04/2026 10:12 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की प्रशंसा की, जिन्होंने उनके समर्थन के बाद, उनकी जगह डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने के लिए पर्याप्त डेमोक्रेटिक प्रतिनिधियों को सुरक्षित किया.

Source :  MEDIA

Contents
उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की प्रशंसा की, जिन्होंने उनके समर्थन के बाद, उनकी जगह डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने के लिए पर्याप्त डेमोक्रेटिक प्रतिनिधियों को सुरक्षित किया.एकजुट करने का सबसे अच्छा तरीका“हमारे लोकतंत्र को बचाने के रास्ते में कुछ भी नहींजो बाइडेन के नाम वापस लेने के पीछ माने जा रहे हैं ये कारणयूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्कीपोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्कजर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्जकीर स्टार्मर ब्रिटेन प्रधानमंत्रीजस्टिन ट्रूडो कनाडा के प्रधानमंत्री

By- DB News Update | Edited By- Supriya

वाशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हाल ही में राष्ट्रपति चुनाव से अपनी दावेदारी वापस लेने की घोषणा की है। वहीं गुरुवार को अपने ओवल ऑफिस से देश के नाम संबोधन दिया। उन्होंने पिछले राष्ट्रपतियों थॉमस जेफरसन, जॉर्ज वाशिंगटन और अब्राहम लिंकन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि, मैं इस कार्यालय का सम्मान करता हूं और अपने देश से बहुत प्यार करता हूं। जो बाइडेन ने कहा कि, मैं नई पीढ़ी को मशाल सौंपना चाहता हूं।

इस पर बाइडेन के करीबी अजय भूटोरिया ने कहा कि बाइडेन ने राष्ट्रपति उम्मीदवार पद से हटने का ऐलान करने में काफी देरी कर दी है और ऐसे में डेमोक्रेट्स के सामने जल्द से जल्द अपना नया उम्मीदवार घोषित करने की सबसे बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. ऐसे में अब कमला हैरिस से लेकर मिशेल ओबामा तक के नाम सामने आ रहे हैं.

एकजुट करने का सबसे अच्छा तरीका

जो बाइडेन ने कहा कि, “मैंने तय किया है कि आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका मशाल को नई पीढ़ी को सौंपना है। यह हमारे देश को एकजुट करने का सबसे अच्छा तरीका है,” बिडेन ने कहा। उन्होंने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की प्रशंसा की, जिन्होंने उनके समर्थन के बाद, उनकी जगह डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने के लिए पर्याप्त डेमोक्रेटिक प्रतिनिधियों को सुरक्षित किया.

“हमारे लोकतंत्र को बचाने के रास्ते में कुछ भी नहीं

बिडेन ने कहा, “वह सख्त है। वह सक्षम है। वह मेरे लिए एक अविश्वसनीय साथी और हमारे देश के लिए एक नेता रही है।” राष्ट्रपति ने अपने 11 मिनट के भाषण में ट्रम्प का नाम लिए बिना, उन खतरों का जिक्र किया, जो उन्हें लगता है कि अगर ट्रम्प 5 नवंबर का चुनाव जीतते हैं तो अमेरिकियों को सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, “हमारे लोकतंत्र को बचाने के रास्ते में कुछ भी नहीं आ सकता। इसमें व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा भी शामिल है।
अमेरिका के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यहाँ राजा और तानाशाह शासन नहीं करते। लोग शासन करते हैं। इतिहास आपके हाथ में है। सत्ता आपके हाथ में है। अमेरिका का विचार आपके हाथों में है।

जो बाइडेन के नाम वापस लेने के पीछ माने जा रहे हैं ये कारण

  • अधिक उम्र और बिगड़ती सेहत.
  • पहले प्रेसिडेंशियल डिबेट में ख़राब प्रदर्शन.
  • कई सर्वे में पिछड़ने लगे थे जो बाइडेन.
  • पार्टी के भीतर से बाइडेन पर दबाव बढ़ा.
  • डेमोक्रेटिक पार्टी के कैंपेन फ़ंड में कमी.

बाइडेन द्वारा लिए गए इस फैसले के बाद अमेरिका के हाउज स्पीकर माइक जॉनसन ने उनके इस्तीफे की मांग कर दी है. उन्होंने कहा कि “अगर बाइडन राष्ट्रपति की उम्मीदवारी के लिए फ़िट नहीं तो राष्ट्रपति के लिए कैसे फ़िट हो सकते हैं. उन्हें पद से तुरंत इस्तीफ़ा दे देना चाहिए. इतनी जल्दी नहीं आ सकता है 5 नवंबर.”

जो बाइडेन के इस फैसले पर रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने भी वार करते हुए कहा, “वह देश के इतिहास के अबतक के सबसे खराब राष्ट्रपति हैं. अब उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हराना और आसान होगा.”

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की

विश्व के नेताओं द्वारा भी जो बाइडेन द्वारा लिए गए इस फैसले पर रिएक्शन सामने आ रहा है. दुनिया के सभी बड़े नेताओं ने जो बाइडेन के इस फैसले पर अपनी बात कही है. इसपर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा, “बाइडेन ने हमारे हितों का ध्यान रखा है. राष्ट्रपति बाइडेन ने हमेशा यूक्रेन का साथ दिया है.”

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क

वहीं पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने कहा, “राष्ट्रपति बाइडेन ने कई कठिन फैसले लिए हैं. उनके फैसलों से पोलैंड, अमेरिका और दुनिया सुरक्षित है. उनके फैसलों के कारण ही लोकतंत्र मजबूत हुआ है.”

जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज

जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने कहा, “हम जो बाइडेन का सम्मान करते हैं. बाइडेन के कार्यकाल में नाटो मजबूत हुआ है.”

कीर स्टार्मर ब्रिटेन प्रधानमंत्री

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा, “राष्ट्रपति बाइडेन के फैसले का सम्मान करते हैं. राष्ट्रपति बाइडेन का कार्यकाल बेहद शानदार रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन को हम शुभकामनाएं देते हैं.”

जस्टिन ट्रूडो कनाडा के प्रधानमंत्री

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा, “मैं सालों से बाइडेन को जानता हूं और वह महान शख्स हैं. बाइडेन जो करते हैं उसमें उनका देश के प्रति प्यार नजर आता है. बतौर राष्ट्रपति वह कनाडा की जनता के सच्चे साथी रहे हैं.”

You Might Also Like

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे

TAGGED:DB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updatejo baidenUSA
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article मिथुन वाले आज उर्जा से भरे रहेंगे वहीं वृश्चिक वाले कुछ चिंतित रहेंगे…..
Next Article किसानों को संसद में नहीं मिली एंट्री, बाहर उठकर मिलने आए राहुल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?