युवाओं को रोजगार से जोड़ने के मार्फत रिझाने की कोशिश, लाडली बहना की धूम के बाद मुख्यमंत्री का ऐलान, उन्होंने इस अववसरर पर कहा कि सीमा पर जवान और खेत में किसान दोनों का सम्मान
Source : DB News Update
Edited By- DB News Update | Edited By- सुप्रिया
MP News: एमपी, टीकमगढ़. मध्य प्रदेश की मोहन सरकार जल्द लाडला भैया योजना लांच कर सकती है, इसकी घोषणा टीकमगढ़ में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की है. रीजनल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से रोजगार सृजित करने की योजना तैयार की जा रही है. इसी योजना के अंतर्गत युवाओं को रोजगार देना प्रस्तावित किया गया है. टीकमगढ़ यात्रा के दौरान रक्षा बंधन पर बहनों के खातों में 1,500 रुपये भेजे गए. किसानों की भलाई के लिए राज्य और केंद्र सरकार दोनों ने विभिन्न योजनाएं लागू की हैं. इस अवसर पर सीएम ने कहा कि मप्र देश का पहला राज्य है, जहाँ विकास के 4 सूत्र गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी के सशक्तिकरण के लिये मिशन मोड पर कार्य हो रहा है. सीमा पर जवान और खेत में किसान दोनों का सम्मान किया जाएगा.
लाडली बहना योजना से प्रेरित हुए सीएम
लाडली बहना योजना की अपार सफलता के बाद राज्य सरकार पुरुषों को लुभाने के लिए लाडला भैया योजना शुरू करने पर विचार कर रही है. इस योजना के बारे में संकेत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को अपनी टीकमगढ़ यात्रा के दौरान दिये हैं. मुख्यमंत्री लाडली बहना से प्रेरित बताए जा रहे हैं.
टीकमगढ़ में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न उद्योग स्थापित होंगे. उन्होंने कहा, इन उद्योगों के माध्यम से हमारी लाडली बहनों और भैयाओं को रोजगार मिलेगा और वे आर्थिक रूप से मजबूत होंगे. मध्य प्रदेश में कुशल युवाओं की कोई कमी नहीं है और उन्हें बस सही अवसर की जरूरत है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने के लिए प्रदेश में रीजनल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में ग्वालियर और सागर में भी इन्वेस्टर समिट होगी.
नारी सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही
सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार नारी सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है. लाड़ली बहनों के खाते में 1836 करोड़ की राशि अंतरित की गयी है. जनवरी 2026 तक बहनों के खातों में 50 हजार करोड़ की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है. सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व और मार्गदर्शन में निरंतर प्रदेश के विकास के लिये कार्य किया जा रहा है.
50 दीदियां लखपति बनी हैं- सीएम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नर्मदापुरम का मलबरी रेशम प्रसिद्ध है. यहां धागा निर्माण में उद्योग शुरू कर 50 दीदियां लखपति बनी हैं. राज्य सरकार ने वर्ष 2026 को ‘किसान कल्याण वर्ष’ घोषित किया है. इस वर्ष कृषि को रोजगार और उद्योग से जोड़ा जाएगा. बहनों को प्रशिक्षण देकर स्व-सहायता समूह से जोड़ेंगे. किसानों को गेहूं, धान और दालों का उचित मूल्य दिलवाया जा रहा है.
औद्योगिक क्षेत्र की 1000 एकड़ भूमि का आवंटन
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि बाबई-मोहासा औद्योगिक क्षेत्र की 1000 एकड़ भूमि का आवंटन किया जा चुका है. उद्योगों के लिए अब 400 एकड़ भूमि आवंटन पर काम हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दे रही है. हम सभी वर्ष @2047 तक भारत को विकसित बनाते दुनिया का नंबर वन देश बनाएंगे.
सीमा पर जवान और खेत में किसान दोनों का सम्मान
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीमा पर जवान और खेत में किसान दोनों का सम्मान किया है. जवानों को आधुनिक हथियार एवं सुविधाएं तथा किसानों को किसान सम्मान निधि उपलब्ध करायी जा रही है. किसानों के हित में राज्य सरकार किसान सम्मान निधि के साथ-साथ किसान कल्याण योजना की राशि भी देती रहेगी. अगर किसानों को पैसा मिलेगा तो न केवल उनके बच्चे और परिवार बल्कि पूरा देश समृद्ध होगा. सीएम यादव का स्वागत बुन्देलखण्ड के प्रसिद्ध मोनिया दोहों के साथ नृत्य प्रस्तुति से किया गया.
रीजनल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रस्तावित योजना के तहत राज्य में स्थापित होने वाले उद्योगों में उन्हें रोजगार के अवसर मिलेंगे. मध्य प्रदेश में कुशल युवाओं की कोई कमी नहीं है और उन्हें बस सही अवसर की जरूरत है. उन्होंने बताया कि प्रदेश में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने के लिए प्रदेश में रीजनल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में ग्वालियर और सागर में भी इन्वेस्टर समिट होगी.

