By- डीबी न्यूज अपडेट
Edited by- सुप्रिया
जबलपुर.
संस्कारधानी जबलपुर में झूलनोत्सव की बहार है। रिमझिम फुहारों के बीच झूला झूलते चारों भाइयों के दर्शन के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लगी हुई है. इतना ही नहीं अयोध्या नगरी में भी मणिपर्वत समेत अयोध्या के सभी प्रमुख मंदिरों में इस समय श्री राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न झूले पर बिराजमान हैं। महिलाओं के झुंड के झुंड कजरी गीतों पर थिरक रहे हैं। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का प्रबंध किया गया है।
हर जगह हिंडोल स्थापित
बता दें कि संस्कारधानी जबलपुर में हिंडोल की स्थापना तो की ही गई है. इसके साथ ही अयोध्या राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान रामलला हिंडोले पर स्थापित किए गए हैं. हिंडोले पर विराजे रामलला सरकार का दर्शन कर भक्त निहाल हो रहे हैं. ट्रस्ट की ओर से तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र के पास राम भक्तों के लिए भंडारे का भी शुभारंभ किया गया है. यह भंडारा रक्षाबंधन तक चलेगा. रामलला के मुख्य आचार्य सत्येंद्र दास के मुताबिक रामलला को पंचमी से पूर्णिमा तक 11 दिनों के लिए हिंडोले पर स्थापित किया गया है।

