By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: देखते ही देखते पानी में बही बोलेरो, ड्राइवर गाड़ी से कूदकर बचाई जान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > देखते ही देखते पानी में बही बोलेरो, ड्राइवर गाड़ी से कूदकर बचाई जान
Madhya Pradesh

देखते ही देखते पानी में बही बोलेरो, ड्राइवर गाड़ी से कूदकर बचाई जान

DB News
Last updated: 03/04/2026 11:00 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

Singrauli News: यहां 70 मिमी बारिश दर्ज की गई. भारी बारिश के बाद यहां गाड़ियां पानी में बहने लगीं.

Source : SOCIAL MEDIA
By : DB News UpDate| Edited By: Supriya

Contents
Singrauli News: यहां 70 मिमी बारिश दर्ज की गई. भारी बारिश के बाद यहां गाड़ियां पानी में बहने लगीं.70 मीमी बारिश हुईपानी के दबाव से बोलेरो बह गईबारिश में आधा शहर पानी में डूब गया.पन्ना में भी पानी में बह गई बोलेरो, जान बचाने के लिए कूद गया चालकपानी में बह गई कारचालक ने ऐसा बचाई जान

Singrauli News: सिंगरौली जिले के एनसीएल कोल ब्लॉक के दुद्धीचुआ कोल माइंस में देखते ही देखते एक बोलेरो बहने लगी. बोलेरो खदान में जा गिरी. हालांकि ड्राइवर ने अपनी जान बचाने के लिए गाड़ी से छलांग लगा दी और किसी तरह अपनी जान बचा ली. मौके पर मौजूद दूसरी गाड़ी के ड्राइवर ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लिया. बोलेरो गाड़ी बहने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

70 मीमी बारिश हुई

बता दें कि सोमवार को दोपहर करीब एक घंटे की बारिश में शहर पानी-पानी हो गया. यहां 70 मिमी बारिश दर्ज की गई. एनसीएल कोल ब्लॉक के दुद्धीचुआ कोल माइंस के शिफ्ट इंचार्ज पीएन सिंह अपने कुछ सहयोगियों के साथ खदान क्षेत्र में मशीनों व कार्यस्थल के निरीक्षण के लिए निकले थे. लौटते वक्त सड़क पर बरसाती पानी संग पत्थर का टुकड़ा आ गया और उनकी बोलेरो तेज बहाव में फंस गई.

पानी के दबाव से बोलेरो बह गई

सोशल मीडिया में वायरल वीडियों में साफ देखा जा रहा है कि पानी का बढ़ता दबाव बोलेरो को उलट दिशा में ढकेलने लगा तो सवार शिफ्ट इंचार्ज समेत सभी घबरा गए, लेकिन सूझबूझ नहीं खोई और बहाव के बीच बोलेरो छोड़ कूद गए. इसी दौरान पानी के दबाव से बोलेरो बह गई और सवार बच गए. घटना का वीडियो सामने आने के बाद देखने वाला हर कोई हैरान रह गया.

बारिश में आधा शहर पानी में डूब गया.

बताया जा रहा है कि सोमवार को दोपहर करीब एक घंटे की बारिश में आधा शहर पानी में डूब गया. दरअसल, सोमवार को 70 एमएम बारिश दर्ज की गई. दरअसल, एनसीएल कोल ब्लॉक के दूधिचुआ कोल माइंस के शिफ्ट इंचार्ज पीएन सिंह अपने कुछ सहयोगियों के साथ खदान क्षेत्र में मशीनों व कार्यस्थल के निरीक्षण के लिए निकले थे. लौटते वक्त सड़क पर बरसाती पानी संग पत्थर का टुकड़ा आ गया और उनकी बोलेरो तेज बहाव में फंस गई. पानी का बढ़ता दबाव बोलेरो को उलटी दिशा में ढकेलने लगा, तो गाड़ी में सवार शिफ्ट इंचार्ज समेत सभी घबरा गए, लेकिन सूझबूझ नहीं खोया और बहाव के बीच बोलेरो छोड़ कूद गए.
इसी दौरान पानी के दबाव से बोलेरो बह गई और गाड़ी से कूदने की वजह से गाड़ी में सवार सभी लोग बच गए. घटना का वीडियो सामने आने के बाद देखने वाला हर कोई हिल गया.

पन्ना में भी पानी में बह गई बोलेरो, जान बचाने के लिए कूद गया चालक

मध्य प्रदेश के पन्ना स्थित बधौरा गांव में एक कार ड्राइवर ने अपनी जान बचाने के लिए कार से छलांग लगा दी. लेकिन, कार को बचा न सका. उसकी बोलेरो पानी में बह गई. इलाके के लोगों ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है. पानी का बहाव काफी तेज है. देखा जा सकता है कि वाहन पानी में पूरी तरह से डूबा हुआ है. दूसरी ओर युवक कार के पास जाता हुआ दिखाई दे रहा है और कुछ दूर पर तमाशबीन खड़े हैं. युवक की मदद को आगे आते कुछ लोग भी इस वीडियो में देखे जा सकते हैं.

पानी में बह गई कार

लेकिन, ग्रामीणों की मेहनत रंग नहीं लाई और कार पानी में बहती चली गई. बताया जा रहा है कि कार चालक पथरहा निरंकार आश्रम से धरवारा की ओर जा रहा था. वह सलेहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बधौरा पंचायत के निरंकार आश्रम के समीप नदी के बहाव में फंस गया.गनीमत रही कि कार में ड्राइवर ही सवार था. जिसने कूदकर अपनी जान बचाई. पन्ना जिले में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है. जिसके चलते यहां के नदी नाले उफान पर हैं.

चालक ने ऐसा बचाई जान

अभी कुछ इलाकों में समस्या जस की तस बनी हुई है. लोग अपनी जान जोखिम में डालकर नदी नालों को पार कर रहे हैं. जिले में अभी भी रुक-रुक कर बरसात हो रही है. जगह-जगह पर जलभराव की समस्या से लोग परेशान हैं

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp Newssingrouli News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article इटारसी रेलवे जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन के 2 कोच पटरी से उतरे
Next Article वीडियो बनाते समय नहर में गिरी कार, पिता-पुत्र और पोते की मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?