By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: इस शहीद स्मारक में महात्मा गांधी, ओशो से लेकर महर्षि महेश योगी तक कर चुके हैं सभा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > इस शहीद स्मारक में महात्मा गांधी, ओशो से लेकर महर्षि महेश योगी तक कर चुके हैं सभा
Madhya Pradesh

इस शहीद स्मारक में महात्मा गांधी, ओशो से लेकर महर्षि महेश योगी तक कर चुके हैं सभा

DB News
Last updated: 28/03/2026 11:35 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

28 अक्टूबर 1948 में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की ओर से इस शहीद स्मारक का शिलान्यास करवाया गया था, जिसका निर्माण कार्य डॉक्टर सेठ गोविंद दास द्वारा संपन्न कराया गया था

Source : DB News Update  

Contents
28 अक्टूबर 1948 में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की ओर से इस शहीद स्मारक का शिलान्यास करवाया गया था, जिसका निर्माण कार्य डॉक्टर सेठ गोविंद दास द्वारा संपन्न कराया गया थाशहीदों की याद में बनी है धरोहरशहीदों की याद दिलाता है यह स्थानआचार्य ओशो ने भी सभा कीखूबसूरती पर दाग लगा रहे अतिक्रमणकारी

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

MP Jabalpur News: मध्य प्रदेश जबलपुर के दिल में आज भी अदम्य साहस का परिचायक भवन देश भक्ति की याद दिला रहा है. इस भवन के चारों ओर निकली ह्रदय की धमनियाें सरीखी 9 सड़कें शहर की उस गंतव्य की ओर ले जाती हैं, जहां से आम आदमी की जरूरतें पूरी हो रही हैं. कहने को तो यह भवन शहीदों की याद में बनाया गया था. लेकिन यह भवन आज भी राजशाही व्यवस्था और लोक तांत्रिक व्यवस्था दोनों का परिचायक है. यहां आज भी समूह में लोग एकत्रित हो रहे हैं. वह चाहे कोई सार्वजनिक कार्यक्रम के उद्देश्य से एकत्रित हों या फिर शहीद स्मारक के ग्राउंड में आयोजित मेलों के अवसर पर एकत्रित हो रहे हों. अभी हाल में शहीद स्मारक में कई रंग देखने को मिल रहे हैं. एक ओर पुस्तक मेला लगा हुआ है. एक ओर बच्चों को क्रिकेट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. यहीं पर पौधे लगाने के महत्व को दर्शादी नर्सरी लगाई गई है. कॉफी हाउस से लेकर जनसंपर्क संचलानय उप संचालक कार्यालय से लेकर रंगमंच आए दिन आबाद रहता है. यहां की खूबसूरती बनाने में स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है.

शहीदों की याद में बनी है धरोहर

जबलपुर. भारत की आजादी की लड़ाई में अमर शहीदों की याद में पूरे देश में कई धरोहर बनवाई गई हैं, जिन्हें शाहिद स्मारक नाम दिया गया है. उनमें से एक शहीद स्मारक का निर्माण जबलपुर की गोल बाजार में करवाया गया था.28 अक्टूबर 1948 में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की ओर से इस शहीद स्मारक का शिलान्यास करवाया गया था, जिसका निर्माण कार्य डॉक्टर सेठ गोविंद दास द्वारा संपन्न कराया गया था, जो 8 वर्ष में बनकर तैयार हो गया था. इसके बाद 1956 में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा इसका उद्घाटन करवाया गया था.

शहीदों की याद दिलाता है यह स्थान

कहते हैं स्वतंत्रता की लड़ाई के दौरान अंग्रेजों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान महात्मा गांधी भी यहां पर आकर रुके थे.कई महत्वपूर्ण सभाओं का साक्षी रहा है यह ऑडिटोरियम हॉलइस ऑडिटोरियम हाल को शहीदों की याद में सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बनवाया गया था. यहां पर लगभग 550 सीट हैं और प्रदेश का पहला रिवॉल्विंग स्टेज भी यहां पर बनवाया गया था. 1957 से लेकर आज तक यह ऑडिटोरियम हॉल कई ऐतिहासिक सभाओं और सांस्कृतिक गतिविधियों का साक्षी रहा है, जिनमें से देश के कई महत्वपूर्ण फैसलों को लेकर भी यहां पर सभाएं लगाई गई हैं, और देश के कई महत्वपूर्ण लोगों ने भी अपनी सभाएं इस हाल में ली है.

आचार्य ओशो ने भी सभा की

जिनमें से विश्व प्रसिद्ध महर्षि महेश योगी ने भी अपनी सभाएं यहां पर ली थी इसके अलावा विश्व प्रसिद्ध आचार्य रजनीश ओशो ने भी अपनी कई सभाएं इस ऑडिटोरियम हॉल में ली थी.देश में अलग-अलग जगह बनवाया गया यह शहीद स्मारक आज भी उन शहीदों की याद दिलाता है, जिन्होंने आजादी की उस लड़ाई में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए अपनी जान गवा दी थी और एक शहीद के रूप में उनका नाम आज भी हमारे दिलों में अमर है, जिनके कारण आज हम और हमारा देश अंग्रेजों के उसे शासन से मुक्त है जिन्होंने हमारे देश पर करीब 89 साल तक राज किया. ऐसे स्वतंत्रता सेनानियों की अगर आज भी आपको याद आए तो आप पहुंच सकते हैं जबलपुर के गोल बाजार स्थित शहीद स्मारक में. यहां कई तस्वीरें और झांकियां हैं जो विश्व प्रसिद्ध कलाकार शांतिनिकेतन के नंदलाल जी बसु द्वारा बनाई गई हैं.

खूबसूरती पर दाग लगा रहे अतिक्रमणकारी

शहीद स्मारक के चारों तरफ की सड़क को आधुनिक तरीके से डेवलप किया गया है. यहां पर पेड़-पौधे लगाने से लेकर क्षेत्रीय लोगों को पैदल चलने के लिए पाथवे का निर्माण और बुजुर्गों के लिए बैठक कुर्सी का इंतजाम किया गया है. लेकिन फुटपाथ पर अतिक्रमणकारियों ने सालों से किराए पर शहीद स्मारक को चला रहे हैं. जिससे आम आदमी को आमदनी हो सके. लेकिन यहां की अधुनिकला सभी को सम्मोहित करके साथ अतिक्रमण मुक्त करने की जरूरत महसूस कर रहे हैं@

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise2
Angry0
Previous Article विदेशी किताबों में भी है रहस्यमयी खजाने का जिक्र
Next Article भारत में मौजूद गुफाएं आकर्षण का केन्द्र बनीं, ध्यान के लिए पहुंच रहे साधक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?