By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: बग्लादेश की जीत से श्रीलंका का क्वालीफाई कर पाना मुश्किल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > बग्लादेश की जीत से श्रीलंका का क्वालीफाई कर पाना मुश्किल
Sport

बग्लादेश की जीत से श्रीलंका का क्वालीफाई कर पाना मुश्किल

DB News
Last updated: 10/04/2026 10:58 AM
DB News
Share
5 Min Read
T20 World Cup 2024
SHARE

विश्व कप 2024 का 15वां मुकाबला बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला गया, इस मैच में बांग्लादेश को जीत मिली है।

Source : DB News Update

Contents
विश्व कप 2024 का 15वां मुकाबला बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला गया, इस मैच में बांग्लादेश को जीत मिली है।ये टीम सुपर-8 के लिए कर सकती है क्वालीफाईदूसरे स्थान के लिए ये टीम कर सकती है क्वालीफाई124 रन बनाने में कामयाब हुई थी श्रीलंकाबांग्लादेश की तरफ से सीएसके के स्टार ने बिखेरा जलवादोनों टीमें इस प्रकार थीं

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 बेहद रोमांचक मोड़ पर आ गया है। हर मुकाबले के बाद अंकतालिका का समीकरण बदलता दिख रहा है। विश्व कप 2024 का 15वां मुकाबला बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला गया, इस मैच में बांग्लादेश को जीत मिली है। इस जीत के साथ श्रीलंका का सुपर-8 में क्वालीफाई करने का सपना भी टूटता दिख रहा है। श्रीलंका इस विश्व कप अभी तक खेले गए दोनों लीग मुकाबले हार चुका है, ऐसे में अब उसका सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर पाना मुश्किल लग रहा है। श्रीलंका को इस मैच से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था। अब श्रीलंका बांग्लादेश के खिलाफ भी 2 विकेट से हार गया है।

ये टीम सुपर-8 के लिए कर सकती है क्वालीफाई

बांग्लादेश और श्रीलंका दोनों ग्रुप डी में शामिल हैं। श्रीलंका की इस हार से वह सुपर-8 से तो बाहर हो ही सकता है, इसके साथ अब टॉप की 2 टीमें भी लगभग तय होती दिख रही है। बांग्लादेश की जीत के बाद अंदाजा लगाना आसान हो गया है कि सुपर 8 के लिए ग्रुप डी से कौन सी 2 टीमें क्वालीफाई करने वाली है। बता दें कि ग्रुप डी में फिलहाल पहले स्थान पर साउथ अफ्रीका की टीम है। अफ्रीका ने श्रीलंका को ही हराकर यह पोजीशन हासिल की है। अब अफ्रीका को 3 और लीग मैच खेलने हैं, जिनमें बांग्लादेश, नेपाल और नीदरलैंड से मुकाबले होंगे। अफ्रीका इन 3 मैचों में से आसानी से 2 मुकाबले अपने नाम कर लेगा। अगर 2 मैच नहीं भी जीत पाता है, तो अच्छे नेट रन रेट से एक मैच जीतकर भी क्वालीफाई कर सकता है।

दूसरे स्थान के लिए ये टीम कर सकती है क्वालीफाई

इसके अलावा दूसरे स्थान पर क्वालीफाई करने वाली टीम बांग्लादेश हो सकती है। बांग्लादेश और नीदरलैंड दोनों एक-एक मैच जीत चुका है। नीदरलैंड कमजोर टीम है, ऐसे में उसके लिए अफ्रीका और बांग्लादेश जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ जीत हासिल करना आसान नहीं होगा। नीदरलैंड ने अपने पहले मुकाबले में नेपाल को हराया है। इससे साफ है कि अफ्रीका के बाद ग्रुप डी से क्वालीफाई करने वाली टीम बांग्लादेश हो सकती है। ऐसे में ग्रुप डी से नेपाल, नीदरलैंड और श्रीलंका का पत्ता कटना लगभग तय माना जा रहा है। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

124 रन बनाने में कामयाब हुई थी श्रीलंका

इससे पहले डलास में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाने में कामयाब हुई थी. पारी का आगाज करते हुए पथुम निसांका अच्छे लय में नजर आए. उन्होंने 28 गेंदों का सामना करते हुए 47 रन की सर्वाधिक पारी खेली. हालांकि, वह अपने अर्धशतक से महज 3 रन से चूक गए.

बांग्लादेश की तरफ से सीएसके के स्टार ने बिखेरा जलवा

बांग्लादेश की तरफ से गेंदबाजी में आईपीएल में सीएसके के लिए शिरकत करने वाले तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान का जलवा रहा. उन्होंने अपनी टीम के लिए 4 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए महज 17 रन खर्च कर 3 सफलता प्राप्त की.

रहमान के अलावा रिशद हुसैन ने भी 3 विकेट चटकाए. मगर वो रहमान के अपेक्षा थोड़े महंगे रहे. इन दोनों गेंदबाजों के अलावा तस्कीन अहमद ने 2 और तजीम हसन साकिब ने 1 सफलता प्राप्त की.

दोनों टीमें इस प्रकार थीं

श्रीलंका : पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलांका, वनिंडु हसरंगा (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, महेश थीक्षाना, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना

बांग्लादेश : तंजीद हसन, सौम्या सरकार, लिटन दास (विकेट कीपर), नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तौहीद हृदॉय, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब

You Might Also Like

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा बड़ा ‘कलंक’, लगातार मैच हारने की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateT20 World Cup 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article समुद्र में जा गिरा जहाज, धमाके के साथ ब्लास्ट
Next Article संबंधों को बनाने की दिशा में काम करेंगे चीन-भारत।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?