By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: कुलगाम इनकाउंटर में दो आतंकी ढेर, AK-47 समेत गोला-बारूद बरामद
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Jammu & Kashmir > कुलगाम इनकाउंटर में दो आतंकी ढेर, AK-47 समेत गोला-बारूद बरामद
Jammu & Kashmir

कुलगाम इनकाउंटर में दो आतंकी ढेर, AK-47 समेत गोला-बारूद बरामद

DB News
Last updated: 15/04/2026 10:15 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

सुरक्षाबलों को गुप्त सूचना मिली थी कि इस क्षेत्र में आतंकवादी छिपे हुए हैं, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए कुलगाम के आदिगाम इलाके में सर्च अभियान चलाया गया. सुरक्षाबल प्रत्येक घर की तलाशी कर आतंकी को खोज रहे थे.

Source : MEDIA

Contents
सुरक्षाबलों को गुप्त सूचना मिली थी कि इस क्षेत्र में आतंकवादी छिपे हुए हैं, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए कुलगाम के आदिगाम इलाके में सर्च अभियान चलाया गया. सुरक्षाबल प्रत्येक घर की तलाशी कर आतंकी को खोज रहे थे.कुलगाम में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने फायरिंग की28 जुलाई को पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकियों को माराइस महीने जम्मू कश्मीर में हुए कई एनकाउंटर

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Kulgam Encounter: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर हुए. इसमें सेना के चार जवान सहित एक पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं. सभी घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया है. सुरक्षाबल फिलहाल पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चला रही है. सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है.

सुरक्षाबलों को गुप्त सूचना मिली थी कि इस क्षेत्र में आतंकवादी छिपे हुए हैं, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए कुलगाम के आदिगाम इलाके में सर्च अभियान चलाया गया. सुरक्षाबल प्रत्येक घर की तलाशी कर आतंकी को खोज रहे थे. तभी अचानक आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई.

इससे पहले 15 सितंबर 2024 को पुंछ जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई थी. वहीं 14 सितंबर बारामुल्ला जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया था. यह मुठभेड़ किश्तवाड़ में हुई मुठभेड़ में ड्यूटी के दौरान सेना के दो जवानों के शहीद होने के बाद हुई थी.

कुलगाम में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने फायरिंग की

एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकी गतिविधि की गुप्त सूचना मिलने के बाद शुक्रवार शाम में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। जंगल में कुल कितने आतंकी छिपे हैं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए इलाके में और सिक्योरिटी फोर्सेज को भेजा गया है.

जम्मू-कश्मीर में इस हफ्ते की यह तीसरी मुठभेड़ है। इससे पहले, 28 जुलाई को सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन महादेव के तहत, लिडवास के जंगलों में पहलगाम हमले में शामिल 3 आतंकियों को मारा था। 31 जुलाई को पुंछ में LoC के पास दो और आतंकी घुसपैठ के दौरान मारे गए थे.
14 लोकल आतंकियों में 7 मारे गए, अब 7 की तलाश सुरक्षाबलों ने जिन 14 आतंकियों की लिस्ट जारी की थी, उनमें से अब तक 7 मारे जा चुके हैं। हारिस नजीर को छोड़कर, बाकी के 6 आतंकी मई में शोपियां और पुलवामा में एनकाउंटर के दौरान मारे गए थे।

शोपियां में 13 मई को ढेर किए गए आतंकियों के नाम शाहिद कुट्टे, अदनान शाफी, अहसान उल हक शेख थे। 15 मई को पुलवामा एनकाउंटर में आमिर नजीर वानी, यावर अहमद भट और आसिफ अहमद शेख मारा गया था.

28 जुलाई को पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकियों को मारा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन महादेव के अगले दिन, 29 जुलाई को पहलगाम हमले के आतंकियों के मारे जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई को इन्हें मार गिराया गया। इनके नाम सुलेमान, अफगान और जिब्रान हैं। ये तीनों आतंकी पहलगाम हमले में शामिल थे।

शाह ने बताया, ‘पाकिस्तानी वोटर ID-चॉकलेट से पहलगाम के आतंकियों की पहचान की। हमले के दिन प्लानिंग की, 3 महीने ट्रैक किया फिर घेरकर मारा। हमारे पास इसके सबूत भी हैं।’ उन्होंने बताया कि आतंकियों की मदद करने वाले 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस महीने जम्मू कश्मीर में हुए कई एनकाउंटर

इससे पहले 15 सितंबर 2024 को पुंछ जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई थी. वहीं 14 सितंबर बारामुल्ला जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया था. यह मुठभेड़ किश्तवाड़ में हुई मुठभेड़ में ड्यूटी के दौरान सेना के दो जवानों के शहीद होने के बाद हुई थी.

यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं. जम्मू कश्मीर में दो चरणों का चुनाव खत्म हो चुका है. विधानसभा चुनाव का पहला चरण 18 सितंबर को हुआ था, जबकि दूसरे चरण का मतदान 25 सितंबर को गंदेरबल, बडगाम, श्रीनगर और जम्मू क्षेत्र के छह जिलों राजौरी, रियासी और पुंछ में हुआ था. तीसरे और अंतिम चरण का मतदान 1 अक्टूबर को होगा, जबकि मतों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी. तीसरे चरण की वोटिंग को लेकर सुरक्षाबलों ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है.

You Might Also Like

वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, 30 की मौत, पुल और सड़कें बहीं

किश्तवाड़ में बादल फटा, 38 लोगों की मौत, 35 की हालत नाजुक

सावन के आखिरी सोमवार से पहले अनंतनाग में मिलीं प्राचीन मूर्तियां, शिवलिंग

J&K के कुलगाम में 2 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने 3 दहशतगर्दों को घेरा

अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article 1063 सीढ़ी चढ़ने के बाद हो रहे मां शारदा देवी के दर्शन
Next Article राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बहाने किसानों को रिझाने की कोशिश में जुटे राहुल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?