By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: NH-30 की सर्विस रोड व ओवरब्रिज की बारिश में गुणवत्ता की पोल खुली
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > NH-30 की सर्विस रोड व ओवरब्रिज की बारिश में गुणवत्ता की पोल खुली
Madhya Pradesh

NH-30 की सर्विस रोड व ओवरब्रिज की बारिश में गुणवत्ता की पोल खुली

DB News
Last updated: 26/11/2025 10:39 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

ओवरब्रिज के ऊपर कांक्रीट सड़क के गड्‌ढे भरने के लिए किया गया डामरीकरण भी उखड़ गया है और ओवर ब्रिज के ऊपर की दरारें स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ने लगी हैं.

By : DB News Update |Edited By : Prince Awasthi

Contents
ओवरब्रिज के ऊपर कांक्रीट सड़क के गड्‌ढे भरने के लिए किया गया डामरीकरण भी उखड़ गया है और ओवर ब्रिज के ऊपर की दरारें स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ने लगी हैं.अभी सुधार संभव नहींमेंटेनेंस करने वाली कंपनी बारिश थमने का इंतजार कर रहीगुजरात की कंपनी ने हथिया लिया मेंटेनेंस का ठेकाआवारा जानवरों से नहीं मिल पा रही निजात

MP News, जबलपुर: जबलपुर से होकर निकलने वाली एनएच-30 रीवा-लखनादौन रोड के परखच्चे उड़ गए हैं। जितनी भी सर्विस रोड हैं, उन सभी का डामरीकरण उखड़कर बिखर गया है और डामर व कांक्रीट के टुकड़े पानी के बहाव में फुटपाथ के किनारे पड़े दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, ओवरब्रिज के ऊपर कांक्रीट सड़क के गड्‌ढे भरने के लिए किया गया डामरीकरण भी उखड़ गया है और ओवर ब्रिज के ऊपर की दरारें स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ने लगी हैं।

ओवरब्रिज के ऊपर पड़ी दरारों के कारण कई बार तेज रफ्तार चलने वाले चारपहिया वाहन बहक भी रहे हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना बन रही है। इसके लिए जिम्मेदार अिधकारी बारिश को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। सड़क की गुणवत्ता को परफेक्ट बता रहे हैं, लेकिन वाहन चालक इस सड़क पर असहज महसूस करने लगे हैं और इस सड़क पर जो वाहन 80 से 120 की स्पीड से दौड़ रहे थे, उनकी रफ्तार में कमी आई है। जबलपुर से मैहर तक के सफर में जहाँ 3 घंटे लगते थे, अब 4 से 4.30 घंटे लग रहे हैं।

अभी सुधार संभव नहीं

एनएचएआई के अिधकारियों को एनएच-30 की सर्विस रोड और ओवरब्रिज के हालात के बारे में जानकारी दी गई तो उनका कहना है कि बारिश के दौरान सड़क का मेंटेनेंस किया जाना संभव नहीं है। बारिश निकलने के बाद ही सड़क का मेंटेनेंस किया जा सकता है। लिहाजा सड़क का मेंटेनेंस अक्टूबर माह के बाद ही शुरू हो पाएगा। ऐसे में सवाल उठता है कि वाहन चालक हर दिन टोल का भुगतान कर रहे हैं और उन्हें चलने के लिए चिकनी सपाट रोड नहीं मिल रही है। चाहे जहाँ गड्‌ढे में गाड़ी उछल-कूद करते हुए निकल रही है। वाहन के टायर खराब हो रहे हैं, इसका जिम्मेदार कौन होगा, यह समझ से परे है।

मेंटेनेंस करने वाली कंपनी बारिश थमने का इंतजार कर रही

नेशनल हाईवे -30 के मेंटेनेंस का जिम्मा एलएण्डटी कंपनी का है। इस कंपनी के द्वारा सड़क मेंटेनेंस की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा सड़क के मेंटेनेंस हेतु एनएचएआई के अिधकारियों ने गुजरात की लक्ष्मी नामक एक कंपनी से अनुबंध किया है, जिस पर सवा 3 करोड़ रुपए खर्च किए जाने हैं। इस कंपनी के द्वारा भी जहाँ गड्‌ढे हो गए हैं, वहाँ मेंटेनेंस नहीं किया जा रहा है। इसी कारण न ताे सर्विस रोड चलने लायक बची है और न ही ओवरब्रिज के ऊपर किया गया डामरीकरण का हिस्सा वाहनों की रफ्तार के अनुकूल है।

गुजरात की कंपनी ने हथिया लिया मेंटेनेंस का ठेका

शहर से गुजरने वाली सड़क के मेंटेनेंस का ठेका जबलपुर या प्रदेश के किसी दूसरे जिले के ठेकेदार को नहीं मिला, बल्कि गुजरात की लक्ष्मी नामक कंपनी ने सवा तीन करोड़ रुपए में हथिया लिया है। उसके द्वारा अस्थाई गड्‌ढे तक नहीं भरे जा रहे हैं, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस कंपनी के ऊपर एनएचएआई के अधिकारियों का दबाव भी नहीं है। इसी कारण रीवा से लखनादौन रोड की सर्विस रोड और ओवर ब्रिज के ऊपर गड्‌ढे देखने को मिल रहे हैं।

आवारा जानवरों से नहीं मिल पा रही निजात

सड़क पर आवारा जानवरों का झुण्ड चाहे जहाँ देखने मिल जाएगा। इतना ही नहीं, सड़क के ओवरब्रिज तो आवारा जानवरों के लिए सुरक्षित स्थान बन गए हैं। तभी तो एनएच-30 के जितने भी ओवरब्रिज हैं, उन पर आवारा जानवर बैठकर आराम फरमाते दिखाई पड़ रहे हैं। इन आवारा जानवरों की वजह से एनएच में सड़क हादसे भी हर दिन हो रहे हैं। आवारा जानवरों की मृत्यु होने पर कई लोग दो पहिया वाहन से उन्हें घसीटते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। यानी आवारा जानवरों को सड़क से हटाने के कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं।

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad1
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article अब दिल्ली की कंपनी बनाएगी कचरे से बिजली
Next Article किस राशि वालों को मनपसंद वस्तु उपहार में मिलेगा ! पढ़ें आज का भविष्यफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?