By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: पृथ्वी के जल धरोहर को संवारना एवं सहेजना हम सबका दायित्व – CM
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > पृथ्वी के जल धरोहर को संवारना एवं सहेजना हम सबका दायित्व – CM
Madhya Pradesh

पृथ्वी के जल धरोहर को संवारना एवं सहेजना हम सबका दायित्व – CM

DB News
Last updated: 28/10/2026 11:31 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

जल गंगा संवर्धन अभियान की जबलपुर में हुई शुरुआत, मुख्यमंत्री मोहन यादव नदी और जल स्रोत बचाने को लेकर चिंतित दिखे, मुख्यमंत्री डॉ. यादव जबलपुर बाजनामठ में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत संग्राम सागर तालाब की स्वच्छता के लिये श्रमदान करने के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

Source : DB News Update

Contents
जल गंगा संवर्धन अभियान की जबलपुर में हुई शुरुआत, मुख्यमंत्री मोहन यादव नदी और जल स्रोत बचाने को लेकर चिंतित दिखे, मुख्यमंत्री डॉ. यादव जबलपुर बाजनामठ में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत संग्राम सागर तालाब की स्वच्छता के लिये श्रमदान करने के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।नदी, तालाबों, चैकडेम पुरानी बावडि़यों की जन सहयोग से साफ-सफाईपृथ्वी में मनुष्य रूप में जन्म लेना सौभाग्य की बातजनसभा में इनकी रही उपस्थिति1373 करोड़ के 48 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

MP News: भोपाल-जबलपुर. पृथ्वी में मनुष्य रूप में जन्म लेना सौभाग्य की बात है। मनुष्य के लिए संपूर्ण पृथ्वी ही उसका घर है। उन्‍होंने कहा कि इस दृष्टि से पृथ्वी की जल धरोहर को संवारना एवं सहेजने का हम सब का दायित्व है। मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुये कहा कि शासन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस को एक दिवसीय कार्यक्रम के रूप में न मनाकर जल गंगा संवर्धन अभियान के रूप में 5 जून से 16 जून का सम्पूर्ण पखवाड़ा जल संरक्षण एवं संवर्धन के रूप में मनाने का फैसला लिया है।

नदी, तालाबों, चैकडेम पुरानी बावडि़यों की जन सहयोग से साफ-सफाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जबलपुर बाजनामठ में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत संग्राम सागर तालाब की स्वच्छता के लिये श्रमदान करने के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान में संपूर्ण प्रदेश के प्रत्येक जिले में नदी, तालाबों, चैकडेम पुरानी बावडि़यों की जन सहयोग से साफ-सफाई तथा जल संरचनाओं के पुनर्जीवन का महाभियान सम्‍पूर्ण प्रदेश में जारी है।

पृथ्वी में मनुष्य रूप में जन्म लेना सौभाग्य की बात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पृथ्वी में मनुष्य रूप में जन्म लेना सौभाग्य की बात है। मनुष्य के लिए सम्पूर्ण पृथ्वी ही उसका घर है। उन्होंने कहा कि इस दृष्टि से पृथ्वी की जल धरोहर को संवारने एवं सहजने का हम सब का दायित्व है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोंडवाना साम्राज्य की रानी दुर्गावती द्वारा किये गये विकास एवं जल संवर्धन के कार्यो का भी उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार जनता की बेहतरी एवं सामाजिक सरोकार की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए कोई भी कसर सरकार नहीं छोडेगी। उन्होंने आश्व्स्त किया कि उद्योगों के निर्माण एवं रोजगार सृजन की दिशा में सरकार लगातार ठोस कदम उठायेगी। डॉ. यादव द्वारा उपस्थित जन समुदाय के समक्ष जल्द ही जबलपुर से रीवा, भोपाल तथा सिंगरौली के लिए एयर टेक्सी सेवा प्रारंभ करने की घोषणा की। साथ ही बताया कि प्रदेश के आम नागरिकों के बेहतर उपचार एवं सुविधा के लिए एयर एम्बुलेंस की सुविधा दी जायेगी।

जनसभा में इनकी रही उपस्थिति

जनसभा में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदू, डॉ. अभिलाष पांडे एवं संतोष वरकड़े, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा मुकेश गोंटिया, भाजपा के जिला ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष तिवारी रानू, भाजपा के नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, पूर्व मंत्री श्री हरेन्द्र जीत सिंह बब्बू, विनोद गोंटिया, डॉ. जितेन्‍द्र जामदार, अखिलेष जैन भी मौजूद थे।

1373 करोड़ के 48 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया

  • -693.62 करोड़ रूपये लागत का छिताखुरी बांध योजना एवं कॉम्पलेक्स,
  • -7.50 करोड़ रूपये लागत का अमर एग्रो ग्रेन्स एलएलपी हरगढ़ जबलपुर,
  • -4.50 लागत का त्रिगुण एग्री फूड्स प्रायवेट लिमिटेड,
  • -2.75 करोड़ रूपये लागत का शिवाय राईस एण्ड जनरल मिल्स प्रायवेट लिमिटेड हरगढ़ जबलपुर,
  • -1.65 करोड़ रूपये लागत का अमर एग्रो ग्रेन्स एलएलपी हरगढ़ जबलपुर,
  • -2.53 करोड़ रूपये लागत का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरेला,
  • -कायाकल्प अभियान अंतर्गत 6.94 करोड़ रूपये लागत के विभिन्न सीसी रोडों के निर्माण कार्यों.
  • – 85 लाख रूपये लागत के वॉटर बॉडी रिज्युविनेशन परियोजना बरेला का लोकार्पण.
  • – 30.78 करोड़ लागत की जल प्रदाय कटंगी,
  • -28.24 करोड़ लागत की जल प्रदाय पाटन
  • – 42.8 लागत की जल प्रदाय पनागर का लोकार्पण किया.
  • – 5 करोड़ रूपये लागत की खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला के निर्माण कार्य,
  • -2.66 करोड़ रूपये लागत के एमपीएमएसएमई प्रदर्शनी केन्द्र,
  • -95 लाख रूपये लागत के आधारताल संभागीय कृषक प्रशिक्षण केन्द्र,
  • – 1.76 करोड़ रूपये लागत के अजाक थाना जबलपुर,
  • -6.40 करोड़ रूपये लागत के संयुक्त तहसील भवन गोरखपुर
  • – 1.19 करोड़ रूपये लागत के मझौली तहसील कटाव धाम स्थल के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
  • – 280 करोड़ रूपये लागत के इन्फ्रास्ट्रक्चर हरगढ़,
  • -240 करोड़ रूपये लागत के महाकौशल डिस्टलरीज उमरिया के अतिरिक्त 65-65 लाख रूपये लागत के कुल 22 उप स्वास्थ्य केन्द्रों का भूमि पूजन भी किया।

You Might Also Like

आजादी के बाद पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ा सीधी

नर्मदा महोत्सव पर कला, संस्कृति, सुर और संगीत से गूंज उठीं संगमरी वादियां

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!

जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love2
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article विधानसभा में अच्छा प्रदर्शन करने में जुटे उद्धव ठाकरे
Next Article रीवा सैनिक स्कूल के छात्र  लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी बनेंगे आर्मी चीफ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

करवा चौथ 2026 आज, जानें चांद निकलने की शुभ घड़ी!
Religion 29/10/2026
अभिषेक-सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी देखकर न्यूजीलैंड के होश उड़े, पस्त पड़े गेंदबाज
Sport 27/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
टेस्ला ने उड़ने वाली कार का VIDEO दिखाकर आटो कंपनियों की उड़ाई नींद
Business 21/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?