गोवर्धन पूजा पर भगवान श्रीकृष्ण को उनके पसंदीदा भोग लगाने हर काम में सफलता प्राप्त होती है. आप राशि अनुसार भगवान को भोग लगा सकते हैं.
BY : DB News Update
Edited By : सुप्रिया
Govardhan Puja 2024: दिवाली के ठीक दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की जाएगी. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा गाय के गोबर से बनाकर पूजा अर्चना की जाती है. इस दिन गौ माता की भी पूजा का प्रावधान है. भगवान को अन्नकूट का भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है. साथ ही गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है. इस साल गोवर्धन पूजा 2 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी. मान्यता है कि इस दिन राशि के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाने पर मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है.
किस राशि के जातक भगवान श्रीकृष्ण को कौन सा भोग अर्पित करें?
– मेष राशि के लोगों को भगवान श्रीकृष्ण को लाल रंग की मिठाई के साथ ही मौसमी फल और सब्जियों का भोग लगाना चाहिए. इससे उनके जीवन में सुख शांति आती है.
– वृषभ राशि वालों को भगवान श्रीकृष्ण को सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए.
– मिथुन राशि वालों गोवर्धन पूजा में भगवान श्रीकृष्ण को हरे रंग की मिठाई और मौसमी फलों का भोग लगाना चाहिए.
– कर्क राशि के जातक भगवान श्रीकृष्ण को सफेद रंग की मिठाई और फलों का भोग लगाएंगे तो उनके जीवन में शुभ फल मिलेंगे.
– सिंह राशि वालों को गोवर्धन पूजा में लाल रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए. इसके साथ साथ वो मौसमी फल और सब्जियां भी चढ़ा सकते हैं.
– कन्या राशि वालों को गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण को हरी सब्जियों और हरे रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए.
– वृश्चिक राशि वालों को इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में लाल रंग की मिठाई और सब्जियों का भोग लगाना चाहिए.
– धनु राशि के वालों को भगवान श्रीकृष्ण को बेसन से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए. इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है.
– मकर राशि वालों को भगवान श्रीकृष्ण को 5 तरह की मिठाईयों का भोग लगाएं.
– कुंभ राशि वालों को इस दिन भगवान की पूजा के दौरान पांच तरह की अलग अलग मिठाइयां का भोग लगाएं. इससे भगवान का अशीर्वाद प्राप्त होगा.
– मीन राशि वाले इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को बेसन का हलवा और लड्डूओं का भोग लगाएं. भगवान की कृपा प्राप्त होगी.
Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी समान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है. DBNewsupdate इसकी पुष्टि नहीं करता.

