Bageshwar Dham News: बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि उनकी यात्रा आध्यात्मिक है. दंगा के लिए नहीं है. यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यह आध्यात्मिक यात्रा है. यह यात्रा दंगा के लिए नहीं गंगा के लिए है. उन्होंने कहा कि चार दिन तो शांति से निकल गए. हमारी यात्रा में शामिल सभी लोग शांति प्रिय हैं. क्रांतिमय है. बौद में है. जोश में है पर होश में है. इनमें शांति भी है और क्रांति भी है. यह अनेक है पर एक हैं. हम इसलिए तो निकले ही नहीं है. हम तो सिर्फ जगाने के लिए निकले हैं. पदयात्रा सोमवार को यूपी में प्रवेश कर लिया है.
रामराजा ओरछा से मिलने जा रहे
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सीमा में हमने प्रवेश किया है. बागेश्वर बालाजी ध्वज के माध्यम से रामराजा ओरछा से मिलने जा रहे हैं. यह आध्यात्मिक यात्रा है. जनजागृति की यात्रा है. यह वह यात्रा है जिससे देश की खाइयां दूर होंगी, देश के गड्ढे भरे जाएंगे. देश की वैमनस्या को दूर किया जाएगा. इस यात्रा से देश में नई क्रांति आएगी.

