PM मोदी को कुवैत के सर्वोच्च सम्मान से नवाजते अमीर मिशाल अल अहमद. मोदी से पहले 1981 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी कुवैत दौरे पर पहुंची थीं.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
प्रधानमंत्री मोदी को कुवैत दौरे के दूसरे दिन वहां के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ से नवाजा गया. मोदी ये सम्मान पाने वाले पहले भारतीय PM हैं. उन्हें अब तक 20 अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं. मोदी ने कुवैत के अमीर शेख मिशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की.


