हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के चलते पिछले 24 घंटे में 174 स्टेट और 3 नेशनल हाईवे ( NH 03, NH 305, NH 505) बंद किए गए हैं.
Source : DB News Update
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
jammu & kashmir: दिसंबर का आखिरी हफ्ता शुरू हो चुका है और और सर्दी अब चरम की तरफ पहुंचने लगी है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में बर्फबारी हुई है. पहाड़ों में बर्फबारी का असर मैदानी इलका लंबे इंतजार के बाद पहाड़ सफेद चादर से ढक गए हैं. हिमाचल प्रदेश की वादियां बर्फ में लिपट गई हैं. मनाली, कुल्लू, रोहतांग और कई अन्य इलाकों में हुई भारी बर्फबारी ने संकट को तो बढ़ा दिया लेकिन पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई है. कल इस बर्फबारी की वजह से मनाली-केलांग मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अस्थाई रूप से रोकनी पड़ी. अटल टनल के रास्ते पर तो करीब 1000 गाड़ियां फंस गईं. हालांकि प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है.
हिमाचल में 3 नेशनल हाईवे बंद
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के चलते पिछले 24 घंटे में 174 स्टेट और 3 नेशनल हाईवे ( NH 03, NH 305, NH 505) बंद किए गए हैं. बिजली और पानी का भी कुछ ज़िलों के डिवीज़नल एरिया कनेक्शन काटा गया है.जबकि 6 ज़िलों में 683 जगह बिजली बाधित है.बदले मौसम और बर्फ़बारी के कारण जन सेवाएं बाधित है. आपदा सूचना विभाग ने जिले के अनुसार रिपोर्ट जारी की है. वहीं, सैलानियों के लिए भी एडवाइज़री जारी की गई है.
बर्फबारी का प्रभाव और स्थिति
सफेद चादर से ढके पहाड़: मनाली, शिमला, केदारनाथ, बद्रीनाथ, सोनमर्ग, जोजिला पास और कुपवाड़ा जैसे स्थानों पर लगातार बर्फबारी से वादियां पूरी तरह से सफेद हो गई हैं।
पर्यटकों के लिए खुशी: इस बर्फबारी से सैलानी काफी उत्साहित हैं और हिमाचल व कश्मीर के प्रमुख पर्यटक स्थलों पर भीड़ बढ़ गई है।
मैदानी इलाकों में ठंड: पहाड़ों पर बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मैदानी इलाकों (दिल्ली-एनसीआर सहित) में तापमान में भारी गिरावट और शीतलहर का असर देखा जा रहा है।
यातायात प्रभावित: भारी बर्फबारी के कारण प्रमुख सड़कों और राजमार्गों को बंद कर दिया गया है, जिससे कई जगहों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
स्थानीय जनजीवन: स्थानीय लोगों के लिए ठंड और ठिठुरन बढ़ गई है, और प्रशासन ने एहतियातन पहाड़ी जिलों में स्कूल बंद करने के निर्देश दिए हैं.
2026 में भी यलो अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू व शिमला में कुछ स्थानों पर भारी ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी भी चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात, जबकि निचले क्षेत्रों में आंधी के साथ वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है।
बता दें, कुल्लू, मनाली सहित लाहौल के ऊंचे पर्यटन स्थलों में अप्रैल की शुरुआत भी बर्फ के फाहों से हो रही है। घाटी में आने वाले पर्यटकों को ताजा हिमपात ने रोमांचित कर दिया है। कई दिनों से मौसम सुहावना है। गुरुवार को भी ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे देखकर पर्यटन स्थलों में पहुंचे पर्यटक उत्साहित हो उठे।
बुधवार रात अटल टनल के साउथ व नोर्थ पोर्टल सहित लाहौल के ऊपरी इलाकों में हिमपात ने वादियों को सफेद चादर से ढक दिया, जिससे गुरुवार को नजारा मनमोहक हो गया। सुबह ही बर्फ के फाहों की उम्मीद लिए पर्यटक सोलंगनाला होते हुए अटल टनल पहुंचे। हालांकि अटल टनल के पास हिमपात नहीं हुआ, लेकिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ के फाहे गिरे।
वीकेंड पर उमड़ी सैलानियों की भीड़
जिला कुल्लू की बात करें तो वीकेंड पर यहां सैलानियों की काफी भीड़ उमड़ रही है. बर्फ देखने की चाहत में सैलानी अटल-टनल होते हुए कोकसर और ग्रामफू का रुख कर रहे हैं. बीते दिनों यहां पर गाड़ियों का लंबा जाम भी देखने को मिला था. कोकसर ग्रामफू सड़क मार्ग से सैलानियों की गाड़ियों का एक वीडियो भी वायरल हुआ था. जिसमें दूर-दूर तक बस गाड़ियां ही गाड़ियां नजर आ रही थी, जिनसे अच्छा खासा जाम लग गया था और पहियों की रफ्तार भी धीमी हो गई थी.

