AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 12 दिसंबर को महिला सम्मान योजना और 18 दिसंबर को संजीवनी योजना लाने का ऐलान किया था.
By : DB News Update | Edited By: Prince Awasthi
Delhi News: कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली में मुफ्त इलाज, महिलाओं को ₹2100 देने के ऐलान के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया. केजरीवाल के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की शिकायत हुई है. युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष लाकरा ने कहा, ‘जब सरकार के विभाग इन 2 स्कीम से इनकार कर रहे हैं, तब AAP ऐसा दावा कैसे कर सकती है.’
दरअसल, दिल्ली सरकार के बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने अखबारों में विज्ञापन छपवाया था, इसमें कहा कि राज्य में महिला सम्मान और संजीवनी जैसी कोई योजना नहीं है. इसके बाद CM आतिशी और अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. आतिशी ने विज्ञापन देने वाले अफसरों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही. वहीं केजरीवाल ने दिल्ली के LG और BJP को इसका जिम्मेदार बताया.
दो स्कीम्स, जिनका ऐलान केजरीवाल ने किया था…
महिला सम्मान योजना: 18 साल की सभी महिलाओं को हर महीने ₹1000 दिए जाएंगे. चुनाव बाद रकम बढ़ाकर ₹2100 कर दी जाएगी.
संजीवनी योजना: 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में मुफ्त इलाज.

