टिकट के पैसे न होने के चलते उसने जान पर खेल कर यह सफर तय किया, एक व्यक्ति ने ट्रेन के पहियों के बीच छुपकर 250 km का सफर तय किया. RPF ने उसे हिरासत में लिया
By : DB News Update| Edited By: प्रिंस अवस्थी
Jabalpur Viral Video: MP जबलपुर में एक ऐसी चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसको जानकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. यहां के एक युवक ने 250 किलोमीटर का सफर ट्रेन के नीचे पहियों के बीच में छिपकर तय किया और अपने गंतव्य तक पहुंच गया. आरपीएफ ने युवक को हिरासत में ले लिया है.
RPF ने युवक को हिरासत में लिया
दरअसल, इटारसी से जबलपुर के बीच चलने वाली दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन के पहियों के नीचे छुपकर एक युवक जबलपुर पहुंच गया. इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब ट्रेन के S4 कोच की जांच के दौरान रेलवे के कर्मचारियों ने पहिये के नीचे एक युवक को छुपते हुए देखा. रेलवे कर्मचारियों ने इस बात की सूचना रेलवे पुलिस फोर्स को दे दी, जिसके बाद RPF ने युवक को हिरासत में ले लिया.
बिना टिकट ट्रेन के नीचे तय कर लिया सफर
जैसा कि बताया जा रहा है कि युवक के पास ट्रेन में सफर करने के पैसे नहीं थे, इसलिए उसने पहियों के बीच में छुपकर इटारसी से जबलपुर तक का सफर तय कर लिया. रेलवे के कर्मचारी जब ट्रेन की जांच कर रहे थे तो उन्हें पहिये के नीचे कुछ हरकत नजर आई. इसके बाद देखा गया तो वहां से बिना टिकट यात्री निकला.

