By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: मेलबर्न में टीम इंडिया की हार, 184 रनों से जीता ऑस्ट्रेलिया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > मेलबर्न में टीम इंडिया की हार, 184 रनों से जीता ऑस्ट्रेलिया
Sport

मेलबर्न में टीम इंडिया की हार, 184 रनों से जीता ऑस्ट्रेलिया

DB News
Last updated: 11/04/2026 10:34 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

अब भारत का WTC फाइनल में पहुंचना मुश्किल, कंगारू पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे हैं.भारत अगली टेस्ट सीरीज के लिए अगस्त में श्रीलंका का दौरा करेगा, यहां वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज होगी.

Source : DB News Update

Contents
अब भारत का WTC फाइनल में पहुंचना मुश्किल, कंगारू पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे हैं.भारत अगली टेस्ट सीरीज के लिए अगस्त में श्रीलंका का दौरा करेगा, यहां वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज होगी.WTC फाइनल में पहुंचना मुश्किलअब WTC 2027 फाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया?भारत की अगली टेस्ट सीरीजविश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंकतालिका

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

IND vs AUS 4th Test : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथा टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया. जहां भारत को 184 रनों से हार मिली और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच जीत लिया है. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 474 रनों पर ऑलआउट हो गई थी, जिसके जवाब में भारत ने 369 रन बनाए थे, जिसके चलते कंगारू टीम ने पहली पारी में 105 रनों की बढ़त बनाई थी. चौथा दिन समाप्त होने तक मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 228 रन बना लिए थे, इससे उसकी कुल बढ़त 333 रनों की हो गई थी. पांचवे दिन के खेल में ऑस्ट्रेलिया ने 340 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे भारतीय टीम चेज नहीं कर पाई और भारतीय टीम 155 रन पर आउट हो गई.

WTC फाइनल में पहुंचना मुश्किल

ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. अब भारत का WTC फाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया है. भारत को इस टेस्ट में पांचवें दिन 340 रनों का लक्ष्य मिला था. इसके जवाब में टीम इंडिया 155 रनों पर ऑलआउट हो गई. दूसरी पारी में भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए. वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने तीन-तीन विकेट झटके. नाथन ल्योन को भी दो सफलता मिलीं.

अब WTC 2027 फाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया?

डब्ल्यूटीसी 2025-27 चक्र में भारतीय टीम के अभी 9 मैच बचे हुए हैं. फाइनल में पहुंचने की संभावना को बनाए रखने के लिए टीम इंडिया को कम से कम 8 मैच जीतने होंगे. यानी लगभग हर मैच ही जीतना है. 8 मैच जीतकर टीम पॉइंट प्रतिशत 70 से पार कर पाएगा. ऐसे में टीम इंडिया फाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है.

भारतीय टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकिल में कुल 18 टेस्ट खेलने थे। इसमें से 9 टेस्ट भारतीय टीम खेल चुकी है। 9 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया को 4 टेस्ट मैचों में जीत और 4 टेस्ट मैचों में हार मिली है। 1 मैच ड्रा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (2025-27) की अंकतालिका में पांचवें स्थान पर चली गई।

पिछले 3 फाइनल को देखें तो फाइनल खेलने वाली टीमों का जीत प्रतिशत औसतन 64-68 रहा है, ऐसे में भारत को 9 में से 8 मैच तो कम से कम जीतने ही होंगे.

भारत की अगली टेस्ट सीरीज

भारतीय टीम को अब 2 सीरीज विदेश में खेलनी है. लेकिन अगस्त 2026 तक भारतीय टीम रेड बॉल क्रिकेट नहीं खेलेगी. भारत अगली टेस्ट सीरीज के लिए अगस्त में श्रीलंका का दौरा करेगा, यहां वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज होगी. इसके बाद भारत अक्टूबर-नवंबर 2026 में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करेगा.
भारतीय टीम को अगली टेस्ट सीरीज अगस्त 2026 में श्रीलंका के खिलाफ खेलनी है। 2 टेस्ट मैचों की ये सीरीज श्रीलंका में ही खेली जाएगी। इसके बाद अक्टूबर 2026 में न्यूजीलैंड में 2 टेस्ट और फिर जनवरी 2027 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।

भारतीय टीम को अगले 9 टेस्ट मैचों में जीत का दर बढ़ाना होगा, तभी हम फाइनल में पहुंचने की उम्मीद कर सकते हैं।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंकतालिका

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंकतालिका की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया 4 टेस्ट में 4 जीत के साथ पहले, दक्षिण अफ्रीका 4 टेस्ट में 3 जीत और 1 हार के साथ दूसरे, श्रीलंका 2 टेस्ट में 1 जीत और 1 ड्रा के साथ तीसरे, पाकिस्तान 2 टेस्ट में 1 जीत और 1 हार के साथ चौथे, और भारत 9 टेस्ट में 4 जीत, 4 हार और 1 ड्रा के साथ पांचवें स्थान पर है।

इंग्लैंड 6 टेस्ट में 2 जीत, 3 हार और 1 ड्रा के साथ छठे, बांग्लादेश 2 टेस्ट में 1 हार और 1 ड्रा के साथ सातवें और वेस्टइंडीज 5 टेस्ट में 5 हार के साथ आठवें स्थान पर है। नौवें स्थान पर मौजूद न्यूजीलैंड ने अब तक मौजूदा चैंपियनशिप साइकिल में एक भी टेस्ट नहीं खेला है।

You Might Also Like

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा बड़ा ‘कलंक’, लगातार मैच हारने की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateIND vs AUS 4th TestJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article UP में मुख्यमंत्री आवास के नीचे शिवलिंग के बयान पर बवाल!
Next Article आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?