टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 3-1 से हार झेली. इस हार के बाद भारत के हेड कोच गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Gautam Gambhir PC: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में टीम इंडिया को 3-1 से हार के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया. तो आइए जानते हैं कि गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कुछ कहा और किस पर हार का ठीकरा फोड़ा.
आपको बता दें कि गंभीर ने किसी एक खिलाड़ी को हार का जिम्मेदार नहीं ठहराया, लेकिन उन्होंने कहा खराब प्रदर्शन के कारण टीम को हार झेलनी पड़ी. इसके अलावा उन्होंने कुछ और सवालों के जवाब. बाकी गंभीर ने खिलाड़ियों के घरेलू क्रिकेट खेलने पर भी बात की.
उन्होंने पॉजिटिव जवाब दिया
- – “सीरीज में हमारा परफॉर्मेंस अच्छा नहीं रहा, लेकिन टीम के लिए कई चीजें पॉजिटिव रहीं. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहली बार खेल रहे युवा खिलाड़ियों ने खूब प्रभावित किया.”
- – युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल और ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों ने इस दौरे पर शानदार खेल दिखाया और आने वाले वक्त में दोनों खिलाड़ी टीम के लिए इस अनुभव का फायदा उठाएंगे.
- – “सभी खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट अनिवार्य होना चाहिए. इससे सिर्फ अच्छा अभ्यास नहीं मिलता बल्कि खिलाड़ियों का रिदम भी बना रहता है.”
गौरतलब है कि जायसवाल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे. उन्होंने 5 मैचों की 10 पारियों में 43.44 की औसत से 391 रन स्कोर किए. वहीं नितीश रेड्डी सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज रहे. रेड्डी ने 5 मैचों की 9 पारियों में बैटिंग करते हुए 37.25 की औसत से 298 रन बनाए और बॉलिंग करते हुए 5 विकेट चटकाए.

