रीवा से 21 अगस्त को होगी रवाना, मध्य प्रदेश के इन जिलों से होकर गुजरेगी, जानें रूट और समय. 02 ज्योतिर्लिंग के साथ दक्षिण दर्शन यात्रा” के लिए रवाना होगी. यह ट्रेन मध्यप्रदेश के रीवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, बैतूल, नागपुर एवं सेवाग्राम स्टेशनों से होते हुए जाएगी,
Source : DB News Update
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Indian Railway News . इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है. जो दिनांक 21 अगस्त 2025 को रीवा से “02 ज्योतिर्लिंग के साथ दक्षिण दर्शन यात्रा” के लिए रवाना होगी. यह ट्रेन मध्यप्रदेश के रीवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, बैतूल, नागपुर एवं सेवाग्राम स्टेशनों से होते हुए जाएगी, जहाँ से यात्री इस ट्रेन पर सवार हो सकेंगे. 10 रातें और 11 दिनों की इस यात्रा में तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी एवं मल्लिकार्जुन के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा.
इस भारत गौरव ट्रेन के विशेष एलएचबी रेक में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन और गुणवत्तायुक्त बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्था, यात्रा में टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सेवा शामिल है.
वेबसाइट में जाकर करें बुकिंग
पर्यटक इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट से भी करा सकते है. इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी व बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी के भोपाल, जबलपुर एवं इंदौर रेल्वे स्टेशन कार्यालय में जाकर संपर्क कर सकते है.
यात्रियों को मिलेगा शाकाहारी भोजन
रेलवे द्वारा दावा किया जा रहा है कि पैकेज में रेल यात्रा, होटल आवास, स्थानीय परिवहन, दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, ऑनबोर्ड एवं ऑफबोर्ड शाकाहारी भोजन, यात्रा बीमा तथा सुरक्षा सुविधाएं शामिल हैं.
सामूहिक बुकिंग पर विशेष छूट का प्रावधान
जैसा कि रेलवे के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि समूह बुकिंग पर विशेष छूट भी उपलब्ध है. इच्छुक यात्री अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए आइआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं. इकोनॉमी क्लास का 25,400 रुपये, स्टैंडर्ड क्लास का 45,550 रुपये व कम्फर्ट क्लास का 55,500 रुपये प्रति यात्री किराया है.
टूरिस्ट ट्रेन्स थीम पर आधारित है यात्रा
भारतीय रेलवे ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन्स यात्रा थीम पर आधारित है, इसी के चलते धार्मिक सर्किटों पर पर्यटक ट्रेन चलाने की अवधारणा शुरू हुई है. इन ट्रेनों में यात्राएं विभिन्न सर्किटों पर होती हैं, जिन्हें टूर पैकेज के रूप में पेश किया जाता है. इन पैकेजों में आरामदायक ट्रेन यात्रा और संबंधित ऑनबोर्ड सेवाओं के साथ-साथ ऑफ-बोर्ड यात्रा और बस द्वारा भ्रमण, होटल में ठहरने, टूर गाइड, भोजन, यात्रा बीमा आदि जैसी सेवाएं प्रदान की जाती हैं.
यात्रियों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं
यात्रियों की सुविधा के लिए इस स्पेशल ट्रेन में स्लीपर क्लास (Sleeper Class), थर्ड एसी (3 AC) और सेकेंड एसी (2 AC) के कोच शामिल रहेंगे.
अलग-अलग श्रेणियों (क्लास) के लिए आईआरसीटीसी ने अलग-अलग बजट-फ्रेंडली किराया निर्धारित किया है.
पूरी यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए सुबह के नाश्ते (Breakfast) और दोनों वक्त के भोजन की पूरी व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी.
स्टेशनों पर उतरने के बाद दर्शन और घूमने के लिए यात्रियों को एसी (AC) और नॉन-एसी (Non-AC) बसों की सुविधा मिलेगी.
यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए ट्रेन में मेडिकल फैसिलिटी (चिकित्सा सुविधा) भी चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी.
रात और दिन का रहेगा सफर
जैसा कि IRCTC के अनुसार ये यात्रा योग नगरी ऋषिकेश से शुरू होकर दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा कराएगी और फिर वापस ऋषिकेश पहुंचेगी. पूरे टूर की ड्यूरेशन 11 रात और 12 दिनों की होगी. यात्रा को इस तरह तैयार किया गया है कि श्रद्धालुओं को कम समय में ज्यादा से ज्यादा धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जा सकें.
किन-किन जगहों के होंगे दर्शन?
IRCTC के जरिए होने वाली इस आध्यात्मिक यात्रा में दक्षिण भारत के कई प्रसिद्ध मंदिरों और धार्मिक स्थलों को शामिल किया गया है. श्रद्धालु तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथस्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी अम्मन मंदिर (मदुरै), कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (श्रीशैलम) के दर्शन कर सकेंगे. ये सभी स्थान धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद खास माने जाते हैं.
किराया कितना निर्धारित है?
यात्रियों के लिए तीन कैटेगरी तय की हैं. पहली है स्लीपर यानी कि इकोनॉमी कैटेगरी. जिसका किराया 24,350 रुपये पर पर्सन से शुरू होता है. दूसरी है 3एसी कैटेगरी. जिसके लिए 41,800 रुपये और तीसरी है 2एसी जिसे कंफर्ट भी कह सकता हैं. इसके लिए 55,750 रुपये प्रति व्यक्ति किराया रखा गया है. बच्चों के लिए अलग रियायती शुल्क तय किया गया है.
