गुरु दीक्षा के संबंध में मीडिया से चर्चा के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा- ‘मैंने उन्हें वही श्रीराम मंत्र की दीक्षा दी है जो लंका दहन से पहले…’
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Jagadguru Rambhadracharya on CDS: थल सेना के प्रमुख CDS उपेंद्र द्विवेदी सपत्नीक सुनीता द्विवेदी के साथ चित्रकूट पहुंचे और जगद्गुरु रामभद्राचार्य से गुरुदीक्षा व आशीर्वाद प्राप्त किया. रामभद्राचार्य से मुलाकात के दौरान उन्होंने आध्यात्मिक चर्चा भी की. इस अवसर पर सेना प्रमुख परिवार के साथ श्रीराघव जू सरकार के दर्शन किए. उनके साथ सेना प्रमुख के बड़े भाई भी साथ में थे. गुरुदीक्षा के संबंध में न्यूज एजेंसी एएनाई से बात करते हुए गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि आर्मी सेना के चीफ को ‘राम मंत्र’ की शिक्षा दी है. इसी शिक्षा के साथ हनुमान जी ने रावण की लंका पर विजय प्राप्त की थी.
मीडिया से चर्चा करते हुए जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी मेरे पास चित्रकूट आए थे. उन्होंने मुझसे जो दीक्षा ली, वही दीक्षा मां सीता ने हनुमान को दी थी. सीता जी से दीक्षा लेने के बाद भगवान हनुमान ने लंका पर विजय प्राप्त की थी. यही दीक्षा मैंने उन्हें भी दी है और दक्षिणा के रूम में मैंने उनसे पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) की मांग की है. मुझे दक्षिणा में और कुछ नहीं चाहिए.”
‘तुम शस्त्र से लड़ो, मैं शास्त्र से लड़ूंगा’
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने सीडीएस उपेंद्र द्विवेदी से कहा कि भारतीय सेना शस्त्रों के साथ दुश्मनों से लड़ती रहे और वे खुद शास्त्र के साथ लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि अब आतंक के अड्डों को पूरी तरह से ध्वस्त करने का समय आ गया है और जल्द ही भारत माता का ध्वज पीओके में लहाराया जाए, यही कामना है.

