फोन पर निकाह कर बुलाया था भारत, पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश वापस भेजा दिया गया
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
CRPF Jawan Munir Ahmed Dismissed: सीआरपीएफ ने जवान मुनीर अहमद को पाकिस्तानी महिलामहिला से गुप्त निकाह और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के चलते तत्काल सेवा से बर्खास्त किया. उन्होंने वीडियो कॉल पर निकाह किया था और पत्नी के वीजा खत्म होने के बाद भी उसे शरण दी. जांच में पाया गया कि अहमद ने निकाह और पत्नी की उपस्थिति की जानकारी विभाग से छिपाई थी, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हुआ. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने 41वीं बटालियन के जवान सीटी/जीडी मुनीर अहमद को सुरक्षा मानकों के गंभीर उल्लंघन के चलते तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया है. अहमद पर एक पाकिस्तानी लड़की से शादी करने और उसकी वीजा वैधता समाप्त होने के बाद भी उसे भारत में शरण देने का आरोप है, जिसकी जानकारी उन्होंने विभाग से छिपाई थी. मुनीर अहमद ने फोन पर वीडियो कॉल के जरिए निकाह किया था.

