By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: INDIA ब्लॉक में TVK की एंट्री, DMK-AAP बाहर…!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > INDIA ब्लॉक में TVK की एंट्री, DMK-AAP बाहर…!
National

INDIA ब्लॉक में TVK की एंट्री, DMK-AAP बाहर…!

DB News
Last updated: 08/06/2026 11:16 AM
DB News
Share
7 Min Read
इंडिया ब्लॉक की जल्द बैठक शुरू होने वाली है.
SHARE

दिल्ली में आज सर्वदलीय मीटिंग होने जा रही है, जिसमें राहुल-ममता-अखिलेश समेत ये नेता होंगे शामिल, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि 23 राजनीतिक दलों ने सोमवार को होने वाली ‘INDIA’ की बैठक.

Source : MEDIA

Contents
दिल्ली में आज सर्वदलीय मीटिंग होने जा रही है, जिसमें राहुल-ममता-अखिलेश समेत ये नेता होंगे शामिल, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि 23 राजनीतिक दलों ने सोमवार को होने वाली ‘INDIA’ की बैठक.इन नेताओं के शामिल होने की खबरINDIA ब्लॉक पूरी तरह एकजुट: कांग्रेसAAP-DMK बैठक में नहीं होंगे शामिलTMC उठा सकती है अभिषेक पर हुए हमले का मुद्दाINDIA मिलकर चुनाव लड़ा 234 सीटें जीतीं6 राज्य जहां INDIA ब्लॉक मिलकर लड़ा6 राज्य जहां गठबंधन साथ नहीं लड़ा

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

India Bloc Meeting: दिल्ली में विपक्ष के ‘इंडिया’ गठबंधन की आज सोमवार 8 जून 2026 को अहम बैठक होने जा रही है.इस बैठक में 23 पार्टियां शामिल होंगी, इसी बैठक में मोदी को घेरने का प्लॉन भी बनाया जाएगा. बताया जा रहा है कि इस बैठक में महंगाई, पेपर लीक और एक देश-एक चुनाव जैसे मुद्दों पर रणनीति बनेगी. हालांकि, जेएमएम, सपा और वामदल कांग्रेस के रवैये से नाराज हैं, जबकि तमिलनाडु समीकरणों के कारण डीएमके इस बैठक में शामिल नहीं हो रही है. इस बैठक में पश्चिम बंगाल में टीएमसी को मिली हार के बाद ममता बनर्जी ज्यादा सक्रिय दिखाई दे रही हैं. तमिलनाडु में डीएमके की हार के बाद बदले राजनीतिक समीकरणों के बीच INDIA ब्लॉक की आज पहली बैठक होगी.

इन नेताओं के शामिल होने की खबर

दिल्ली में होने जा रही इस बैठक में कांग्रेस के राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे, तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव और शिवसेना (यूबीटी) के उद्धव ठाकरे समेत विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है. बैठक में सभी दल अपने-अपने मुद्दे उठा सकते हैं. राज्यों में होने वाले चुनाव और 2029 लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर राष्ट्रीय मुद्दों पर भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ एकजुटता दिखाने पर सहमति बनाई जा सकती है. इसके अलावा, गठबंधन के संयोजक के नाम पर चर्चा हो सकती है.

INDIA ब्लॉक पूरी तरह एकजुट: कांग्रेस

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 23 राजनीतिक दलों ने सोमवार को यहां कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होने वाली ‘INDIA’ की बैठक में अपनी भागीदारी की पुष्टि की है और इस बात पर जोर दिया कि विपक्षी गुट अपनी विविधता के बावजूद एकजुट है. रमेश ने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों ने अपने-अपने कारणों से इस विशेष बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई है.

उन्होंने बताया, ‘8 जून को दोपहर 12 बजे नई दिल्ली के ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब’ में होने वाली ‘इंडिया जनबंधन’ की बैठक में भाग लेने की पुष्टि सभी 23 पाटियों ने की है.’ इस बैठक में एमके स्टालिन की डीएमके और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के बैठक में शामिल होने की संभावना नहीं है, जबकि टीवीके को गठबंधन में शामिल किए जाने की संभावना ज्यादा है.

AAP-DMK बैठक में नहीं होंगे शामिल

आम आदमी पार्टी पहले ही सार्वजनिक रूप से इस गठबंधन से दूरी बना चुकी है जबकि डीएमके ने तमिलनाडु में कांग्रेस द्वारा उससे संबंध तोड़कर टीवीके-नीत सरकार में शामिल होने के बाद बैठक का बहिष्कार करने का फैसला करने की घोषणा की है. गठबंधन भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श करेगा और राज्यों में अगले चुनावी चक्र तथा 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले राष्ट्रीय मुद्दों पर मोदी सरकार का मुकाबला करने के लिए एकजुट चेहरा पेश करने का प्रयास करेगा.

TMC उठा सकती है अभिषेक पर हुए हमले का मुद्दा

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हालिया हार ने भी विपक्षी गठबंधन को देश में भाजपा के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करने के लिए एकजुट होने को मजबूर किया है. तृणमूल कांग्रेस अपने नेताओं पर पश्चिम बंगाल में कथित हमलों का मुद्दा उठा सकती है और ‘INDIA’ गठबंधन के दलों का समर्थन जुटाने की कोशिश कर सकती है. TMC के नेता एवं सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, ‘एक साझा उद्देश्य और स्पष्ट इरादे के साथ बैठक हो रही है. INDIA एकजुट है. कई दल सौहार्द की भावना के साथ बैठक में शामिल होने को उत्सुक हैं.’

INDIA मिलकर चुनाव लड़ा 234 सीटें जीतीं

इंडिया ब्लॉक 2023 में बनाया गया. इस दौरान एक लोकसभा और मई 2026 तक 13 विधानसभा चुनाव हुए. 2024 लोकसभा चुनाव में कुल 543 सीटों में से मिलकर 234 सीटें जीतीं.

6 राज्य जहां INDIA ब्लॉक मिलकर लड़ा

जम्मू-कश्मीर (2024): नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने गठबंधन में चुनाव लड़ा और सरकार बनाई.

झारखंड (2024): JMM, कांग्रेस और आरजेडी ने मिलकर चुनाव लड़ा और सरकार बनाई।

महाराष्ट्र (2024): इंडिया ब्लॉक राज्य में महाविकास अघाड़ी के तौर पर लड़ा, लेकिन हार मिली.

बिहार (2025): RJD-कांग्रेस और अन्य सहयोगियों के साथ महागठबंधन के तौर पर लड़ा, लेकिन हार मिली.

तमिलनाडु (2026): चुनाव से पहले कांग्रेस DMK गठबंधन का हिस्सा थी और सीट बंटवारा भी हुआ. लेकिन सत्ता में नहीं आ सके.

पुडुचेरी (2026): कांग्रेस ने DMK, VKC के साथ मिलकर चुनाव लड़ा, लेकिन सत्ता नहीं मिल सकी.

6 राज्य जहां गठबंधन साथ नहीं लड़ा

हरियाणा (2024): कांग्रेस और AAP का गठबंधन नहीं हुआ. कांग्रेस ने अपने सहयोगी CPI(M) के साथ चुनाव लड़ा, जबकि AAP अलग मैदान में थी. सभी हार गए.

अरुणाचल प्रदेश (2024): कांग्रेस ने अपने दम पर चुनाव लड़ा. लेकिन पार्टी को हार मिली.

दिल्ली (2025): कांग्रेस और AAP ने अलग-अलग चुनाव लड़ा, कोई गठबंधन नहीं था. हार मिली.

असम (2026): कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल के रूप में चुनाव मैदान में थी. हार मिली.

केरलम (2026): कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF ने बहुमत हासिल कर सरकार बनाई.

पश्चिम बंगाल (2026): TMC ने कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने से इनकार किया. हालांकि कांग्रेस को वाम दलों का साथ मिला. लेकिन सीटें नहीं बढ़ीं.

2024 में आंध्र प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ा, लेकिन चुनाव हारी.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:CongressDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateINDIAIndia Bloc MeetingJbp NewsMAMATA BANERJEEMP NEWSRahul Gandhi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे
Next Article कांवड़ यात्रा 2026 में कब शुरू ? शिव जी को जल किस दिन चढ़ेगा, जान लें दोनों तारीख
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?