By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: MP के इस जिले में 25 ठिकानों पर एक साथ आईटी के छापे
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > MP के इस जिले में 25 ठिकानों पर एक साथ आईटी के छापे
Madhya Pradesh

MP के इस जिले में 25 ठिकानों पर एक साथ आईटी के छापे

DB News
Last updated: 18/04/2026 10:33 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

आयकर विभाग की रीवा रीजन में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, जबलपुर सहित भोपाल, इंदौर और रायपुर के आफीसर शामिल

Source : MEDIA

Contents
आयकर विभाग की रीवा रीजन में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, जबलपुर सहित भोपाल, इंदौर और रायपुर के आफीसर शामिलये फर्म हैं जांच के दायरे मेंडरे-सहमे नजर आ रहे कई कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठानों के ताले तक नहीं खोलेगोयल बंधु भी रडार परअतुल मल्होत्रा रेलवे व भवन निर्माण के कारोबारीसुनील सेनानी शिक्षा क्षेत्र से जुड़ेबड़ी जमीन की खरीद बनी कारण

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

MP News, Satna. मध्य प्रदेश के सतना जिले में मंगलवार की सुबह 5 शीर्ष व्यापारिक समूहों के 25 परिसरों पर आयकर विभाग ने एक साथ छापे मारे. आईटी की इन्वेस्टीगेशन विंग के ज्वाइंट डायरेक्टर जीके शर्मा (जबलपुर) के नेतृत्व में यहां पहुंचे छापामार दल में भोपाल, इंदौर, रायपुर और जबलपुर के 80 से ज्यादा आफीसर शामिल होना बताए जा रहे हैं. एसएएफ के सुरक्षा घेरे वाले इस काफिले में लगभग 45 वाहन हैं. सिविल लाइंस स्थित आयकर भवन में कंट्रोल रुम बनाया गया है. फिलहाल इस मामले में अफसरों ने कुछ भी कहने से इंकार किया है. मगर जानकारों का मानना है कि रीवा रीजन में अब तक हुई आयकर विभाग की सबसे बड़ी छापामार कार्रवाई है. बताया जा रहा है कि सुबह साढ़े 6 बजे से पौने 7 बजे के बीच नरेश गोयल के रामा ग्रुप, सुनील सेनानी के सेनानी समूह, अतुल मेहरोत्रा की मेहरोत्रा बिल्डिकॉन, फ्लोर मिल के संचालक संतोष गुप्ता और रिसॉर्ट संचालक एवं हुंडी कारोबारी सीतराम अग्रवाल (रामूदलाल) के घर और प्रतिष्ठानों पर एक साथ एक्शन हुआ. बड़े पैमाने पर दस्तावेज जब्त कर जांच शुरु की गई है.

ये फर्म हैं जांच के दायरे में

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि आयकर विभाग ने यहां के जिन बड़े कारोबारियों को जांच के दायरे में लिया है, उनमे नरेश गोयल का रामा ग्रुप टिंबर एवं स्टील के कारोबार से संबंधित है। यहां इस ग्रुप के दो कारोबारी परिसर बिरला रोड और सितपुरा में स्थित हैं. सितपुरा में प्लाई वुड का प्लांट है. इसके अलावा उत्तराखंड के रुद्रपुर में प्लाईवुड फैक्ट्री और रायपुर में भी स्टील प्लांट है. इसी प्रकार यहां सेनानी गु्रप का इंजीनियरिंग कॉलेज और पान मसाला का बड़ा व्यवसाय है. आयकर की पड़ताल के घेरे में आए अतुल मेहरोत्रा सिविल कांट्रेक्टर और मेहरोत्रा बिल्डिकॉन के मुखिया हैं. संतोष गुप्ता फ्लोर मिल के संचालक हैं और सीताराम अग्रवाल उर्फ रामूदलाल रिसार्ट संचालक और हुंडी कारोबारी हैं.

डरे-सहमे नजर आ रहे कई कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठानों के ताले तक नहीं खोले

शहर में एक साथ पांच कारोबारियों के यहां छापे पड़ने की सूचना के बाद डरे-सहमे नजर आ रहे कई कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठानों के ताले तक नहीं खोले. आयकर विभाग सूत्रों के अनुसार कार्रवाई दो से तीन तक चल सकती है। इसके लिए सतना सिविल लाइन स्थित आयकर भवन को कंट्रोल रूम बनाया गया है। मंगलवार से बैंक खातों व लॉकर की जांच की जाएगी. आयकर सूत्रों के अनुसार शहर के हुंडी कारोबार सीताराम अग्रवाल के घर पर जब टीम पहुंची, तो अंदर से दरवाजा नहीं खुला. इस पर अधिकारियों ने तत्काल सीढ़ी मंगाकर अंदर प्रवेश किया. सीताराम अग्रवाल मैरिज गार्डन, होटल और हुंडी कारोबारी हैं.

गोयल बंधु भी रडार पर

रामाग्रुप के रामकुमार, सुरेश कुमार व नरेश गोयल के यहां भी छापा मारा गया है. ये कारोबारी सरिया निर्माण के साथ टिंबर कारोबार से भी जुड़े हैं. गोयल बंधुओं के यहां तीन वर्ष पूर्व भी सेंट्रल जीएसटी और करीब 15 वर्ष पहले भी आयकर विभाग ने छापामार कार्रवाई की थी.

अतुल मल्होत्रा रेलवे व भवन निर्माण के कारोबारी

अतुल मल्होत्रा के मास्टर प्लांट स्थित दफ्तर और औद्योगिक क्षेत्र में भी दलों ने छापे मारे। वह रेलवे और भवन निर्माण के बड़े ठेकेदार हैं. इनके सतना के अलावा भोपाल समेत कई शहरों में निर्माण कार्य चल रहे हैं. संतोष गुप्ता फ्लोर मिल संचालक हैं.

सुनील सेनानी शिक्षा क्षेत्र से जुड़े

सुनील सेनानी शिक्षा के संचालन से जुड़े हैं. इनके बिट्स कालेज के अलावा गुटखा बेचने का भी बड़ा कारोबार है. यह सेनानी ग्रुप के नाम से संचालित है. जयस्तंभ चौक स्थित सेनानी ग्रुप के गोदाम में ताला तोड़कर दल अंदर गया.

बड़ी जमीन की खरीद बनी कारण

जानकारों के मुताबिक सभी कारोबारी दो साल से आयकर विभाग की रडार पर थे. सतना आयकर कार्यालय से भी रिपोर्ट गई, तो जिसमें बड़ी मात्रा में कर अपवंचन की बात सामने आई थी. इसके बाद एक बड़ी जमीन का सौदा भी सभी ने मिलकर आपस में किया है. खास बात यह है कि सभी व्यवसायी एक ही कारोबारी के इशारे पर संचालित हो रहे थे. हर सौदे में एक खास व्यापारी का नाम भी सामने आ रहा था. जांच दलों ने सभी के आवास और संस्थानों से लैपटाप, कंप्यूटर, बैंक पासबुक समेत कारोबार से जुड़े दस्तावेज खंगाले.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSSatna
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article ट्रंप ने भारत को दिया झटका! 2 अप्रैल से लागू करेंगे रेसिप्रोकल टैरिफ
Next Article परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?