मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 30 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश के एमओयू साइन हुए हैं. इस समिट में 25 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए थे.
By : DB News Update | Edited by : प्रिंस अवस्थी
MP Global Investors Summit 2025: मध्य प्रदेश भोपाल में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का मंगलवार (25 फरवरी) को समापन हो गया. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 100 से अधिक एक्सपटर्स और उद्योगपतियों सहित करीब 25000 से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता की. इसमें 60 से अधिक देशों के निवेशक डेलीगेट भोपाल आए. जीआईएस करीब 5000 बिजनेस-टू-बिजनेस और 600 बिजनेस-टू-गर्वनमेंट मीटिंग्स आयोजित हुई. सीएम ने बताया कि अब तक सरकार को 30 लाख 77 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. विभिन्न एमओयू साइन किये गये. प्रदेश सरकार अपने प्रयासों को धरातल पर उतरने के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध है. समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत सीएम मोहन यादव, दोनों उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्य सचिव अनुराग जैन मौजूद रहे.
प्रवासी भारतीयों ने निवेश के प्रस्ताव दिए
किस विभाग में कितना निवेश, नौकरी के कितने अवसर?
- खनिज एवं संसाधन विभाग में 3,22,536 निवेश हुआ और 55,494 रोजगार के अवसर मिलेंगे
- शहरी विकास और आवास में 1,97,597 निवेश हुआ और 2,31,376 रोजगार के अवसर मिलेंगे
- ऊर्जा विभाग में 1,47,990 निवेश हुआ और 20,180 रोजगार के अवसर मिलेंगे
- लोक निर्माण विभाग में 1,30,000 निवेश हुआ
- पर्यटन में 64,850 निवेश हुआ और 1,23,799 रोजगार के अवसर मिलेंगे
- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में 64,174 निवेश प्रस्ताव मिले और 1,83,144 रोजगार के अवसर मिलेंगे
- तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार में 43,326 निवेश हुआ है 51,027 रोजगार के अवसर मिलेंगे
- एमएसएमई में करीब 21,706 निवेश हुआ और 1,32,226 रोजगार के अवसर मिलेंगे

