By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: MP जबलपुर के सबसे लंबे फ्लाईओवर का लोकार्पण 23 को
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > MP जबलपुर के सबसे लंबे फ्लाईओवर का लोकार्पण 23 को
Madhya Pradesh

MP जबलपुर के सबसे लंबे फ्लाईओवर का लोकार्पण 23 को

DB News
Last updated: 22/09/2025 11:17 AM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

केंद्र सरकार के सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के आने की तारीख निश्चित, एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी होंगे उद्घाटन में शामिल

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Contents
केंद्र सरकार के सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के आने की तारीख निश्चित, एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी होंगे उद्घाटन में शामिलअनोखा है फ्लाईओवरदिल्ली में पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने लिया समयफ्लाईओवर में 8 रैम्प, जिसमें से होगी आवाजाहीएक नजर में फ्लाईओवर को जानें

MP Jabalpur in longest flyover : जबलपुर दमोहनाका से मदनमहल तक बने सबसे लंबे फ्लाई ओवर ब्रिज (एलीवेटेड कॉरीडोर) के लोकार्पण की तारीख निश्चित हो गई है. केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश के मुख्य मंत्री डॉ. मोहन यादव उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे. फ्लाई ओवर का लोकार्पण 23 अगस्त को किया जाएगा.
बता दें कि जाबालिपुरम् के रहवासियों को 5 साल से ज्यादा समय तक इस फ्लाईओवर के शुरू होने का इंतजार करना पड़ा. संस्कारधानी वासियों का यह इंतजार खत्म होगा. प्रदेश का यह फ्लाईओवर सबसे लंबा (6.85 किमी) मदन महल-दमोहनाका तक है. इस नए फ्लाईओवर से दमोहनाका और मदनमहल के क्षेत्रों के बीच का आवागमन सुगम हो जाएगा.

अनोखा है फ्लाईओवर

प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर कई मायनों में अनोखा है. सबसे लंबे फ्लाईओवर में आधुनिकता की कारीगरी जगह-जगह देखने को मिलेगी. मदन महल रेलवे स्टेशन के ऊपर बना केबिल स्टे ब्रिज अचंभित करने वाला है. क्योंकि रेलवे लाइन के ऊपर बना सबसे लम्बा केबिल स्टे ब्रिज है. इसकी लम्बाई 385.5 मीटर है. इस केबिल स्टे ब्रिज को देखने के लिए भी लोगों में कौतूहल है.
मध्य प्रदेश के सबसे बड़े एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण लगभग 7 किलोमीटर का बताया जा रहा है. इसके निर्माण में करीब 1055 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. 5 साल पहले शुरू हुआ यह निर्माण कार्य 20 अगस्त तक पूरी तरह से पूर्ण हो जाएगा.

दिल्ली में पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने लिया समय

इस फ्लाईओवर के लोकार्पण के लिए एमपी के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने गत दिवस नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी और फ्लाईओवर के लोकार्पण के लिये आमंत्रित किया था, केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने 23 अगस्त को जबलपुर में कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति जताई है.

फ्लाईओवर में 8 रैम्प, जिसमें से होगी आवाजाही

मदन महल से दमोहनाका तक इस फ्लाई ओवर में 8 रैम्प बनाए गए हैं, जो शहर के अलग-अलग क्षेत्रों को जोड़ते हैं. मुख्य रैम्प की चौड़ाई 12 मीटर रखी गई है. इनमें एलआइसी से महानद्दा रैम्प और दीनदयाल चौक तथा गोहलपुर जाने वाले मार्ग का रैम्प शामिल है. बाकी रैम्प की चौड़ाई 8.40 मीटर है. इनमें मदन महल रेलवे स्टेशन के पास स्नेहनगर लिंक रोड और पश्चिम मध्य रेलवे के उत्सव सामुदायिक भवन के सामने उतरा रैम्प, यातायात थाना मार्ग और यादव कॉलोनी की तरफ जाने वाला रैम्प शामिल है.

एक नजर में फ्लाईओवर को जानें

  • 6.85 किमी मदन महल से दमोहनाका तक फ्लाईओवर की लंबाई है.
  • 1055 करोड़ रुपए प्रोजेक्ट की लागत बताई जा रही है.
  • 12 मीटर मुख्य कॉरीडोर की चौड़ाई रखी गई है.
  • 8.40 मीटर छोटे रैम्पों की चौड़ाई रखी गई है.
  • 2020 से फ्लाईओवर का निर्माण शुरु हुआ था.
  • 2023 में एक्टेंशन के आधार पर दमोनाका छोर पर लंबाई बढ़ाई गई थी.
  • 8 रैम्प छोटे और बड़े मदनमहल और दमोहनाका में रोटरी बनाई गई हैं.
  • 2 बो ब्रिज और एक केबिल स्टे ब्रिज है.
  • 385.5 मीटर केबल स्टे ब्रिज की लंबाई है.
  • 193.5 मीटर केबल स्टे ब्रिज का हिस्सा रेलवे लाइन के ऊपर है.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJabalpur in longest flyoverJbp NewsMP Jabalpur in longest flyoverMP longest flyoverMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article संतान सुख और लंबी आयु का वरदान है हलछठ! जानें शुभ मुहूर्त…
Next Article व्यापार विस्तार की योजना बनेगी, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?