MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद की गई है. यह ड्रग्स एक फैक्ट्री से जब्त की गई है.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Bhopal News: भोपाल के बागरोदा में करीब 1810 करोड़ रुपये का ड्रग्स (Drugs) बरामद किया गया है. यह ड्रग्स कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की एक फैक्ट्री से बरामद किया गया है. ड्रग्स के साथ दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. एंटी टेरर स्क्वाड (ATS) और नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रेड की है. यह कार्रवाई इंडस्ट्रियल एरिया बागरोदा पठार में हुई है.
दिल्ली एटीएस, एनसीबी और गुजरात एटीएस की टीम मौजूद
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली एनसीबी ने गुजरात एटीएस और दिल्ली एटीएस के साथ मिलकर रेड की है. रेड में एमडी ड्रग्स बरामद किया है. बताया जा रहा है कि कटारा हिल्स स्थित प्लॉट नंबर 63 पर मौजूद निजी फैक्ट्री में मारा गया छापा. इस पूरी कार्रवाई में राजधानी पुलिस को दूर रखा गया. बीते 24 घंटे से भोपाल में दिल्ली एटीएस, एनसीबी और गुजरात एटीएस की टीम मौजूद है.
इससे पहले मंदसौर में पुलिस ने जांच के दौरान एक क्विंटल से अधिक का डोडा चूरा बरामद किया गया है. मादक पदार्थों को लग्जरी गाड़ियों से ट्रांसपोर्ट किया जाता था. पुलिस ने गाड़ी भी बरामद की है. इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है.

