By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: मध्यप्रदेश शासन के मंत्री बने रामनिवास रावत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > मध्यप्रदेश शासन के मंत्री बने रामनिवास रावत
Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश शासन के मंत्री बने रामनिवास रावत

DB News
Last updated: 28/10/2026 11:53 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, ओबीसी वर्ग के आने वाले रामनिवास रावत ग्वालियर-चंबल संभाग में अच्छी पकड़ रखते हैं. वे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं. रामनिवास रावत ग्वालियर-चंबल संभाग में अच्छी पकड़ रखते हैं.

Source : DB News Update

Contents
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, ओबीसी वर्ग के आने वाले रामनिवास रावत ग्वालियर-चंबल संभाग में अच्छी पकड़ रखते हैं. वे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं. रामनिवास रावत ग्वालियर-चंबल संभाग में अच्छी पकड़ रखते हैं.BJP में जाने से रावत को क्या फायदा?छह बार के विधायक हैं रामनिवास रावतरामनिवास रावत ग्वालियर-चंबल संभाग में अच्छी पकड़ रखते हैंउपचुनाव के पहले रामनिवास रावत की बीजेपी में बनी बड़ी जगहदिग्विजय सिंह सरकार में रहे मंत्रीरावत ने जीत में निभाई भूमिकाशपथ ग्रहण समारोह में भी नाटकीय रहा

By-DB News update| Edited by -Supriya

भोपाल. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, श्री राजेन्द्र शुक्ल, पंचायत और ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल, पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल, सांसद श्री वी.डी. शर्मा और महापौर भोपाल श्रीमती मालती राय भी उपस्थित थीं। शपथ विधि समारोह का संचालन मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा ने किया।

डॉक्टर मोहन यादव सरकार का छोटा-सा विस्तारीकरण हो चुका है, जिसमें कांग्रेस से छह बार चुनाव जीतने वाले वरिष्ठ विधायक रामनिवास रावत को मंत्री बनाया गया है.

BJP में जाने से रावत को क्या फायदा?

कांग्रेस से 6 बार के विधायक और पूर्व प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत भाजपा में जाने के बाद एक अलग कद के नेता के रूप में उभरेंगे. सूत्र बताते हैं कि सरकार में उनकी भूमिका भी तय हो गई है और वह मोहन कैबिनेट में शामिल होकर अपना कद स्वाभाविक रूप से बड़ा करने वाले हैं. पहले भी रावत दिग्गी सरकार में मंत्री पद पर रह चुके हैं और वर्ष 2003 से भाजपा की सरकार रहने के बाद से वे विपक्ष में ही बैठे रहे थे. कमलनाथ सरकार आने के बाद भी उन्हें कोई पद नहीं दिया गया. यही कारण है कि उनकी नाराजगी दिनों-दिन बढ़ती गई.

छह बार के विधायक हैं रामनिवास रावत

श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से लगातार चुनाव जीतकर आ रहे रामनिवास रावत को मंत्री बनाया गया है. रामनिवास रावत छह बार के विधायक हैं. राजनीति के जानकार इस पूरी रणनीति के जरिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) कांग्रेस को बड़ा संदेश भी देना चाहती है. वरिष्ठ पत्रकार कीर्ति राणा के मुताबिक रामनिवास रावत को बीजेपी में शामिल होने के बाद भाजपा को 29 सीटों पर लाभ मिला है.

रामनिवास रावत ग्वालियर-चंबल संभाग में अच्छी पकड़ रखते हैं

ओबीसी वर्ग के आने वाले रामनिवास रावत ग्वालियर-चंबल संभाग में अच्छी पकड़ रखते हैं. वे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं. वरिष्ठ पत्रकार सुनील जैन के मुताबिक लोकसभा चुनाव के दौरान जब कांग्रेस के दो विधायकों ने पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थामा तो निश्चित रूप से बीजेपी को इसका लाभ पहुंचा है. इसी का इनाम अब वरिष्ठ विधायक को मंत्री बना कर दिया गया है.

उपचुनाव के पहले रामनिवास रावत की बीजेपी में बनी बड़ी जगह

विजयपुर विधानसभा सीट पर भविष्य में उपचुनाव होना है. इसके पहले रामनिवास रावत को बीजेपी सरकार में मंत्री बनाकर उनका कद काफी बढ़ा दिया गया है, ताकि चुनाव के दौरान उन्हें फायदा मिल सके. रामनिवास रावत को मंत्री बनाकर कांग्रेस के विधायकों यह संदेश दे दिया गया है कि बीजेपी सरकार में वरिष्ठ विधायकों की क्या अहमियत है.

दिग्विजय सिंह सरकार में रहे मंत्री

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में एक प्रमुख ओबीसी चेहरा रावत, दिग्विजय सिंह सरकार में मंत्री थे। इस क्षेत्र के उन कुछ लोगों में से थे, जिन्होंने मार्च 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनुसरण करते हुए भाजपा में प्रवेश नहीं किया था। यही कारण है कि जब वे 30 अप्रैल को विजयपुर में एक सार्वजनिक बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए, तो यह कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका था, जिस दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी राज्य में प्रचार कर रहे थे।

रावत ने जीत में निभाई भूमिका

एक हफ़्ते बाद मुरैना में लोकसभा चुनाव हुए और माना जाता है कि रावत के बीजेपी में शामिल होने से भगवा खेमे की जीत में अहम भूमिका निभाई। विजयपुर श्योपुर जिले में है लेकिन मुरैना लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। भाजपा में शामिल होने के बाद रावत ने दावा किया कि कांग्रेस ने उन्हें पहचान या सम्मान नहीं दिया। भाजपा में शामिल होने के दो महीने बाद उन्हें मोहन यादव मंत्रिमंडल के 32वें सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

शपथ ग्रहण समारोह में भी नाटकीय रहा

शपथ ग्रहण समारोह किसी की कल्पना से भी ज़्यादा नाटकीय रहा। सुबह 9:03 बजे रावत ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। उन्होंने ‘राज्य का मंत्री’ कहने की बजाय ‘राज्य मंत्री’ कहकर शपथ ली। इससे उनके समर्थकों में हड़कंप मच गया और उन्होंने अपनी निराशा जाहिर की। पंद्रह मिनट बाद रावत ने फिर से शपथ ली, इस बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री यादव, उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट मौजूद थे।

You Might Also Like

आजादी के बाद पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ा सीधी

नर्मदा महोत्सव पर कला, संस्कृति, सुर और संगीत से गूंज उठीं संगमरी वादियां

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!

जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article श्रीकृष्ण की लीला से जुड़े स्थलों को तीर्थ के रूप में करेंगे विकसित: डॉ. यादव
Next Article हिंसा प्रभावित क्षेत्र मणिपुर के दौरे पर निकले राहुल गांधी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

करवा चौथ 2026 आज, जानें चांद निकलने की शुभ घड़ी!
Religion 29/10/2026
अभिषेक-सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी देखकर न्यूजीलैंड के होश उड़े, पस्त पड़े गेंदबाज
Sport 27/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
टेस्ला ने उड़ने वाली कार का VIDEO दिखाकर आटो कंपनियों की उड़ाई नींद
Business 21/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?