मायावती ने जताई नाराजगी, हादसे को गंभीरता से नहीं लिया गया
By- DB News Update
Edited By- Supriya
उत्तर प्रदेश, लखनऊ.
हाथरस हादसे की जांच रिपोर्ट को लेकर बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने हमला बोला है। मायावती ने सत्संग भगदड़ मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) पर आरोप लगया है। उन्होंने कहना कि एसआईटी की रिपोर्ट सत्संग के दौरान हुए हादसे की गंभीरता के हिसाब से नहीं बनाई गई है। रिपोर्ट राजनीति से प्रेरित ज्यादा नजर आती है।
मायावती ने भोले बाबा की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। उनके मुताबिक विशेष जांच दल, हाथरस में सत्संग कर रहे भोले बाबा की भूमिका को लेकर भी चुप है। एसआईटी की चुप्पी चिंता को दर्शाती है। विदित हो कि एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर 6 अधिकारियों को स्सपेंड कर दिया गया है.
मायावती का बयान
बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने एसआईटी पर निशाना साधा है। दरअसल हाथरस हादसे की जांच के लिए विशेष दल का गठन हुआ था।
मायावती ने SIT की हाथरस मामले की रिपोर्ट पर सवाल खड़े किए हैं। उनके मुताबिक रिपोर्ट हाथरस मामले की गंभीरता के हिसाब से नहीं है। मायावत ने कहा,“यूपी के ज़िला हाथरस में सत्संग भगदड़ काण्ड में हुई 121 निर्दोष महिलाओं व बच्चों आदि की दर्दनाक मौत सरकारी लापरवाही का जीता-जागता प्रमाण है, लेकिन एसआईटी द्वारा सरकार को पेश रिपोर्ट घटना की गंभीरता के हिसाब से नहीं होकर राजनीति से प्रेरित ज्यादा लगती है, यह बहुत दुःखद है।
” इसके बाद उन्होंने कहा,“इस अति-जानलेवा घटना के मुख्य आयोजक भोले बाबा की भूमिका के सम्बंध में एसआईटी की खामोशी भी लोगों में चिन्ताओं का कारण है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के बजाय उसे क्लीनचिट देने का प्रयास खास चर्चा का विषय है। सरकार जरूर ध्यान दे ताकि ऐसी घटनाओं की फिर से न हो सके।”

