By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: तुलसी विवाह के बाद शादी की शहनाईयां बजने लगेंगी, जाने कब है सही तारीख, मुहूर्त…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > तुलसी विवाह के बाद शादी की शहनाईयां बजने लगेंगी, जाने कब है सही तारीख, मुहूर्त…
Religion

तुलसी विवाह के बाद शादी की शहनाईयां बजने लगेंगी, जाने कब है सही तारीख, मुहूर्त…

DB News
Last updated: 06/09/2026 12:32 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

कार्तिक माह में देव जागने के बाद तुलसी विवाह किया जाता है. मान्यता है इससे घर में लक्ष्मी जी वास करती है. सुख-समृद्धि बढ़ती है

Source : DB News Update

Contents
कार्तिक माह में देव जागने के बाद तुलसी विवाह किया जाता है. मान्यता है इससे घर में लक्ष्मी जी वास करती है. सुख-समृद्धि बढ़ती हैBy : आचार्य रामफल शुक्ल | Edited By : सुप्रियाश्रीहरि के क्षीर निद्रा से जागते ही मांगलिक कार्यक्रम प्रारंभतुलसी विवाह 2024 डेटतुलसी विवाह 2024 मुहूर्तगोधूलि बेला का समय – शाम 05:28 – 05:55 (13 नवंबर)तुलसी विवाह कराने से क्या लाभ मिलता हैतुलसी विवाह कैसे किया जाता है ?विष्णु जी ने क्यों किया तुलसी से विवाह ?बृहस्पति-शुक्र और सूर्य का शुभ स्थिति में होना है जरूरीचातुर्मास में क्यों नहीं करते विवाह ?

By : आचार्य रामफल शुक्ल | Edited By : सुप्रिया

Tulsi Vivah 2024: हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार सनातन धर्म में तुलसी को मां लक्ष्मी (Laxmi ji) के रूप में पूजा जाता है. तुलसी का दूसरा नाम विष्णुप्रिय भी है, तुलसी माता विष्णु जी की पत्नी मानी जाती है. हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह के रूप में मनाया जाता है. इसके बाद ही मांगलिक कार्यक्रम प्रारंभ होते हैं.

श्रीहरि के क्षीर निद्रा से जागते ही मांगलिक कार्यक्रम प्रारंभ

इससे एक दिन पहले देवउठनी एकादशी पर श्रीहरि विष्णु 4 महीने बाद क्षीर निद्रा से जागते हैं, इसके बाद ही समस्त मांगलिक कार्य की शुरुआत होती है. देवउठनी एकादशी (Dev uthani ekadashi) और तुलसी विवाह के दिन कई जगह शादी की शहनाईयां बजती है. जानते हैं इस साल तुलसी विवाह 2024 की डेट, मुहूर्त.

तुलसी विवाह 2024 डेट

इस साल तुलसी विवाह 13 नवंबर 2024 को किया जाएगा. इससे एक दिन पहले 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी है, इस दिन चातुर्मास की समाप्ति होगी. इसी दिन भगवान विष्णु का शालिग्राम के रूप में तुलसी के साथ विवाह करवाने की भी परंपरा है.

तुलसी विवाह 2024 मुहूर्त

पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि 12 नवंबर 2024 को शाम 04.04 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 13 नवंबर 2024 को दोपहर 01.01 मिनट पर समाप्त होगी.

गोधूलि बेला का समय – शाम 05:28 – 05:55 (13 नवंबर)

देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह का मुहूर्त – शाम 05:29 – 05:55 (12 नवंबर), मान्यता अनुसार कुछ लोग देवउठनी एकादशी की शाम को तुलसी और शालीग्राम जी के विवाह की परंपरा निभाते हैं.

तुलसी विवाह कराने से क्या लाभ मिलता है

हिंदू धर्म में कन्यादान को महादान की श्रेणी में रखा गया है. मान्यता है कि तुलसी विवाह की परंपरा निभाने वालों को कन्यादान करने के समान फल प्राप्त होता है. तुलसी विवाह घर के आंगन में कराना चाहिए. इसके लिए सूर्यास्त के बाद गोधूलि बेला का मुहूर्त चुनें. मान्यता है जिस घर में शालिग्राम जी और तुलसी माता का विवाह कराया जाता है वहां लक्ष्मी जी वास करती हैं.

तुलसी विवाह कैसे किया जाता है ?

इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नहाने के बाद शंख और घंटानाद सहित मंत्र बोलते हुए भगवान विष्णु को जगाया जाता है. फिर उनकी पूजा की जाती है. शाम को घरों और मंदिरों में दीये जलाए जाते हैं. गोधूलि वेला यानी सूर्यास्त के समय भगवान शालिग्राम और तुलसी विवाह करवाया जाता है.

विष्णु जी ने क्यों किया तुलसी से विवाह ?

पौराणिक कथा आती है कि, जिसमें जालंधर को हराने के लिए भगवान विष्णु ने वृंदा नामक अपनी भक्त के साथ छल किया था. इसके बाद वृंदा ने विष्णु जी को श्राप देकर पत्थर बना दिया था, लेकिन लक्ष्मी माता की विनती के बाद उन्हें वापस सही करके सती हो गई थीं. उनकी राख से ही तुलसी के पौधे का जन्म हुआ और उनके साथ शालिग्राम के विवाह का चलन शुरू हुआ.

बृहस्पति-शुक्र और सूर्य का शुभ स्थिति में होना है जरूरी

दिसंबर से जनवरी तक मलमास रहेगा. इस दौरान भी शुभ कार्य नहीं किए जाएंगे. वैवाहिक बंधन जीवन का सबसे पवित्र बंधन माना गया है. इसलिए शुभ मुहूर्त का होना जरूरी है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बृहस्पति, शुक्र और सूर्य का शुभ स्थिति में होना विवाह के आवश्यक होता है.

चातुर्मास में क्यों नहीं करते विवाह ?

चातुर्मास में मांगलिक कार्य जैसे विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश न होने के कई कारण है. दरअसल इस दौरान विष्णु जी योग निद्रा में रहकर विश्राम करते हैं. शुभ कार्य में जगत के पालनहार का आशीर्वाद प्राप्त नहीं होता है. इसलिए चातुर्मास में शुभ काम करना अच्छा नहीं माना जाता. वहीं ज्योतिष कारण देखें तो इस दौरान ग्रहों की स्थिति अनुकूल नहीं रहती है. गुरु या शुक्र का अस्त काल रहता है. ये ग्रह वैवाहिक जीवन और सुख-समृद्धि का प्रतीक माने जाते हैं, इनके उदय के बिना विवाह करने पर वैवाहिक जीवन सफल नहीं होता.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article अहंकार का दमन करने का संदेशात्मक उत्सव है गोवर्धन पूजा, स्कंद पुराण में है जिक्र
Next Article आपके रिश्ते की बात चल रही थी वो जल्द पक्की होगी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?