By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: US-UK से जर्मनी तक बंद हुए न्यूज़ चैनल, कंप्यूटर, दुनिया ठप
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Business > US-UK से जर्मनी तक बंद हुए न्यूज़ चैनल, कंप्यूटर, दुनिया ठप
BusinessInternational

US-UK से जर्मनी तक बंद हुए न्यूज़ चैनल, कंप्यूटर, दुनिया ठप

DB News
Last updated: 21/03/2026 1:09 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

Microsoft Server Down: Sky News न्यूज चैनल का प्रसारण रुक गया. बैंकिग से लेकर लंदन स्टॉक एक्सचेंज में सेवाएं बाधित हो रही हैं.

Source : MEDIA

Contents
Microsoft Server Down: Sky News न्यूज चैनल का प्रसारण रुक गया. बैंकिग से लेकर लंदन स्टॉक एक्सचेंज में सेवाएं बाधित हो रही हैं.बैंक, एयरलाइंस, शेयर बाजार तक प्रभावितइन देशों में एयरलाइंस पर सबसे ज्यादा असरइसलिए पूरी दुनिया में आई है दिक्कतक्राउडस्ट्राइक के अपडेट के कारण माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस ठपक्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म है माइक्रोसॉफ्टसोशल मीडिया में सर्विस ठप होने की जानकारीअमेरिकन एयरलाइंस ने फिर से ऑपरेशन शुरू होने की घोषणा कीजो बाइडेन को क्राउडस्ट्राइक आउटेज की जानकारी दी

By : DB News Update | Edited By: Supriya

Microsoft Server Down : माइक्रोसॉफ्ट के ऑपरेटिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी की वजह से दुनियाभर में दिक्कतें देखने को मिलीं. अमेरिका से ऑस्ट्रेलिया तक काम ठप हो गया. वहीं, Sky News न्यूज चैनल का प्रसारण रुक गया. बैंकिग से लेकर लंदन स्टॉक एक्सचेंज में सेवाएं बाधित हो रही हैं. दुनिया भर के लाखों विंडोज यूजर्स को ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ का सामना करना पड़ रहा है. इस कारण सिस्टम अचानक बंद हो रहे हैं या फिर रीस्टार्ट हो रहे हैं.

बैंक, एयरलाइंस, शेयर बाजार तक प्रभावित

कई देशों में बैंक, मीडिया, हवाई अड्डे और एयरलाइंस जैसी कंपनियों का काम प्रभावित हो रहा है. ऑस्ट्रेलिया और यूके समेत दुनिया के कई हिस्सों में पेमेंट करने में लोगों को दिक्कतें हो रही हैं. इसको लेकर ऑस्ट्रेलिया सरकार ने आपात बैठक बुलाई. वहीं, अलास्का, एरिजोना, इंडियाना, मिनेसोटा, न्यू हैम्पशायर और ओहियो समेत कई अमेरिकी राज्यों में 911 सेवाएं बाधित हुईं. लंदन स्टॉक एक्सचेंज में सबसे ज्यादा दिक्कतें हैं. भारत में भी कई ब्रोकिंग कंपनियों में इस तरह की दिक्कतें सामने आ रही हैं. स्काई न्यूज चैनल का प्रसारण रुक गया, जो किसी भी मीडिया के इतिहास के लिए काफी बड़ा मसला है.

इन देशों में एयरलाइंस पर सबसे ज्यादा असर

अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड की एयरलाइंस में सबसे ज्यादा दिक्कतें आई हैं. कंपनियों ने अपने यात्रियों को अपडेट करने के लिए एक्स का सहारा लिया है. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने तस्वीरें भी पोस्ट की हैं, जिसमें उनकी स्क्रीन रिकवरी पेज पर फंसी हुई है. अमेरिकन एयरलाइंस, डेल्टा और यूनाइटेड एयरलाइंस ने सभी उड़ानों को रोक दिया है. भारत की अकासा एयर ने भी ऐसी दिक्कतों का जिक्र किया है, इस कारण उनकी टिकट बुकिंग ठप है.

इसलिए पूरी दुनिया में आई है दिक्कत

माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि यह खराबी हालिया क्राउडस्ट्राइक अपडेट के कारण हुई. इस बग ने लोगों के पर्सनल कंप्यूटर ही नहीं, बल्कि दुनिया भर की कंपनियों, बैंकों, सरकारी कार्यालयों और एयरलाइंस को भी प्रभावित किया है.  ब्लू स्क्रीन एरर को ब्लैक स्क्रीन एरर या स्टॉप कोड एरर भी कहा जाता है. यह तब हो सकती है, जब कोई गंभीर समस्या कंप्यूटर को अचानक बंद कर दे या रीस्टार्ट करने लगे.

क्राउडस्ट्राइक के अपडेट के कारण माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस ठप

क्राउडस्ट्राइक के अपडेट के कारण ही माइक्रोसॉफ्ट के एज्योर क्लाउड और माइक्रोसॉफ्ट 365 सर्विसेज में परेशानी आई है. माइक्रोसॉफ्ट ने कहा, “हमें समस्या की जानकारी है और हमने कई टीमों को इसे सुलझाने में लगाया है. हमने इसके कारण का पता लगा लिया है.” इससे वही यूजर प्रभावित हुए हैं जो माइक्रोसॉफ्ट एज्योर का इस्तेमाल करते हैं.

क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म है माइक्रोसॉफ्ट

ऐज्योर माइक्रोसॉफ्ट ऐज्योर क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म है. ये एप्लिकेशन और सर्विसेज को बनाने, डिप्लॉय और मैनेज करने का काम करता है. वहीं माइक्रोसॉफ्ट 365 प्रोडक्टिविटी सॉफ्टवेयर है, जिसमें वर्ड, एक्सेल, पावरपॉइंट, आउटलुक और वन नोट जैसे लोकप्रिय एप्लिकेशन शामिल हैं.

सोशल मीडिया में सर्विस ठप होने की जानकारी

माइक्रोसॉफ्ट CEO सत्य नडेला ने रात 9:29 बजे X पर घंटों सर्विसेज ठप रहने पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, ‘कल क्राउडस्ट्राइक ने एक अपडेट जारी किया, जिसने विश्व स्तर पर IT सिस्टम को प्रभावित किया। हम लोगों को उनके सिस्टम को सुरक्षित ऑनलाइन वापस लाने के लिए टेक्निकल गाइडेंस देने की दिशा में क्राउडस्ट्राइक और पूरे इंडस्ट्री के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.’

अमेरिकन एयरलाइंस ने फिर से ऑपरेशन शुरू होने की घोषणा की

एयरलाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “आज सुबह एक वेंडर के साथ तकनीकी समस्या ने अमेरिकन सहित कई एयरलाइन्स को प्रभावित किया. सुबह 5 बजे से हमने सुरक्षित तरीके के अपना ऑपरेशन शुरू कर दिया है.”

​कंपनी ने आगे लिखा है कि इस आउटेज के कारण अमेरिकन एयरलाइंस की सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन कंपनी इस समस्या को हल करने और अपने ऑपरेशन को बहाल करने में कामयाब रही.

जो बाइडेन को क्राउडस्ट्राइक आउटेज की जानकारी दी

व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन को क्राउडस्ट्राइक आउटेज की जानकारी दी गई है. इसके कारण हुई ग्लोबल तकनीकी परेशानियों के बारे में बताया गया है.
लंदन स्टॉक एक्सचेंज ग्रुप (LSEG) ने घोषणा की कि उसका डेटा और सिस्टम फिर से चालू हो गया है. ग्रुप ने बयान जारी करते हुए अपने ग्राहकों से कहा, ”हम वर्तमान में डेटा के बैकलॉग पर काम कर रहे हैं.”

 

You Might Also Like

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

EPF अब आपकी मर्जी के बिना नहीं कटेगा, जानें वजह…

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article नफरत की आंधी में उड़ी नताशा स्टेनकोविक, हार्दिक से टूटा रिश्ता
Next Article आईएएस पूजा खेडकर की उम्र, नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर.. सब फर्जी, UPSC ने दर्ज करवाई FIR
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?