यदि आप कंटेट क्रिएटर हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. वीडियो प्लेटफॉर्म पर 17 नंवंबर से नियम बदल रहे हैं, जिसके बाद गैंबलिंग और कैसिनो-स्टाइल वीडियो पर कड़ाई बरती जाएगी.
Source : DB News Update
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
YouTube News: यदि आप कंटेट क्रिएटर हैं तो सावधान हो जाइए! यह खबर आपके काम आपके काम आ सककी है. क्योंकि YouTube पर गैंबलिंग और वाइलेंट गेमिंग से जुड़े कंटेट के नियम कड़े होंगे. गूगल के मालिकाना हक वाले प्लेटफॉर्म ने यह दावा किया है कि 17 नवंबर से वह NFTs जैसी डिजिटल गुड्स के साथ गैंबलिंग वाले वीडियो को रेस्ट्रिक्ट करेगी और केसिनो स्टाइल या वाइलेंट गेमिंग वाले कंटेट पर एज लिमिट अप्लाई करेगी. आपको यदि जानकारी नहीं है तो आइए हम आपको बताने जा रहे हैं उन नियमों के बारे में, जो आपके काम आ सकते हैं.
YouTube का यह है वह दावा
यूट्यूब का दावा है कि तेजी से बदल रहे डिजिटल वर्ल्ड की जरूरतों को देखते हुए नियम अपडेट किए जा रहे हैं. दरअसल, कंपनी डिजिटल गुड्स और NFTs के जरिए गैंबलिंग जैसे नए ट्रेंड से पीछे नहीं रहना चाहती. इसलिए वह अपने प्लेटफॉर्म को सुरक्षित और जिम्मेदार बनाने के लिए नए नियम लागू करने जा रहा है. इस नियम के लागू होने से नए वीडिया क्रियेटर्स को परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है.
नए नियमों में क्याहोगा बदलाव?
अमूनन अभी तक यूट्यूब पर ऐसे वीडियोज को बैन किया जाता था, जो दर्शकों को गूगल से अनसर्टिफाइड गैंबलिंग साइट्स पर ले जाते थे. 17 नवंबर से ऐसे वीडियो भी बैन किए जाएंगे, जो डिजिटल आइटम्स, जैसे वीडियो गेम स्किन, कॉस्मेटिक और NFTs के जरिए गैंबलिंग को प्रमोट करते हैं. इसका मतलब है कि ऐसे क्रिएटर्स के वीडियो प्लेटफॉर्म से हटाए जा सकते हैं, जो इन-गेम एस्सेट के साथ गैंबलिंग को प्रमोट या शो करते हैं.
कैसिनो-स्टाइल वीडियो पर भी सख्ती
गैंबलिंग के साथ-साथ अब कैसिनो-स्टाइल गेम्स से जुड़े वीडियो पर भी सख्ती बढ़ेगी और इन पर एज रेस्ट्रिक्शन लगाई जाएगी. यूट्यूब का कहना है कि ऐसे वीडियो प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए जा सकते हैं, लेकिन इन्हें केवल 18 साल और उससे अधिक उम्र के दर्शक ही देख पाएंगे. इसके साथ ग्राफिक गेमिंग कंटेट पर भी सख्ती बरती जाएगी. इंसानी कैरेक्टर के खिलाफ वाइलेंस दिखाने वाले वीडियो पर भी एज रेस्ट्रिक्शन लगाई जा सकती है.
लग-अलग भाषाओं में थंबनेल भी अपलोड कर सकेंगे
YouTube के मुताबिक, जिन क्रिएटर्स के वीडियो में पहले से मल्टी-लैंग्वेज ऑडियो ट्रैक मौजूद हैं, वे अब उसी वीडियो के लिए अलग-अलग भाषाओं में थंबनेल भी अपलोड कर सकेंगे. इससे क्रिएटर्स को दुनिया भर के दर्शकों से जुड़ने में मदद मिलेगी और वीडियो की रीच पहले से ज्यादा बढ़ सकेगी. अभी तक नए क्रियेटर्स काे थंबनेल बनाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था और उन्हें रीच भी नहीं मिल पाती थी. नए यूट्बर्स के लिए यह फायदेमंद साबित हो सकता है.
कैसे काम करेगा YouTube का ये फीचर?
बताया जा रहा है कि इस फीचर के तहत क्रिएटर्स एक ही वीडियो के लिए कई थंबनेल अपलोड कर सकते हैं, जो अलग-अलग भाषाओं के अनुसार दिखेंगे. अगर कोई यूजर YouTube को हिंदी भाषा में इस्तेमाल कर रहा है, तो उसे वीडियो का हिंदी थंबनेल दिखाई देगा. वहीं, अगर कोई दूसरा यूजर उसी वीडियो को स्पेनिश भाषा में देख रहा है, तो उसे स्पेनिश थंबनेल दिखाई देगा. इस तरह सिस्टम अपने आप उपलब्ध भाषाओं के अनुसार सही थंबनेल चुन लेगा.
YouTube का कहना है कि यह फीचर खासतौर पर उन क्रिएटर्स के लिए बनाया गया है जो अलग-अलग देशों और भाषाओं के दर्शकों को ध्यान में रखकर वीडियो बनाते हैं. हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, बंगाली, महाराष्ट्रियन, तेलगू, तमिल जैसी भाषाओं में भी इसका उपयोग किया जा सकेगा, जिससे लोगों को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिलने वाला है.
पुरानी वीडियोज़ में भी काम करेगा ये फीचर
दावा तो यह भी किया जा रहा है कि यह फीचर सिर्फ नई वीडियो ही नहीं बल्कि पुरानी वीडियोज़ में भी काम करेगा. यानी जिन क्रिएटर्स को यह फीचर उपलब्ध होगा, वे YouTube Studio में जाकर हर भाषा के लिए अलग-अलग थंबनेल अपलोड कर सकते हैं. इस प्रक्रिया में क्रिएटर पहले अपने वीडियो के लिए एक मुख्य थंबनेल अपलोड करता है और फिर अलग-अलग भाषाओं के लिए उसी का अनुवाद किया हुआ थंबनेल जोड़ सकता है.

