By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: 300 करोड़ से सरयू की तर्ज पर होगा नर्मदा के घाटों का विकास
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > 300 करोड़ से सरयू की तर्ज पर होगा नर्मदा के घाटों का विकास
Madhya Pradesh

300 करोड़ से सरयू की तर्ज पर होगा नर्मदा के घाटों का विकास

DB News
Last updated: 02/11/2025 11:47 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

पहले चरण में छह घाटों के एकीकृत विकास की योजना, मंत्री राकेश सिंह ने दी शहर के संतों को कार्ययोजना की जानकारी

By : DB News Update  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
पहले चरण में छह घाटों के एकीकृत विकास की योजना, मंत्री राकेश सिंह ने दी शहर के संतों को कार्ययोजना की जानकारीखारीघाट और दरोगा घाट पर विशेष सुविधाएं –भव्य संध्या आरती की व्यवस्था –गौरीघाट पर ‘नर्मदा चैनल’ की अनूठी पहल –अन्य महत्वपूर्ण निर्माण कार्य –सुव्यवस्थित पार्किंग और पैदल पथ –पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा –संतों  को दिखाई गई कार्ययोजना

Narmada River Project Ideas: मध्य प्रदेश के जबलपुर के अंतर्गत गौरीघाट, उमाघाट, सिद्धघाट, जिलहरीघाट, खारीघाट का विकास 300 करोड़ रुपये की लागत से प्रथम चरण में किया जाएगा. इस संबंध में प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सिंह ने आज 2 नवंबर 2025 को पत्रकारवार्ता के दौरान दी. उनके द्वारा दावा किया गया है कि प्रथम चरण में नर्मदा के पावन तटों को अयोध्या की सरयू नदी के घाटों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा. इसकी महत्वाकांक्षी योजना ने मूर्तरूप लेना प्रारंभ कर दिया है. लोक निर्माण मंत्री ने सर्किट हाउस में शहर के संतों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर, इस भव्य विकास कार्य की कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण किया. इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष रत्‍नेश सोनकर और एमपीआरडीसी के प्रबंध संचालक भरत यादव भी मौजूद रहे.

परियोजना के पहले चरण में श्रद्धालुओं को स्नान, पूजा, ध्यान और पवित्रता का एक स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित अनुभव देने के उद्देश्य से घाटों का विकास होगा.

खारीघाट और दरोगा घाट पर विशेष सुविधाएं –

खारीघाट पर खारी विसर्जन के लिए एक पृथक जलकुंड बनाया जाएगा, जिससे नदी की मुख्य धारा को प्रदूषण से बचाया जा सके. खारीघाट और दरोगा घाट पर श्रद्धालुओं के उतरने के लिए व्यवस्थित सीढ़ियाँ, चेंजिंग रूम, तीर्थ पुरोहितों के लिए बैठक व्यवस्था और मुंडन स्थल का निर्माण किया जाएगा. खारीघाट पर एक छोटा और दरोगा घाट की तरफ एक बड़ा नाव घाट बनाया जाएगा. दरोगा घाट की दीवारों पर आर्टवर्क एवं म्युरेल्स के माध्यम से माँ नर्मदा की गाथा का चित्रण किया जाएगा.

भव्य संध्या आरती की व्यवस्था –

नर्मदा घाट पर संध्या आरती के लिए पाँच भव्य मंच निर्मित किए जाएंगे, जो दिव्य और अलौकिक अनुभूति प्रदान करेंगे. आरती स्थल के सामने एक विशेष बैठक स्थल और पीछे की ओर चौड़ी सीढ़ियाँ बनाई जा रही हैं, जहाँ श्रद्धालु भक्ति भाव से आरती का आनंद ले सकेंगे. वर्षाकाल में भी आरती निर्बाध रूप से जारी रहे, इसके लिए सीढ़ियों के ऊपर विशेष स्थान का निर्माण होगा.

गौरीघाट पर ‘नर्मदा चैनल’ की अनूठी पहल –

गौरीघाट से प्रारंभ होकर लगभग 800 मीटर लंबा, 15 मीटर चौड़ा और 1 मीटर गहरा एक चैनल बनाया जाएगा. इस चैनल के माध्यम से माँ नर्मदा की जलधारा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध होगी. यह चैनल माँ नर्मदा की मुख्य धारा को प्रदूषण मुक्त रखते हुए श्रद्धालुओं को स्नान और पूजन के लिए बेहतर, स्वच्छ और सुरक्षित व्यवस्था प्रदान करेगा. इस चैनल के दो भाग होंगे- प्रथम भाग पुष्प अर्पण एवं दीपदान के लिए और दूसरा भाग श्रद्धालुओं के स्नान के लिए उपयोग किया जाएगा. गौरीघाट के प्रवेश पर सड़क की ढलान को भी आसान और चौड़ा बनाया जाएगा.

अन्य महत्वपूर्ण निर्माण कार्य –

घाटों पर स्थित छोटे-बड़े मंदिरों को एक ही स्थान पर पुनःस्थापित कर व्यवस्थित रूप प्रदान किया जाएगा. सिद्ध घाट की ओर से आ रही गोमुख से प्रवाहित प्राकृतिक जलधारा को यथावत रखा जाएगा. चैनल के समीप धार्मिक अनुष्ठानों के लिए तीर्थ पुरोहितों के बैठने का स्थान, पूजन सामग्री की दुकानों के लिए जगह और निर्माल्य विसर्जन के लिए जल कुंड निर्धारित किया गया है. जिलहरी घाट की तरफ एक नाव घाट और आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक भव्य मंच निर्मित किया जाएगा.

सुव्यवस्थित पार्किंग और पैदल पथ –

यातायात जाम और अव्यवस्था को रोकने के लिए घाटों के समीप ही पाँच स्थानों पर सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी. इसमें लगभग 900 दो-पहिया और 700 चार-पहिया वाहनों की पार्किंग हो सकेगी. इस व्यवस्था में वर्तमान पार्किंग का विस्तार किया जाएगा तथा नई पार्किंग भी विकसित की जाएगी. गौरीघाट पर वाहनों का प्रवेश निषेध होगा. ड्रॉपिंग प्वाइंट से ग्वारीघाट तक की सड़क को पैदल पथ में परिवर्तित किया जाएगा, जिस पर वृद्ध एवं दिव्यांग व्यक्तियों की सुविधा के लिए ई-कार्ट भी चलाई जाएगी. इस मार्ग पर आरती स्थल आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दुकानें बनायी जाएंगी और एक स्वागत द्वार भी बनाया जाएगा. वर्तमान अस्थायी दुकानों के स्थान पर सुव्यवस्थित स्थायी दुकानें भी बनेंगी.

पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा –

परियोजना में पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है. सम्पूर्ण घाट पर रात्रिकालीन सुरक्षा और सुंदरता के लिए आधुनिक सौर ऊर्जा चलित एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी. सफाई और पर्यावरण अनुकूलता बनाए रखने के लिए दुकानों के आसपास अंडरग्राउंड ड्रेनेज की व्यवस्था की गई है. घाटों पर एंटी स्किड पत्थरों का उपयोग होगा, जिनकी सफाई के लिए वॉटर जेट लगाए जाएंगे. घाटों की सुरक्षा के लिए वाच टावर और एक संयुक्त कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा.

संतों  को दिखाई गई कार्ययोजना

सरयू नदी के तर्ज पर माँ नर्मदा के पावन घाटों के भव्य विकास के कार्यों का सम्पूर्ण चित्रण आज जबलपुर के सर्किट हाउस में पूज्य संतजनों के समक्ष प्रदर्शित कर उनकी सहमति एवं आशीर्वाद प्राप्त किया.

इस अवसर पर पूज्य दंडी स्वामी कालिकानंद जी महाराज, पूज्य जगतगुरु स्वामी डॉ. नरसिंहदेवाचार्य जी महाराज, पूज्य स्वामी गिरीशानंद जी महाराज, पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. राधे चैतन्य जी, पूज्य जगतगुरु स्वामी बालगोविन्दाचार्य जी, पूज्य स्वामी अशोकानंद जी महाराज, पूज्य महंत चंद्रशेखरानंद जी तथा पूज्य स्वामी पागलानंद जी की उपस्थिति रही.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:CM Madhya PradeshDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateDr Mohan YadavJansamparkMPMP NEWSMPPWDNarendraModinarmadaNarmadaSevaRakeshSingh
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article YouTube के क्रिएटर्स हो जाएं सावधान! ऐसे वीडियो के लिए कड़े हो रहे नियम
Next Article भारत की बेटियों की हुई वर्ल्ड कप ट्रॉफी, टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?