Aaj Ka Rashifal, 31 August 2025 : आज 31 अगस्त 2025, रविवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 31 अगस्त 2025, रविवार का दिन विशेष –
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
आज कार्यक्षेत्र में प्रभाव और प्रताप बढ़ेगा. नए प्रयोग सफल रहेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. संतान जिम्मेदारी निभाएगी. भाई-बहनों से अनबन हो सकती है. हनुमान चालीसा का पाठ करें.
वृष | Taurus (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
आज मार्केटिंग से जुड़े लोगों को मेहनत करनी होगी. पार्टनरशिप से बचें. इनकम बढ़ेगी, खर्च भी रहेंगे. विद्यार्थियों को ध्यान केंद्रित करना होगा. ससुराल पक्ष से विवाद हो सकता है. माता लक्ष्मी की आराधना करें.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
आज नई नौकरी मिलने की संभावना. वित्तीय समस्या हल हो सकती है. उधार लेने की स्थिति बन सकती है. विद्यार्थियों की मनोकामना पूरी होगी. जीवनसाथी सहयोगी रहेंगे. भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करें.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
आज सरकारी नौकरी की तैयारी तेज करनी होगी. बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना. आकस्मिक लाभ होगा. विद्यार्थियों को मेहनत करनी होगी. मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे. शिवलिंग पर जल चढ़ाएँ.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
आज कार्यक्षेत्र में प्रगति मिलेगी. साझेदारी से लाभ होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. छात्रों को नई दिशा मिलेगी. पिता से सलाह लेकर निर्णय करें. सूर्यदेव को जल अर्पित करें.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
आज नौकरी में सामान्य स्थिति रहेगी. मनचाहा लाभ नहीं मिलेगा. खर्च बढ़ सकते हैं. संतान नई चीजों की फरमाइश कर सकती है. ससुराल पक्ष से विवाद हो सकता है. विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
आज विरोधी कार्यक्षेत्र में हावी रह सकते हैं. नए काम की शुरुआत शुभ. योजनाबद्ध खर्च फायदेमंद होगा. उच्च शिक्षा के मार्ग खुलेंगे. पारिवारिक मामले घर में सुलझाएँ. दुर्गा माँ की आराधना करें.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
आज रुके कार्य पूरे होंगे. कानूनी मामले में जीत मिलेगी. पुराना लेनदेन चुकता होगा. विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी. संतान से शुभ समाचार मिलेगा. भगवान गणेश की आराधना करें.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
आज नई नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं. लेन-देन सावधानी से करें. प्रॉपर्टी विवाद सुलझ सकता है. छात्र बेहतर प्रदर्शन करेंगे. धार्मिक यात्रा संभव. विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
आज सफलता मिलने की संभावना. सरकारी टेंडर मिल सकता है. आर्थिक लाभ होगा. संतान पढ़ाई के लिए बाहर जा सकती है. भावनाओं में निर्णय लेने से बचें. शिव चालीसा का पाठ करें.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
आज कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम. धन संपत्ति का लाभ मिलेगा. ससुराल पक्ष से लाभ. एकाग्रता बढ़ेगी. परिवार में पुरानी गलती उजागर हो सकती है. हनुमान जी की पूजा करें.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
आज अटके कार्य पूरे होंगे. कार्य टालने से नुकसान हो सकता है. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. विद्यार्थियों को सलाह का लाभ मिलेगा. दोस्तों के साथ अच्छा समय बितेगा. नारायण कवच का पाठ करें.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

