By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: एकता कपूर MP में बनाएंगी फिल्में
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > एकता कपूर MP में बनाएंगी फिल्में
Madhya Pradesh

एकता कपूर MP में बनाएंगी फिल्में

DB News
Last updated: 12/10/2025 11:06 AM
DB News
Share
7 Min Read
SHARE

ट्रैवल मार्ट में निवेशकों ने राज्य में 3665 करोड़ से अधिक के निवेश की इच्छा जताई. इससे प्रदेश में आर्थिक समृद्धि और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे.

By : DB News Update  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
ट्रैवल मार्ट में निवेशकों ने राज्य में 3665 करोड़ से अधिक के निवेश की इच्छा जताई. इससे प्रदेश में आर्थिक समृद्धि और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे.‘देखो अपना देश’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ का विजन’4,000 से अधिक B2B बैठकों का आयोजनरीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव ने बदली तस्वीरट्रैवल मार्ट का क्या है उद्देश्य?धार्मिक पर्यटन भी है एमपी?इनके साथ हुई बैठकें और वन-टू-वन चर्चा

MP News: भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM)-2025 का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान बालाजी टेलीफिल्म्स और मध्यप्रदेश टूरिज्म के बीच अहम एमओयू साइन हुआ. इसके तहत विख्यात सीरियल-फिल्म निर्माता एकता कपूर 5 साल में प्रदेश में 50 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी. उनकी फिल्में-वेबसीरीज में मध्यप्रदेश की झलक दिखाई देगी.

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में निवेशकों ने राज्य में 3665 करोड़ से अधिक के निवेश की इच्छा जताई. इससे प्रदेश में आर्थिक समृद्धि और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे.” कार्यक्रम का शुभारंभ सीएम डॉ. यादव और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया. इस दौरान जाने-माने अभिनेता रघुवीर यादव और गजराज राव सहित फिल्म और टूरिज्म से जुड़ी कई हस्तियां मौजूद थीं. कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि, ”अब हर साल 11-12-13 अक्टूबर को मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट का आयोजन किया जाएगा.

‘देखो अपना देश’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ का विजन’

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी संस्कृति में ‘अतिथि देवो भव:’ की परंपरा है. मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) का आयोजन केवल एक व्यापारिक सम्मेलन नहीं, बल्कि संस्कृतियों के संगम का एक महापर्व है. यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘देखो अपना देश’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ के विजन को साकार करने की दिशा में हमारा एक दृढ़ कदम है. मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट देश के बड़े राज्य-स्तरीय ट्रैवल मार्ट में से एक है. इस आयोजन में 27 देशों के 100 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ, 150 से अधिक घरेलू टूर ऑपरेटर्स सहित 700 से अधिक प्रतिभागियों की रिकॉर्ड भागीदारी ने इसे ऐतिहासिक बना दिया है.” 

4,000 से अधिक B2B बैठकों का आयोजन

उन्होंने कहा, ”यह विशाल सहभागिता मध्यप्रदेश के पर्यटन के प्रति वैश्विक आकर्षण और विश्वास का जीवंत प्रमाण है. मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट के दौरान 4,000 से अधिक बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) बैठकों का आयोजन किया गया. यह मध्यप्रदेश के पर्यटन के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा कारोबारी संवाद है. ये बैठकें केवल आंकड़े नहीं हैं, बल्कि यह उस मजबूत कमर्शियल ईको सिस्टम की नींव हैं, जो आने वाले वर्षों में हमारे स्थानीय उद्यमियों को वैश्विक बाजार से जोड़ेगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक नई ऊर्जा प्रदान करेगा.

रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव ने बदली तस्वीर

प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने कहा, ”हमारी सरकार का यह दृढ़ विश्वास है कि विकास का प्रकाश प्रदेश के हर कोने तक पहुंचना चाहिए. पर्यटन की अपार संभावनाओं को केवल कुछ बड़े केंद्रों तक सीमित न रखकर, हमने ग्वालियर-चंबल, विंध्य और सागर जैसे क्षेत्रों की क्षमता को उजागर करने के लिए रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव की एक अभिनव श्रृंखला शुरू की. हमारे यह प्रयास सफल रहे हैं. ग्वालियर में आयोजित रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव में हमें 3,500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, वहीं रीवा में आयोजित कॉन्क्लेव ने 3,000 करोड़ के निवेश को आकर्षित किया. यह कुल 6,500 करोड़ का निवेश इन क्षेत्रों की आर्थिक तस्वीर को बदलने की क्षमता रखता है.

ट्रैवल मार्ट का क्या है उद्देश्य?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट का उद्देश्य ‘भारत के हृदय प्रदेश’ की अतुल्य पर्यटन संपदा को वैश्विक पटल पर प्रतिष्ठित करना है. यह एक ऐसा संगम है, जहां देश-विदेश के पर्यटन विशेषज्ञ और व्यवसायी, प्रदेश के आतिथ्य सत्कार से जुड़े लोगों से सीधे मिलते हैं. इसका लक्ष्य व्यापारिक संबंधों का सेतु बनाकर, यहां की ऐतिहासिक धरोहरों, वन्य जीवन के रोमांच और संस्कृति की कहानियों को विश्व के कोने-कोने तक पहुचाना है, ताकि अधिक से अधिक यात्री इस अद्भुत भूमि की यात्रा के लिए प्रेरित हों और यहां के पर्यटन उद्योग को नई ऊंचाइयां प्राप्त हों. मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में प्रमुख निवेशकों ने राज्य में 3665 करोड़ से अधिक के निवेश की इच्छा जताई है. उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक पल दोनों संभागों के लिए आर्थिक समृद्धि और रोजगार के नए द्वार खोलेगा. 

धार्मिक पर्यटन भी है एमपी?

अभिनेता रघुवीर यादव ने कहा कि चीता सबसे पहले मध्यप्रदेश में ही आया है. इस बात को नजरअंदाज मत कीजिए. मध्यप्रदेश आइए और यहां के मजे लीजिए. एमपी गजब है, सबसे अजब है. यात्रा डॉट कॉम बिजनेस हेड राजेश कुमार राणा ने कहा कि यहां आकर बेहद उत्साहित और खुश हूं. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से राज्य का पर्यटन दिनों-दिन तरक्की कर रहा है. राज्य को साल 2025 का बेस्ट टूरिज्म अवॉर्ड मिला है. यहां धार्मिक पर्यटन भी है. अकेले उज्जैन में दस करोड़ लोग दर्शन कर चुके हैं. यह 22 फीसदी की ग्रोथ से आगे बढ़ रहा है. मध्य्प्रदेश टाइगर स्टेट है. यहां 9 टाइगर रिजर्व हैं. 

इनके साथ हुई बैठकें और वन-टू-वन चर्चा

कार्यक्रम से पहले सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के ईवीपी परवीन चंदर कुमार, जेट सर्व एविएशन के राम ओला, एटमॉस्फियर कोर के प्रबंध निदेशक सौभाग्य मोहापात्रा, पोस्ट कार्ड होटल्स के सह-संस्थापक अनिरुद्ध कांडपाल, ट्रेज़र ग्रुप के प्रबंध निदेशक विनायक कलानी, एमआरवीएच रिज़ॉर्ट्स के निदेशक जीतेंद्र सिंह, द मालवा क्लब एंड रिज़ॉर्ट के संस्थापक सुमरध्वज ब्रह्मभट्ट, सेरेनडिपिटी लेक्स एंड रिज़ॉर्ट्स के प्रबंध निदेशक डॉ. सुश्रुत सुधीर बाबुलकर, ऑर्बिट रिज़ॉर्ट्स के संदीप खन्ना, मनोज सिंह, पर्यटन फ्यूचर्स के नवीन कुंडू के साथ चर्चा हुई.

इसके साथ ही यात्रा डॉट कॉम के राकेश कुमार राणा, इंडियन गोल्फ टूरिज्म एसोसिएशन के राजन सहगल, प्रसिद्ध शेफ मंजीत गिल, लाफ्लोरेंस वेडिंग के विक्रमजीत शर्मा, वेडिंग एंड ट्रैवल जर्नलिस्ट श्रुति सिंह, ईएसएल इवेंट्स की एकता सहगल लुल्ला, वेडिंग चैप्टर्स की ईशा अग्रवाल, कर्ली टेल्स डिजिटल मीडिया के समर ओम प्रकाश वर्मा, डिलिजेंस सॉल्यूशन्स के अनुज मदान, ज़ू मीडिया के प्रतीक गुप्ता, इंडियन एग्ज़ीबिशन इंडस्ट्री एसोसिएशन के सूरज धवन और लोटस एग्ज़ीबिशन्स एंड मार्केटिंग सर्विसेज के राजीव मल्होत्रा के साथ वन-टू-वन चर्चा की.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJansamparkMPMP NEWSMP Travel Mart
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article पूजा घर पर रखें शंख, होगी धन वर्षा, जानें वजह…
Next Article आरती क्या है और कैसे करनी चाहिए! जानें…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?